Author: News Desk

Jamshedpur. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां वह यादव महासभा के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. सांसद पप्पू यादव का बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया. सांसद पप्पू यादव का स्वागत अंगवस्त्र, गांधी टोपी एवं फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर किया गया. मौके पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मजबूती के साथ एकजुट होकर भाजपा के जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर उनका पर्दाफाश करें. उन्होंने कहा कि 2029 में केंद्र में…

Read More

Jamshedpur. मानगो शंकोसाई रोड नंबर 4 निवासी तुलसी महतो से साइबर गिरोह ने नौकरी का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंद मोें तुलसी महतो ने उलीडीह थाना में मोबाइल नंबर 6221130814 के धारक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला गत 8 दिसंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 के बीच की है. जानकारी के अनुसार तुलसी महतो ने सोशल मीडिया पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा था. इसमें नौकरी का झांसा दिया गया था. तुलसी महतो ने उक्त लिंक को क्लिक किया. इसके बाद उक्त मोबाइल नंबर से फोन कर अलग- अलग कारणों…

Read More

Jamshedpur. पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव के जमशेदपुर आगमन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान राजनीति से जुड़ी कई चर्चाएं हुई. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सांसद पप्पू यादव के साथ उनका काफी पुराना रिश्ता है. बिहार जाने के क्रम में अक्सर उनके साथ मुलाकात होती है. इस दौरान श्री गुप्ता के साथ मनोज झा व संजय तिवारी भी मौजूद थे.

Read More

Jamshedpur. फायरिंग, हत्या समेत कई मामलों के आरोपी रहे तड़ीपार भालूबासा मुस्लिम बस्ती निवासी मो. सलमान खान को रविवार को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार मो. सलमान के घर पहुंचते ही पुलिस टीम आ धमकी और उसे गिरफ्तार कर लिया. सलमान के गिरफ्तार करने पर घरवालों ने आपत्ति जतायी. घरवालों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस सलमान को गिरफ्तार कर सीतारामडेरा थाना ले गयी, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. मो. सलमान की मां संगीता खलको के अनुसार तड़ीपार होने के कारण बेटा सलमान जिला से बाहर रहता था. रविवार को…

Read More

Jamshedpur. हावड़ा से बड़बिल तक चलने वाली 12021/12022 जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को दोनों ओर से रद्द रहेगी. इससे यह ट्रेन बड़ाजामदा, नोवामुंडी, डांगुवापोसी, चाईबासा, सीनी, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम, खड़गपुर नहीं आयेगी. 12022 हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1.40 बजे बड़बिल से व 12021 बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 4.16 बजे हावड़ा से खुलती है. 10 फरवरी को यह ट्रेन रद्द रहेगी. रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने यह जानकारी दी है.

Read More

Ranchi. मंईयां योजना में हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्से में फर्जीवाड़ा के नये मामले सामने आ रहे हैं. अब राज्य सरकार इस योजना की विस्तृत जांच करा रही है. सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक विक्रम आनंद ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जितनी संख्या में अयोग्य लाभुकों को चिह्नित किया गया है. संबंधित लोगों की लिस्ट प्रखंड व पंचायत स्तर पर चस्पां किये जाने का निर्देश दिया गया है. अगर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो, तो वह प्रखंड व पंचायत स्तर पर अपनी शिकायत कर सकते हैं. नहीं तो अयोग्य पाये गये लाभुकों से सूद…

Read More

New Delhi. रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि वंदे भारत ट्रेन के यात्री टिकट बुकिंग के दौरान यदि भोजन का कोई विकल्प नहीं चुनते हैं, तो वे रेलगाड़ी में भी इसे खरीद सकते हैं. रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को जारी एक परिपत्र में कहा, ‘वंदे भारत रेलगाड़ियों में ‘करेंट बुकिंग’ (चार्ट बनने के बाद और ट्रेन रवाना होने से पहले होने वाली) और (भोजन का) विकल्प नहीं चुनने वाले यात्रियों को विकल्प और पर्याप्त खानपान सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इन ट्रेनों में भोज्य पदार्थों की बिक्री और…

Read More

New Delhi. भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन विकसित करने के लिए एक अत्याधुनिक परियोजना पर काम शुरु किया है, जो दुनिया की सबसे लंबी और अधिकतम शक्ति वाली हाइड्रोजन ट्रेनों में से एक होगी. भारतीय रेलवे ने प्रायोगिक आधार पर पहली हाइड्रोजन ट्रेन के विकास के लिए डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (डेमू) रेक पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल के रेट्रोफिटमेंट (पुनःसंयोजन) द्वारा एक अत्याधुनिक परियोजना शुरू की है. ‘‘पूरी तरह से स्वदेशी रूप से विकसित इस ट्रेन के लिए विनिर्देशों को अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा तैयार किया गया है. यह वर्तमान में दुनिया की सबसे…

Read More

Kolkata. चेन्नइयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में ईस्ट बंगाल पर 3-0 की जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी है. चेन्नइयिन एफसी ने सात मैचों (चार हार और तीन ड्रॉ) के बाद जीत की स्वाद चखा है. टीम को पिछली जीत 11 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ 1-0 से मिली थी. ईस्ट बंगाल के निशु कुमार ने 13वें मिनट में आत्मघाती गोल के साथ चेन्नइयिन एफसी का खाता खोला जबकि इसके आठ मिनट के बाद विल्मर जॉर्डन गिल ने गोल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया. टीम के लिए तीसरा…

Read More

New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी तक बढ़ा दी है. UPSC द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार – में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है. आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर जारी एक नोट में कहा गया है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक)-2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक)-2025 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि ‘‘18.02.2025 (शाम 6 बजे) तक बढ़ा दी गई…

Read More