बेंगलुरु. 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतनेवाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा के खिलाफ शनिवार को अरेंस्ट वारंट जारी किया गया है. दो साल पहले उथप्पा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक : रॉबिन कपड़े बनाने वाली कंपनी सेंचुरीज लाइफ स्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर और मैनेजर हैं. उन पर आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों के वेतन से पीएफ काटा गया, लेकिन अकाउंट में जमा नहीं किया गया. बेंगलुरु के रीजनल इपीएफओ कमिश्नर शदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने चार दिसंबर को रॉबिन उथप्पा को करीब 23 लाख रुपये जमा करने का वारंट…
Author: News Desk
चाईबासा में करीब 47 फीसदी वन क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम में 3.43 फीसदी घटा वन क्षेत्र Ranchi. झारखंड में दो साल में करीब 1.91 फीसदी वन क्षेत्र बढ़ा है. पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के पांच जिलों में वन क्षेत्र (फॉरेस्ट कवर) घटा है. शेष 19 जिलों में वन क्षेत्र बढ़ा है. फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने वन भूमि पर दो साल बाद रिपोर्ट जारी की है. 2020 में कराये गये सर्वे की रिपोर्ट 2021 में जारी हुई थी. 2023 में कराये गये सर्वे की रिपोर्ट अभी जारी की गयी है. इसमें बताया गया है कि झारखंड में 23765.78 वर्ग किलोमीटर वन…
Jaisalmer. जीएसटी परिषद ने शनिवार को जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम पर कर की दर घटाने का फैसला टाल दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में तय हुआ कि इस संबंध में कुछ और तकनीकी पहलुओं को दूर करने की जरूरत है. इस बारे में आगे विचार-विमर्श के लिए जीओएम को काम सौंपा गया. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता और राज्यों के उनके समकक्षों की मौजूदगी वाली परिषद ने यह फैसला किया. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि समूह, व्यक्तिगत, वरिष्ठ नागरिकों की पॉलिसियों पर कराधान के बारे में…
आज जमशेदपुर स्थित एनटीटीएफ /RD टाटा tech edn Cantre में बहुत खुशी और उत्सव के साथ क्रिसमस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने एक सार्थक और मनोरंजक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने क्रिसमस का सार्थक आध्यात्मिक संदेश दिया। क्रिसमस समारोह वास्तव में नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम से सरोबार रहा। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इवेंजलिकल बैपटिस्ट चर्च के पादरी एलियाजर टोप्पो बैपटिस्ट इमैनुएल चर्च,सीतारामडेरा मौजूद रहे। क्रिसमस पर नृत्य नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें ईसा मसीह के जन्म की घटनाओं को दर्शाया गया था, जिसमें गायक मंडली द्वारा गाए गए मधुर कैरोल…
New Delhi. दूरसंचार विभाग ने कंपनियों को आदेश दिया है कि वे तीन महीने तक दूरसंचार उपभोक्ताओं को प्रतिदिन आठ से 10 बार साइबर अपराध जागरूकता वाली कॉलर-ट्यून सुनाएं. दूरसंचार कंपनियों को भेजे गए आदेश की प्रति के अनुसार, कॉलर-ट्यून गृह मंत्रालय के तहत एक साइबर अपराध इकाई भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा प्रदान की जाएगी. आदेश के अनुसार, कॉलर-ट्यून अभियान के माध्यम से साइबर अपराध के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए कॉल-पूर्व घोषणा/रिंग बैक टोन व्यवस्था के माध्यम से कॉलर-ट्यून बजाने का निर्णय लिया गया है. इसे आई4सी के नोडल अधिकारी दूरसंचार कंपनियों (टीएसपी)…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि ऐसे समय में जब देश डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है, ‘कीमती’ मेडिकल सीटें बर्बाद नहीं होनी चाहिए. न्यायालय ने प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रिक्त सीटों को भरने के लिए नये सिरे से काउंसलिंग आयोजित करें. न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने दाखिल देने वाले प्राधिकारियों को विशेष काउंसलिंग आयोजित करने और 30 दिसंबर तक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को कहा. पीठ ने आदेश दिया, ‘‘विशिष्ट तथ्यों और परिस्थितियों तथा इस बात पर ध्यान रखते हुए कि देश…
झारखंड पुलिस शिक्षा कोष से दी गयी राशि, सरायकेला एसपी को 14,89 लाख, चाईबासा एसपी को 20.19 लाख मिले Jamshedpur.राज्य के विभिन्न जिलों, इकाई और वाहिनी में पदस्थापित पुलिस अफसरों और उनके जवानों को बच्चों की पढ़ाई के लिए 10 करोड़ तीन लाख 81 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं. यह राशि पुलिस मुख्यालय द्वारा झारखंड पुलिस शिक्षा कोष से दी गयी है. स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित पुलिस अफसरों और जवानों को संबंधित जिला के एसपी या कमांडेंट के माध्यम से किया जा सके, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने भारतीय स्टेट बैंक हटिया शाखा के प्रबंधक को पत्र लिखा…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन एवं मांग पत्र सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें राज्यसभा में घटित घटना एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के ऊपर फर्जी एफआइआर दर्ज किए जाने के खिलाफ किया गया. प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम से मांग पत्र सौंपा गया. इसमें राष्ट्रपति से विनम्रतापूर्वक विगत दिनों राज्यसभा के अंदर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में उनकी अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हैं. हताशा में उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई है.…
Jamshedpur.साकची गोलचक्कर में शुक्रवार की शाम को झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका. झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहेब पर दिये गये बयान का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की. झारखंड आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल ने कहा कि केंद्र सरकार दलित एवं आदिवासी विरोधी है. इसलिए भाजपा के केंद्रीय नेता आये दिन दलित एवं आदिवासियों के खिलाफ कुछ भी बोलते हैं. इसका झारखंड मुक्ति मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करता है. पुतला दहन कार्यक्रम में शेख बदरुद्दीन, पूर्व सांसद सुमन महतो, बीरसिंह सुरीन, सरोज महापात्र, अरुण प्रसाद, फैयाज…
Jamshedpur. धीरज बोम्मादेवरा और दीपिका कुमारी की ओलंपियन जोड़ी ने शुक्रवार को यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए तीरंदाजी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्रमश: पुरुष और महिला रिकर्व खिताब हासिल किया. पैट्रोलियन खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) का प्रतिनिधित्व कर रही दीपिका ने पेरिस ओलंपिक की अपनी साथी अंकिता भकत को महिलाओं के फाइनल में 6-2 से शिकस्त दी. हरियाणा के उभरते हुए तीरंदाज दिव्यांश चौधरी ने भी भारत के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज धीरज के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन सेना के तीरंदाज ने 6-2 से पुरुष खिताब अपनी झोली में डाला. टीम स्पर्धा में सेना को…
