Author: News Desk

Jamshedpur. झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने सोमवार को जमशेदपुर के गोविंदपुर में हाउसिंग बोर्ड की खाली पड़ी भू-परिसंपदाओं का निरीक्षण किया. अध्यक्ष ने गरीबों के बीच कंबल वितरण भी किया. स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष को खाली पड़ी भू-परिसंपदाओं के अतिक्रमण के बारे में बताया. जिसके बाद उन्होंने स्वयं जाकर सभी जगहों का निरीक्षण किया. वहीं डॉ परितोष सिंह ने पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसमें सरकारी हाट बाजार में बाजार कांप्लेक्स का निर्माण, वीर शिवाजी पार्क की चहारदीवारी कर पार्क का निर्माण, वीर कुंवर सिंह स्टेडियम के दक्षिण छोर पर विवाह मंडप का निर्माण, गोविंदपुर…

Read More

Prayagraj.  फिल्म जगत से अध्यात्म के क्षेत्र में आईं और हाल ही में किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर पद पर आसीन हुईं ममता कुलकर्णी ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि उर्फ टीना मां ने  ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देने की पुष्टि की. ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो संदेश में कहा, मैं महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरि अपने पद से इस्तीफा देती हूं. किन्नर अखाड़े और दूसरे संतों के बीच मुझे महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा, पच्चीस साल तपस्या के बाद मुझे यह…

Read More

Hazaribagh. पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी हजारीबाग सदर के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को लौहसिंघना पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिंधु नाथ लमेय की अदालत में पेश किया. इससे पहले सुबह 10:30 बजे पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच करायी गयी. कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग 11:30 बजे एसडीओ को न्यायिक हिरासत में जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया. नौ फरवरी को पुलिस को एसडीओ अशोक कुमार के रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर लौहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में…

Read More

Ranchi. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को खेलगांव स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का गुब्बारा उड़ाकर उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी, मानव तस्करी व संगठित अपराध जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं. इनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीकों व विशिष्ट कौशल से सुसज्जित होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले लागू किये गये नये आपराधिक कानून हमारी न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इन…

Read More

Ranchi. राज्य में वर्ष 2025 की माध्यमिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी. तीन मार्च तक चलनेवाली परीक्षा के सफल संचालन को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जैक की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परीक्षाओं में कुल 7,84,028 विद्यार्थी शामिल होंगे. माध्यमिक और इंटर की परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 2086 केंद्र बनाये गये हैं. माध्यमिक के 4,33,890 परीक्षार्थियों की परीक्षा 1297 केंद्रों पर, जबकि इंटर के 3,50,138 परीक्षार्थियों की परीक्षा 789 केंद्रों पर होगी. इंटर के तीनों संकायों में से आर्ट्स…

Read More

Jamshedpur. चांडिल प्रखंड अंतर्गत दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के माकुलाकोचा चेक नाका के समीप आजसू पार्टी का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन संपन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए. वहीं कोल्हान के तीनों जिले से केंद्रीय समिति, जिला समिति, प्रखंड कमिटी समेत अनुषंगी इकाइयों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि मुझे पार्टी में समर्पित लोगों की जरूरत है, जो राज्य के जनता के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने की इच्छा रखते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत रविवार रात्रि 12:30 बजे हिल टॉप स्कूल के सामने मुख्य पाइप में बड़ा छेद कर अवैध जल कनेक्शन लिया जा रहा था. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता व अन्य ने मौके पर पहुंचकर अवैध कार्य करने वाले को रंगेहाथ पकड़ लिया. हालांकि आरोपी रविंद्र कुमार शर्मा चकमा देकर मौके से फरार हो गया. उसके औजार जब्त कर मुखिया को सौंप दिये गये. पंचायत समिति और वार्ड सदस्यों ने रात में ही इस घटना की जानकारी मुखिया और अन्य प्रतिनिधियों को दी. सोमवार की सुबह जब जलापूर्ति शुरू हुई, तो छेद किये गये…

Read More

Adityapur. आरआइटी थानांतर्गत मीरूडीह जंगल फाटक व गम्हरिया रेलवे स्टेशन के मध्य पोल संख्या 258/17-19 के बीच अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना अंतर्गत जुलूमटांड़ निवासी श्रीकांत माझी (33) के रूप में की गयी. रेलकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया. परिजनों ने बताया कि वह बास्कोनगर के पास किसी कंपनी में काम करता था. सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पैदल ही निकला था. करीब 11…

Read More

New Delhi. गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षण संस्थान ‘फिटजी’ के मालिक दिनेश गोयल से संबद्ध 12 बैंक खातों को सोमवार को फ्रीज कर दिया. इन खातों में 11 करोड़ से अधिक की रकम जमा है, जिसके लेनदेन रोक लगा दी गयी है. गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस के एक प्रवक्ता यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नॉलेज पार्क थाने की पुलिस तथा साइबर अपराध की टीम को विभिन्न राज्यों में दिनेश गोयल के पैन कार्ड से संबद्ध 172 बैंक खातों के बारे में पता चला है. बैंक ने अभी तक इसमें से…

Read More

Chakradharpur. चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप हुई दुर्घटना चक्रधरपुर. एनएच 75 (ई) पर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क हादसे में चक्रधरपुर के जाने-माने चिकित्सक डॉ वाईपी सिंह की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम की है. जानकारी के अनुसार डॉ वाइपी सिंह प्रखंड कार्यालय के पास की दुकान में चाय पीने के बाद सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान आसनतलिया की ओर से आ रहे बाइक सवार ने डॉक्टर को धक्का मार दिया. इसमें डॉक्टर जमीन पर गिर गये. इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के…

Read More