Jamshedpur. कदमा शास्त्रीनगर में कांग्रेस नेता आलोक की हत्या मामले में एक और आरोपी मोहित सिंह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी कदमा जॉकर्स पार्क के पास से की गयी. कदमा पुलिस ने आलोक हत्याकांड में अबतक छह आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है. हथियार भी बरामद किये गये हैं. पुलिस मोहित के जरिये हत्याकांड में शामिल अन्य युवकों की भी तलाश में जुटी है. पुलिस ने इस मामले में पूर्व में भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के भाई विकास सिंह, छोटू बच्चा उर्फ आकाश सिंह, पंकज साव , विशाल कुमार उर्फ बीके बाबा और…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड की कांग्रेस इकाई अपने मिशन और एजेंडे को हर घर पहुंचाने के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में राज्यव्यापी अभियान शुरू करेगी. पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. यहां एक बैठक के दौरान पार्टी ने राज्य में संगठन को मजबूत करने और संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर का कथित अपमान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का भी फैसला किया. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, ‘हम पार्टी गतिविधियों पर प्रकाश डालने वाला एक कैलेंडर जारी करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘छह…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल शनिवार को बोड़ाम प्रखंड की लायलम पंचायत पहुंचे. यहां उन्होंने विकास योजनाओं की स्थिति देखी. उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र, मनरेगा की योजना, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली दुकान, विद्यालय आदि का निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम में बोड़ाम के लायलम में स्वास्थ्य उप केंद्र बंद पाये जाने तथा किसी भी पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति नहीं पाये जाने पर उपायुक्त द्वारा एमओआइसी बोड़ाम को शोकॉज किया गया. उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक शनिवार को अपने प्रखंड क्षेत्र के किसी एक पंचायत का निरीक्षण किया जाता है.…
Jamshedpur. जमशेदपुर के निजी स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए शनिवार को भी छापामारी अभियान चलाया गया. इस छापेमारी अभियान में कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन ने दुकानों की जांच की. जांच अभियान केरला पब्लिक स्कूल गोलमुरी, बारी कॉलेज गोलमुरी व लिटिल फ्लॉवर स्कूल टेल्को के पास चलाया गया. जांच दल के सदस्यों ने शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गयी. साथ ही सभी दुकानों पर सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की गयी. नियमों का उल्लंघन…
Noamundi झारखंड मजदूर यूनियन 23 दिसंबर की सुबह से टाटा स्टील की विजय-टू खदान में अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम कर माल ढुलाई को ठप करेगा. यूनियन के कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मोहंती, जिलाध्यक्ष आशीष कुदादा, जिला महासचिव राजेंद्र चाम्पिया, बराउबुरू इकाई के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रो, महासचिव दुलाल चाम्पिया की संयुक्त उपस्थिति में उम्बुल भवन, गांधी टोला,चाईबासा में यह निर्णय शनिवार को लिया गया. यूनियन ने कहा कि पिछले तीन माह से कंपनी प्रबंधन को हमारी यूनियन मजदूरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान के लिए पत्राचार करती आ रही है. लेकिन प्रबंधन हमारी मांगों को नहीं सुन हा है.…
Bahragora. बहरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक में अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान बालू लदे दो हाइवा जब्त किये गये. दोनों वाहन बालू से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने कहा कि वाहन जांच के दौरान बालू से लदे दो हाइवा को जब्त किया. बालू से संबंधित किसी प्रकार का कागजात नहीं मिला. उक्त संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को पत्राचार किया गया है. जानकारी हो कि झारखंड सीमा से सटे ओडिशा के जामसोला में बहरागोड़ा से बालू लेकर भंडारण किया गया है. रात…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला में चौकीदार भर्ती की लिखित परीक्षा 22 दिसंबर को होगी. निष्पक्ष, कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई. ब्रीफिंग में सिटी एसपी ऋषभ गर्ग, एडीसी भगीरथ प्रसाद ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित है. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी…
Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में शनिवार को तितली घर का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तो टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी थे, लेकिन उन्होंने इस पार्क का उद्घाटन चिड़ियाघर की महिला केयरटेकर मालती मांझी से कराया. पार्क को नये सिरे से 1.76 करोड़ रुपए की लागत से आठ माह में बनाया गया है. पार्क में एजुकेशन सेंटर, बटरफ्लाइ को देखने का एरिया और बटरफ्लाइ का ब्रीडिंग एरिया भी मौजूद है. इसमें 41 प्रजातियों की तितलियों को प्रदर्शित किया गया है. इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने कहा कि पार्क का नए सिरे…
Chandil. चांडिल प्रखंड के हुमिद-छोटालखा में शनिवार को पंच ग्राम विस्थापित, प्रभावित समिति व वनराज स्टील आयरन लिमिटेड कंपनी (बीएसआइएल) की बैठक ईचागढ़ की विधायक सविता महतो की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट प्रोजेक्ट चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड कंपनी 1986 में शुरू हुई और 2013 में बंद हो गयी. दूसरी बार फिर कंपनी को चालू किया गया. कंपनी चालू करने के लिए पंच ग्राम विस्थापित एवं प्रभावित समिति का काफी सहयोग रहा. समिति के सहयोग से आज कंपनी दूसरी बार शुरू हुई है. श्री शर्मा ने कहा कि कंपनी के हिसाब…
जमशेदपुर. कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में परसुडीह गोलपहाड़ी निवासी बंटी गुहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कदमा पुलिस ने गिरफ्तार बंटी गुहा के पास से एक देसी कट्टा , दो जिंदा गोली और रंगदारी के लिये इस्तेमाल मोबाइल को जब्त कर लिया है. शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार बंटी गुहा शातिर अपराधी है. पूर्व में वह रंगदारी और लूट के मामले में जेल जा चुका है. कुछ दिनों पूर्व जमानत पर जेल से छूटा है. जेल से छूटने के बाद वह कारोबारियों ने रंगदारी की मांग कर रहा था. कदमा थाना में केस…
