Author: News Desk

Ranchi.सीजीएल-2023 के शार्टलस्टिेड अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न हो गयी. जेएसएसस कार्यालय में प्रमाण पत्रों की जांच की गयी. जांच के अंतिम दिन शुक्रवार को 471 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जांच के लिए बुलाया गया था. इसमें से 462 अभ्यर्थी आयोग कार्यालय पहुंचे. उनके प्रमाण पत्रों की जांच की गयी. 2231 अभ्यर्थियों में 2188 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गयी. 43 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. यह जानकारी आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्रों की जांच का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से शुक्रवार को संपन्न हो…

Read More

Pune. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कई मंदिर-मस्जिद विवादों के फिर से उठने पर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि वे ऐसे मुद्दों को उठा कर हिंदुओं के नेता बन सकते हैं. यह स्वीकार्य नहीं है. हर दिन एक नया मामला (विवाद) उठाया जा रहा है. इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है? यह जारी नहीं रह सकता. भारत को यह दिखाने की जरूरत है कि हम एक साथ रह सकते हैं. भागवत ने एक कार्यक्रम में समावेशी समाज…

Read More

Puri. पुरी के जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को देवताओं के दर्शन की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए व्यवस्था की जा रही है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि श्रद्धालुओं को अक्सर भीड़भाड़ के कारण गर्भगृह में देवताओं के दर्शन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पाधी ने कहा, “इस कदम के तहत ‘नटमंडप’ (नृत्य हॉल) में अलग से अवरोधक लगाए जाएंगे, साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि ‘नटमंडप’ में…

Read More

New Delhi. दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को शुक्रवार को अपराध शाखा को सौंप दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा, ‘अब इस मामले की जांच अपराध शाखा करेगी.’ बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के सिलसिले में राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर बृहस्पतिवार को संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की.…

Read More

Ranchi.झारखंड सरकार ने एक बार फिर राष्ट्रीय फोरम पर केंद्र सरकार के समक्ष अपने बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये के भुगतान की मांग रखी है. राजस्थान के जैसलमेर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट को लेकर बुलायी गयी प्री-बजट मीटिंग में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने यह मांग उठायी है. उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आग्रह किया कि झारखंड जैसे पिछड़े राज्य में विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए बकाया का भुगतान जल्द किया जाये. प्री-बजट बैठक में कश्मीर के मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, बिहार के डिप्टी सीएम सहित देशभर के वित्त मंत्री और…

Read More

Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर जमशेदपुर समेत झारखंड में दिख रहा है. राज्य के दक्षिणी हिस्से (कोल्हान और आसपास) के कई जिलों में बादल छाये हुए हैं. इस कारण न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ गया है. तापमान भी 10 डिग्री सेसि से ऊपर रहा. जमशेदपुर में देर रात बूंदबांदी भी हुई. 23-24 को भी छाये रहेंगे बादल 23 और 24 दिसंबर को भी राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाये रहने का अनुमान है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से ऊपर रहेगा. बादल होने से सुबह में कोहरा रहेगा. घने कोहरे का…

Read More

जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जमशेदपुर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में आठवें दिन भी साकची, आमबगान क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में सड़कों के अतिक्रमण को लेकर जांच अभियान चलाया गया तथा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया. पिछले दो दिनों में 8 वाहन जप्त किये गए, ऑनलाइन भी 80 हजार रु. जुर्माना वसूला गया. अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि इस अभियान में शहर वासियों से भी सहयोग की अपेक्षा है . उन्होने…

Read More

Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा और भारी बिकवाली के असर में दोनों मानक सूचकांक करीब 1.5 प्रतिशत तक टूट गए. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की चाह के चलते कारोबारी धारणा कमजोर बनी हुई है. चौतरफा बिकवाली के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,176.46 अंक यानी 1.49 प्रतिशत गिरकर 78,041.59 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,343.46 अंक फिसलकर 77,874.59 पर आ गया था. इसी तरह एनएसई का…

Read More

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम में बालू के अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है. गुरुवार की देर रात चक्रधरपुर पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त किये हैं. पोड़ाहाट एसडीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि रोजाना कि तरह अवैध रूप से बालू गुदड़ी से ट्रैक्टर के माध्यम से चक्रधरपुर आ रहा है. इसलिए एसडीओ ने गुरुवार की मध्य रात्रि में चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग पर जब ट्रैक्टर को इशारा करके रोकने की कोशिश की, तो उसके चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गये. बाद में एसडीओ ने सभी अवैध बालू लदा ट्रैक्टर का जब्त कर चक्रधरपुर थाना में भेजा…

Read More

Chakradharpur. चक्रधरपुर का इंतजार खत्म हुआ. अब 24 दिसंबर को अंडरपास मिल जायेगा. चक्रधरपुर रेलवे ने इसकी तारीख घोषित कर दी है. बताया गया कि 8 घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर अंडरपास के लिए बॉक्स लगाये जायेंगे. बताया कि अंडरपास में लगाने के लिए 18 बॉक्स बन कर तैयार है. 6 वॉल विंग लगाये जाएंगे. भारत भवन की ओर से 130 मीटर और अली क्लीनिक की ओर 100 मीटर लंबी संपर्क सड़क बनायी जायेगी. 24 दिसंबर को रेलवे की पूरी टीम अंडर पास बनाने में लगेगी. दरअसल, यहां के लोग अंडर पास का पिछले 7 सालों से इंतजार कर रहे…

Read More