Author: News Desk

Ranchi.कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड हुसीर मिलन चौक के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में सीएनआइ चर्च के सेवानिवृत्त पादरी सुदर्शन पॉल लुगुन (60), उनकी धर्मपत्नी उषा लुगुन (55) और मनातू निवासी मित महतो (17) की मौत हो गयी. हादसा शाम करीब चार बजे हुआ. मृतक दंपती कोकर के खोरहा टोली के रहनेवाले थे. हादसे में बाइक सवार सुमित की भी मौत हो गयी जबकि उसके दोस्त सचिन मुंडा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज रिम्स में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुजुर्ग दंपती अपनी स्कूटी से जा रहे थे. उसी दौरान सामने से…

Read More

Ramgarh. झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि रजरप्पा थानाक्षेत्र के मुरुबंदा गांव के पास रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पुराना सिरका गांव निवासी सिकंदर मुंडा (47) और गोला थाना क्षेत्र के डभातु गांव निवासी पवन कुमार महतो (38) के रूप में हुई है.

Read More

Prayagraj. महाकुंभ में अखाड़ों ने कढ़ी-पकौड़ी भोज के साथ अपनी-अपनी ध्वजाओं की डोर ढीली करनी शुरू कर दी है. हालांकि, महाकुंभ का मेला 26 फरवरी के स्नान के साथ संपन्न होगा, लेकिन महाकुंभ की शान 13 अखाड़ों के लिए पूरी तरह प्रस्थान करने का समय अब आ गया है. महाकुंभ मेले के मुख्य आकर्षण अखाड़ों का बसंत पंचमी को अंतिम अमृत स्नान के बाद कढ़ी-पकौड़ी के भोज के साथ महाकुंभ मेले से प्रस्थान प्रारंभ हो गया है. इनमें सन्यासी (शिव के उपासक), बैरागी (राम और कृष्ण के उपासक) और उदासीन (पंच देव के उपासक) संप्रदाय के सभी 13 अखाड़े शामिल…

Read More

Jamshedpur. टाटा कमिंस कंपनी प्रबंधन ने मारपीट के एक मामले में टीसी कर्मचारी यूनियन के पूर्व सहायक सचिव चंद्रभूषण पांडेय को गुरुवार को बर्खास्त कर दिया. दोपहर में कंपनी प्रबंधन की ओर से बर्खास्ती का पत्र चंद्रभूषण पांडेय को सौंप दिया गया. टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में मारपीट के मामले में चंद्रभूषण पांडेय टीसी कर्मचारी यूनियन के दूसरे पूर्व पदाधिकारी हैं, जिन्हें कंपनी प्रबंधन ने बर्खास्त किया है. दिसंबर 2019 में मारपीट के एक मामले में प्रबंधन ने यूनियन के पूर्व महामंत्री अरुण सिंह को भी बर्खास्त कर दिया था. अरुण सिंह की बर्खास्तगी के मामले में टाटा कमिंस कंपनी…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर हमला करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस विफलता की वजह से दुनिया ने ‘हिंदू विकास दर’ शब्द गढ़ा और ‘शाही परिवार’ की गलत नीतियों के कारण पूरे हिन्दू समाज को दोषी ठहराया गया और दुनिया भर में बदनाम किया गया.’लाइसेंस परमिट राज’ के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों की तीखी आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया अब ‘भारत की विकास दर’ देख रही है और भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है. राज्यसभा में…

Read More

Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में मामले की सुनवाई के दाैरान आयकर विभाग की ओर से जवाब के लिए समय देने का आग्रह किया गया. खंडपीठ ने आग्रह स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन मार्च की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने पैरवी की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी मधु कोड़ा ने याचिका दायर कर आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है. मधु कोड़ा ने याचिका…

Read More

Ranchi. केंद्र सरकार के पास 1.36 लाख करोड़ बकाया राशि को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री के इस आंदोलन को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने भी समर्थन दिया है. विधायक जयराम ने कहा कि राज्यहित व झारखंडियों के हित में राज्य सरकार जो भी कदम उठायेगी, हमारी पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा. सत्ताधारी दल के सारे विधायक सड़कों पर उतरें. हम विपक्ष में रहते हुए भी इस चक्का जाम का पूरा समर्थन करेंगे. मुख्यमंत्री इस आंदोलन को लीड करें. हम झारखंड से कोई खनिज पदार्थ बाहर जाने…

Read More

चेन्नई : मद्रास उच्च न्यायालय ने प्रेस की स्वतंत्रता और निजता की रक्षा करते हुए एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की है. न्यायमूर्ति जीके इलांथिरायन ने कहा कि पत्रकारों के मोबाइल फोन जब्त करना और उन्हें अपनी निजी जानकारी देने के लिए मजबूर करना, एक प्रकार से प्रेस पर हमला और निगरानी का डर उन पर अत्याचार करने के समान है. कोर्ट ने हाल ही में चेन्नई प्रेस क्लब और तीन पत्रकारों द्वारा दायर याचिकाओं पर फैसला सुनाया. याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने अन्ना विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न मामले से जुड़ी एफआईआर लीक होने की…

Read More

जनसुविधा समिति ने जब वार्ड नंबर 8,9 और 10 का निरीक्षण किया तो सामने आया सच मानगो नगर निगम का पैसा हो रहा है बर्बाद, नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से इनकार नहीं जमशेदपुर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर हाल ही में गठित जनसुविधा समिति के सदस्यों ने गुरुवार को मानगो में सफाई कार्यों का जायजा लेने के लिए वार्ड नंबर 8, 9 और 10 का निरीक्षण किया. इन्होंने वहां इस बात का निरीक्षण किया कि मानगो नगर निगम ने जिन ठेकेदारों को सफाई कार्य के लिए नियुक्त किया है, उनके कितने सफाईकर्मी वहां काम…

Read More

Jamshedpur. Tata Steel पर फिलहाल चीन से सस्ते स्टील आयात का दबाव है. प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है. लाभ में कमी आयी है. तीसरे तिमाही के जारी आंकड़े सबकुछ बयां करते हैं. प्रबंधन कम मुनाफे को लेकर खर्च घटा रहा है. इसका असर कर्मचारियों पर भी हो रहा है. प्रबंधन का फोकस खर्च में कटौती है. इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. Tata Steel के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने भी पिछले दिनों एक कार्यक्रम में चीन से सस्ते स्टील आयात पर चिंता जतायी थी और सरकार से घरेलू उद्योगों को संरक्षण देने की मांग की थी. उन्होंने कहा था…

Read More