Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»National»दिल्ली विधानसभा चुनाव : एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस फिर खाली हाथ
National

दिल्ली विधानसभा चुनाव : एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस फिर खाली हाथ

News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में स्पष्ट तौर पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. मतदान बाद होने वाले ज्यादातर सर्वे बता रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा बहुमत के 36 के आंकड़े को पार कर लेगी.

एग्जिट पोल कराने वाली विभिन्न सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 35 से 40 सीटें आसानी से हासिल कर सकती है. मैट्रिज सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 35 से 40, आम आदमी पार्टी को 32 से 37 और कांग्रेस को 0 या 1 सीट मिल सकती है.

पीपुल्स इनसाइड के अनुसार भाजपा को 40 से 44, आम आदमी पार्टी को 25 से 29 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है. पीपुल्स पल्स के अनुसार भाजपा को 51 से 60, आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीटें मिल सकती है जबकि कांग्रेस का खाता खुलने की उम्मीद नहीं है. जेवीसी पोल्स के अनुसार भाजपा को 39 से 45, आम आदमी पार्टी को 22 से 31 और कांग्रेस को 0 से 2 सीटों पर जीत मिल सकती है.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

रिपब्लिक भारत के अनुसार भाजपा को 35 से 40, आम आदमी पार्टी को 32 से 37 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है. रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के अनुसार भाजपा को 39 से 49, आम आदमी पार्टी को 21 से 31 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है. चाणक्य सेट्रटर्जिस के अनुसार भाजपा को 39 से 44, आम आदमी पार्टी को 25 से 28 और कांग्रेस को 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं.

सभी छह एग्जिट पोल के आंकड़ों को अगर जोड़कर देखा जाए तो भाजपा को 42 सीटें हासिल हो सकती हैं. आम आदमी पार्टी को 27 और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

उल्लेखनीय है कि 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62, भाजपा को 8 और कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी. उस समय दिल्ली से जुड़े ज्यादातर सर्वे आम आदमी पार्टी को स्पष्ट और बड़ा बहुमत दिखा रहे थे और पार्टी ने असल आंकड़ों में इससे भी आगे निकलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group