Author: News Desk

Noamundi. नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के हतनाबेडा और कुमिरता गांवों शुक्रवार को धूमधाम से मां ठाकुरानी पूजा (ओसा परब) मनाया गया. पुजारियों ने दर्जनों खस्सी,बतख,बकरी व मुर्गे की बलि चढ़ायी व क्षेत्र में शांति एवं हरियाली की कामना मां ठाकुरानी से की. इस अवसर पर मां के भक्तों ने जलते अंगारों पर खाली पांव चलकर अपनी हठभक्ति को प्रस्तुत किया.मौके पर यहां मेला का भी आयोजन किया गया. ग्रामीण मेले का जमकर लुप्त उठाया. मेले में पुरानी वस्तु विनिमय प्रणाली देखने को मिली. ग्रामीण धान लेकर आये थे और आदान प्रदान कर गुड़,मुढ़ी,पीठा लेकर गये. मेला में काफी संख्या में लोग…

Read More

Chaibasa. एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत शुक्रवार को चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब को 75 रनों से पराजित कर चार अंक अर्जित कर लिये. आज के मैच में टॉस चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने पूरे 35 ओवर खेलकर छह विकेट के नुकसान पर 259 रनों का स्कोर खड़ा किया. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघाहातुबुरू की टीम 30.4 ओवर में 184 रन बनाकर ऑल…

Read More

Jamshedpur. निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री रोकने को लेकर एसडीओ शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में विगत तीन दिनों से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बिष्टुपुर, कदमा और धातकीडीह क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गये इस अभियान के दौरान जुस्को स्कूल, एडीएलएस स्कूल, जमशेदपुर हाई स्कूल, करीमिया हाई स्कूल और सेंट मेरी बिष्टुपुर के पास दुकान, पान गुमटी में औचक छापेमारी की गई. इस दौरान दो दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त करते हुए दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. जांच दल में कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन शामिल रहे. अभियान…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला में चौकीदार नियुक्ति के लिए 22 दिसंबर को 13 केंद्रों पर परीक्षा होगी. इसे लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी. परीक्षा की अवधि परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे होगी, जिसका समय पूर्वाहन् 11 बजे से अपराह्न साढ़े बारह बजे तक है. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र 10 बजे पूर्वाह्न तक रिपोर्ट करेंगे. सभी परीक्षा…

Read More

Jamshedpur.संसद भवन के बाहर हुए भाजपा और कांग्रेस की झड़प के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में पुराने कोर्ट के समीप बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव प्रिंस सिंह उपस्थित थे. बताया कि एक साजिश के तहत कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी के ऊपर झूठे मुकदमे चलाए जा रहे हैं. इसी साजिश के तहत आज हमारे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया है. मोदी सरकार जब-जब डरती…

Read More

कोलकाता. हावड़ा स्टेशन के पास निर्माणाधीन बाईपास फ्लाईओवर के कारण हावड़ा-बैंडेल शाखा पर अगले 42 दिनों तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी. इस दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. यह व्यवस्था 23 दिसंबर से शुरू होकर एक फरवरी तक जारी रहेगी. शुक्रवार को रेलवे की ओर से जारी बयान के अनुसार, हावड़ा और बैंडेल के बीच चलने वाली 15 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी. इनमें 5 जोड़ी शेवड़ाफुली लोकल, एक जोड़ी बेलूर मठ लोकल, और एक जोड़ी श्रीरामपुर लोकल शामिल हैं. रद्द ट्रेनों के कारण दैनिक…

Read More

लोहरदगा. जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलसिमरी गांव में पति- पत्नी में हुए आपसी विवाद के बाद झारखंड पुलिस के एक जवान ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली.. मृत जवान की पहचान रामू महतो ( 32 ) के रूप में हुई है. मृत जवान सिमडेगा पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर कार्यरत था. जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस 2018 बैच का जवान छुट्टी में लोहरदगा अपना घर आया हुआ था, जिसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी के साथ आपसी विवाद हो गया और जवान ने रात में खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के…

Read More

पलामू. मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहित्य समाज चौक के समीप 130 वर्ष पुराने शिव मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. शुक्रवार से तोड़ी गयी दीवार की मरम्मत भी शुरू करा दी गयी है. निगमकर्मी छोटेलाल गुप्ता की देखरेख में निर्माण कार्य किया जा रहा है. नगर निगम के जरिये अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गुरूवार शाम साहित्य समाज चौक के समीप 1895 में निर्मित प्राचीन शिव मंदिर की दीवार तोड़ दी गयी थी. दीवार तोड़ने का आरोप सिटी मैनेजर अनुराग कुमार और शाहीद हसन, जमादार इश्तेयाक साह, शेरान खान एवं अन्य कर्मियों पर…

Read More

जमशेदपुर. टाटा स्टील में हेड कारपोरेट कम्यूनिकेशन झारखंड का पद फिलहाल राजेश राजन संभालेंगे. रुना राजीव कुमार के इस्तीफा देने के बाद से खाली पद पर शुक्रवार को राजेश राजन की पदस्थापन का सरकुलर जारी किया गया है. राजेश राजन वर्तमान में टाटा स्टील में रॉ मैटेरियल के हेड का काम देख रहे हैं. उन्हें कारपोरेट कम्यूनिकेशन का भी प्रभार दिया गया है. वे चीफ कारपोरेट कम्यूनिकेशन को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से ही कामकाज देखेंगे. यह पदस्थापन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी के आदेश से किया गया है. इसी तरह चीफ इंजीनियरिंग सर्विसेज व प्रोजेक्ट…

Read More

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हाल ही में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक लावारिस गाड़ी से भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया गया. यह बरामदगी आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान हुई. पुलिस और आयकर विभाग को एक लावारिस गाड़ी के बारे में सूचना मिली थी. यह गाड़ी रात के करीब दो बजे जंगल में खड़ी मिली थी और जब पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें दो बैग पाए गए. इन बैगों में 15 करोड़ रुपये नकद और 55 किलो सोना भरा हुआ था. आयकर विभाग ने…

Read More