Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के इंद्रावती नेशनल पार्क में मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर, दो सुरक्षाकर्मियों ने भी गंवायी जान, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Breaking News

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के इंद्रावती नेशनल पार्क में मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर, दो सुरक्षाकर्मियों ने भी गंवायी जान, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

News DeskBy News DeskFebruary 9, 2025Updated:February 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक बड़े अभियान में सुरक्षाबलों ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान 31 नक्सलियों को मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई तथा दो अन्य घायल हो गए. इस घटना के साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 81 नक्सलियों को मार गिराया है. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में हुई, जब विभिन्न सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल रोधी अभियान पर निकला था. पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, ‘‘इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए. अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी जब्त किए गए हैं.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों ने भी जान गंवाई है, जिनमें से एक राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड से तथा दूसरा विशेष कार्य बल से था. उन्होंने कहा कि दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें उपचार के लिए बेहतर चिकित्सा प्रतिष्ठान में ले जाया जा रहा है. पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेज दिया गया है तथा क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है.

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

इस वर्ष अब तक राज्य में मारे गए 81 नक्सलियों में से 65 बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें बीजापुर सहित सात जिले शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था.

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group