Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»India-England match in Cuttack: कटक में इंग्लैंड के साथ दूसरा वनडे आज, सीरीज में 1-0 से आगे है टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेटरों ने भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद
    National

    India-England match in Cuttack: कटक में इंग्लैंड के साथ दूसरा वनडे आज, सीरीज में 1-0 से आगे है टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेटरों ने भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhubaneswar. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे रविवार नौ फरवरी को कटक में होगा. बारबाती स्टेडियम में खेले जानेवाला मैच जीत कर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. लगभग छह साल बाद इस वेन्यू पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. नागपुर में खेला गया सीरीज का पहला मैच भारत ने चार विकेट से जीता था. कटक में भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. इस वेन्यू पर भारत और इंग्लैंड की टीमें 10 एकदिवसीय मैच खेल चुकी हैं. इनमें से भारत ने छह मैच, जबकि इंग्लैंड ने चार मैचों में जीत दर्ज की है. आखिरी बार दोनों टीमें यहां साल 2017 में टकरायी थीं, जहां भारत ने 15 रन से जीत दर्ज की थी. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 381 रन यहां बना चुकी है.

    कटक के बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने शनिवार को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ और उनके भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. तीनों खिलाड़ी सुबह जल्दी मंदिर पहुंचे, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्हें श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की ओर से रत्न सिंहासन तक ले जाया गया, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की. 12वीं सदी के इस मंदिर में अपनी यात्रा के बाद, खिलाड़ियों ने दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने के इस मौके के लिए अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India-England match in Cuttack: Second ODI with England in Cuttack today Indian cricketers took blessings of Lord Jagannath Team India is leading 1-0 in the series
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कंचन नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू, स्थानीय समस्याएं भी सुनीं

    July 13, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group