Author: News Desk

Adityapur. आदित्यपुर थाना अंतर्गत शुक्रवार की देर रात सतबोहनी-सापड़ा मार्ग पर स्थित एक होटल के पास अपराधी बाबू दास को ताबड़तोड़ 5-6 गोलियां मारीं. उसे टीएमएच अस्पताल ले जाया गया है. यहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह दल-बल के साथ टाटा मुख्य अस्पताल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये हैं. इससे पूर्व भी उस पर दो बार हमला हो चुका है. थाना प्रभारी ने बताया कि बाबू दास पर पांच-छह गोलियां चलायी गयी है, जो उसके हाथ, पैर व पेट में लगी है. गोली चलाने वाले…

Read More

Ahmedabad.अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत शुक्रवार को अपनी मंगेतर दिवा शाह के साथ एक निजी पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए. शादी के समारोह में उनके दोस्तों और परिवार के लोगों का एक छोटा समूह ही मौजूद था. गौतम अदाणी ने इस वैवाहिक समारोह को साधारण ढंग से संपन्न कराने को प्राथमिकता दी. इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास में बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की. सूत्रों ने कहा कि यहां शांतिग्राम में जैन परंपरा के अनुरूप की…

Read More

New Delhi. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार को होगी, जिससे यह तय होगा कि आम आदमी पार्टी (आप) चौथी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा सरकार बनाएगी. पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है. कई एग्जिट पोल ने भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई है, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है. मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी और शुरुआती रुझान शुरुआती घंटों से ही आने शुरू हो जाएंगे. निर्वाचन…

Read More

Hazaribagh. विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की मड़मो पंचायत के एक गांव की 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. युवती गांव के ही एक स्कूल की छात्रा है. घटना चार फरवरी की रात की है. युवती के बयान पर विष्णुगढ़ थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें पवन यादव, सोनू कुमार, विक्की कुमार, रेहन कुमार और एक नाबालिग का नाम शामिल है. पुलिस ने शुक्रवार को चार बालिग आरोपियों को जेल, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है. दर्ज…

Read More

Dhaka.बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं के घरों पर हमले करने के साथ आगजनी की और 24 से अधिक जिलों में देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के भित्ति चित्रों को नष्ट कर दिया गया. मीडिया में आईं खबरों से यह जानकारी मिली. यह अशांति बुधवार रात हसीना के ऑनलाइन संबोधन से शुरू हुई, जब प्रदर्शनकारियों ने शेख मुजीब के घर को निशाना बनाया. शुक्रवार को ढाका के बनानी में अवामी लीग के नेता शेख सलीम के घर में आग लगा दी गई. सलीम के घर पर बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़…

Read More

New Delhi.सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस ने 300 से अधिक नए लोगों (पहली बार नौकरी करने वाले-फ्रेशर्स) को नौकरी से निकाल दिया है. सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों ने कंपनी के मैसुरु परिसर में शुरुआती प्रशिक्षण लिया था, लेकिन तीन प्रयासों के बाद भी वे आंतरिक मूल्यांकन में उत्तीर्ण नहीं हो पाए. हालांकि, आईटी कर्मचारी यूनियन एनआईटीईएस ने कहा कि इस कदम से प्रभावित होने वाले नए कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है. यूनियन ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के समक्ष आधिकारिक शिकायत दर्ज कर कंपनी के खिलाफ तत्काल हस्तक्षेप और सख्त कार्रवाई की मांग करने की धमकी…

Read More

Ranchi. रांची में 10 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले 68वें अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस कार्यक्रम में अर्धसैनिक बलों के अलावा 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीम भाग लेंगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 फरवरी को कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अखिर भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन हर साल अखिल भारतीय पुलिस खेल प्राधिकरण…

Read More

Jamtara गिरिडीह की साइबर पुलिस ने साइबर अपराध की घटना को अंजाम देने वाले पांच शातिर साइबर अपराधियों को पकड़ा है. पकड़े गये अपराधियों में गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी शफीक अंसारी का पुत्र गुलाम रसूल, नवडीहा ओपी क्षेत्र के ग्राम बहराडीह निवासी जागो राम का पुत्र उपेंद्र कुमार, द्वारिका मंडल का पुत्र अजय कुमार मंडल, उमेश राणा का पुत्र अमित कुमार राणा और दिलीप राणा का पुत्र मनीष कुमार शर्मा शामिल है. यह जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने दी. एसपी ने बताया कि उन्हें प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ साइबर…

Read More

Latehar. थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक बेकाबू पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गया. घटना में पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. इनमें बच्चे भी शामिल हैं. मृतक की पहचान मजहर हुसैन के रूप में हुई. हादसे का शिकार हुए सभी लोग मनिका थाना क्षेत्र के रेवत गांव के रहनेवाले हैं. घायलों में पांच की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है. बेहतर इलाज के लिए इन्हें सदर अस्पताल लातेहार और रिम्स रेफर किया गया है. वहीं, कई घायलों…

Read More

Jamshedpur. साकची थाना अंतर्गत काशीडीह यूथ क्लब के सरस्वती पूजा विसर्जन में काशीडीह कालीमंदिर के समीप डीजे पर तेज गाना व डांस को लेकर के अलावा स्थानीय दर्जनों युवकों ने डांस करने वाले को समझाने के दौरान तूतू-मैमै व मारपीट हो गयी. यह घटना शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे की हैं. स्थानीय युवकों ने पूजा कमेटी के नशा किये युवकों का विरोध किया, फिर पूजा कमेटी व स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हो गयी. इस दौरान जमकर पथराव भी हुई. इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. हालांकि साकची पुलिस की टीम विसर्जन जुलूस के पीछे थी.…

Read More