Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»गोविंदपुर में जलापूर्ति नहीं होने से मचा हाहाकार, दो लाख की आबादी बूंद-बूंद को तरसी, आज से मिलेगा पानी
Jamshedpur

गोविंदपुर में जलापूर्ति नहीं होने से मचा हाहाकार, दो लाख की आबादी बूंद-बूंद को तरसी, आज से मिलेगा पानी

News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025Updated:February 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • पेयजल विभाग द्वारा बकाया नहींं देने से ठेकेदार ने बंद किया पानी, 24 पंचायत प्रभावित 

जमशेदपुर.  गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में जल की आपूर्ति नहीं होने से 24 पंचायत के करीब दो लाख आबादी परेशान है. पूरे क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इधर दूसरे दिन भी जलापूर्ति नहीं होने से सैकड़ो लोग गोविंदपुर स्थित पानी टंकी पहुंचकर वहां विरोध दर्ज कराया. साथ ही मौके पर मौजूद स्थानीय जिला परिषद ने उपायुक्त व विभाग के एसडीओ से बात कर समस्या समाधान की मांग की है. वहीं जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बस्तीवासियों के साथ बैठकर समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया है. कहा है
कि बकाया बिल की वजह से पानी बंद करना अनुचित है। ठेकेदार से बातचीत कर शीघ्र पानी सप्लाई कराने का आश्वासन मिला.

गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का संचालन कर रहे जेमिनी इंटरप्राइजेज को पेयजल विभाग द्वारा 12 महीना से पेमेंट नहीं होने के कारण बंद बंद कर दिया है, इसकी जानकारी वह व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से दिया है. जिला परिषद सदस्य डा परितोष सिंह ने कहा की गोविंदपुर जलापूर्ति योजना अपने शुरुआती दौर से ही विवादों से घिरा हुआ है आए दिन कभी विभाग कि लापरवाही, कभी ठेकेदार की लापरवाही से यह योजना शुरू होने से पहले ही अपनी दम तोड़ रही है.

पेयजल अभियंता के साथ बैठक में निकला निर्णय 

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

पेयजल अभियंता के कार्यपालक अभियंता व जेमिनी इंटर प्राइजेज के बीच गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के अंतर्गत गोविंदपुर, गदरा, सरजामदा, हलूदबनी, परसुडीह क्षेत्र में पानी सप्लाई को लेकर एक बैठक हुई.  बैठक में जेमिनी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अरुण सिंह ने एक साल से बकाया पैसे का मुद्दा उठाया. जिस पर विभाग की ओर से उसे जल्द चुकाने का आश्वासन मिला. वहीं बैठक में आश्वासन मिलने के बाद यह तय हुआ कि कल शुक्रवार से फिर गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पानी सप्लाई करेगा.

गोविंदपुर में जलापूर्ति नहीं होने से क्षेत्र में हाहाकार मचा है इसके जिम्मेवार

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

स्थानीय विधायक व जिला परिषद सदस्य है। पहले जलापूर्ति में स्थानीय विधायक अपना श्रेय लेकर झूठा वाहवाही लिया। फिर स्थानीय कंपनियों व केंद्र सरकार या सांसद के कार्य पर भी अपनी मोहर लगाकर क्षेत्र के लोगों को दिग्भ्रमित करने का कार्य किया है। इसके पूर्व कई बार भी ऐसे पेयजल आपूर्ति बंद कर ठेकेदार मनमर्जी करता रहा है लेकिन आजसू पार्टी ने त्वरित कारवाई करते हुए ठेकेदार व पेयजल विभाग के साथ समन्वय बनाकर लोगो को पेयजल जैसे त्राहिमाम से बचाने का कार्य करता रहा है। 24 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आजसू पेयजल विभाग में ताला जड़ेगी.
अप्पू तिवारी, जिला प्रवक्ता आजसू

पानी की समस्या दूर करने के लिए अब जिला प्रशासन को आगे आना होगा। हजारों लीटर पानी बेकार बहता है, इसे बचना चाहिए। जल ही जीवन है इसे देखते हुए सरकार को भी पहल करना चाहिए। अभी तक लोगों को निश्शुल्क पानी मिलता है, जिससे पानी का महत्व नहीं समझते। अगर जुस्को यहां पानी सप्लाई करता हो बेहतर रहता है भले ही इसके लिए मूल्य चुकाना पड़े।
अरविंद साहू, गोविंदपुरवासी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

October 18, 2026

Jamshedpur: ट्रकों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में चालकों का फूटा गुस्सा, भुइयांडीह से गोलमुरी तक सड़क जाम, घंटों परेशान रहे लोग

October 18, 2026

Jamshedpur: मानगो में BLINKIT कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे डिलीवरी बॉय

October 18, 2026
Recent Post

Jamshedpur: दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, बाइक दस्ते के साथ की पेट्रोलिंग, पुलिस अधिकारियों और जवानों को दिए निर्देश

October 18, 2026

Kolkata Stamped: दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, बेटे ने बयां की दर्द…‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’

October 18, 2026

India Vs WI T20: बारिश ने छीना निर्णायक मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टी20 शृंखला 2-2 से बराबर

October 18, 2026

Jamshedpur: ट्रकों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में चालकों का फूटा गुस्सा, भुइयांडीह से गोलमुरी तक सड़क जाम, घंटों परेशान रहे लोग

October 18, 2026

Jharkhand: मामा ने खेलने के लिये दे दी पिस्तौल, गोली चलने से तीन साल के बच्चे की मौत

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group