Author: News Desk

Chandil.सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना अंतर्गत भादुडीह पंचायत हारुडीह गांव का रहने वाला युवक को वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की है, वहीं मृतक के दादा सोनाराम माझी ने बताया कि उनका पोता इस वर्ष 10वीं की परीक्षा देने वाला था. उसके लिए वह चिलगू स्कूल फॉर्म भरने गया था, जहां से लौटते समय उसे चिलगू के अमला कटिंग काली मंदिर के सामने वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. मृतक का नाम मार्शल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एमजीएम अस्पताल लेकर आयी, जहां डॉक्टरों ने…

Read More

Saraikela. दोस्त के घर घूमने आया जमशेदपुर के करनडीह का युवक हिमांशु शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह अपने केटीएम बाइक से चाईबासा से सरायकेला की ओर आ रहा था इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना सरायकेला थाना अंतर्गत हंसाउड़ी मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 4:45 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु शर्मा बुधवार को अपने दोस्त कुदरसाई निवासी संदीप सोय एवं दोलानडीह निवासी प्रदीप केराई से मिलने जमशेदपुर से सरायकेला आया था.

Read More

Noamundi. खान सुरक्षा निदेशालय (चाईबासा प्रक्षेत्र) के निर्देशानुसार टाटा स्टील नोवामुंडी माइंस प्रबंधन की ओर से खान सुरक्षा सप्ताह का भव्य आयोजन टाटा स्टील एमइ स्कूल मैदान में किया गया. जिसमें प्रचार-प्रसार सह प्रोपगेंडा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाईबासा प्रक्षेत्र के डीएमएस आरआर मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डीडीएमएस आर सुधीर, मेघाहातुबुरु सेल के एजीएम आरपी सलबम और टाटा स्टील (ओएमक्यु) नोवामुंडी के जीएम अतुल भटनागर, एजीएम डी विजेंद्र आदि मौजूद थे. मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने टाटा स्टील माइंस नोवामुंडी की जीराे दुर्घटना रिपोर्ट को लेकर माइंस प्रबंधन की प्रशंसा की. कहा, कंपनी में एक शिफ्ट सिर्फ महिलाओं को ड्यूटी दी…

Read More

Chaibasa. टोंटो प्रखंड के हेसासुरनिया, चालगी, राजंका व दोकट्टा गांव में रात के समय हाथियों का झुंड पिछले तीन दिनों से विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं. हालांकि हाथियों द्वारा किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचाया गया है. हाथियों के डर से ग्रामीण खलिहानों में रखी फसलों को आनन फानन में घरों में रखने लगे हैं. गौरतलब है कि हेसासुरनिया, चालगी, दोकट्टा, सालीकुटी, केंजरा व डाउडंगुवा क्षेत्र में विगत एक वर्ष से हाथियों ने जान माल को काफी नुकसान पहुंचाया है. ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने के बाद हाथी अन्यत्र चले गये थे. लेकिन हाथियों का झुंड डेढ़…

Read More

चक्रधरपुर. 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ में शामिल होने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर से टुंडला के बीच एक जोड़ी कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलायी जायेगी. 08057/ 08058 टाटानगर-टुंडला-टाटानगर स्पेशल ट्रेन आगामी 19 जनवरी को टाटानगर से और 21 जनवरी को टूंडला से खुलेगी. 08057 टाटानगर-टुंडला स्पेशल 19 जनवरी को टाटानगर से रात 8.55 बजे खुलेगी. दूसरे दिन शाम 7.20 बजे टुंडला पहुंचेगी. वापसी दिशा में 08058 टुंडला-टाटानगर स्पेशल 21 जनवरी की सुबह 3 बजे टुंडला से खुलेगी. रात 11.55 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यह ट्रेन दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल, पुरुलिया व भोजुडीह…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में 24 दिसंबर को चक्रधरपुर-लोटापहाड़ स्टेशन के बीच 6 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. ब्लॉक के लिए दपू रेलवे के उपमुख्य परिचालन प्रबंधक श्रीनिवास सामंत ने स्वीकृति दी है. ब्लॉक लेकर चक्रधरपुर-लोटापहाड़ के बीच आरएचएस लॉचिंग, चक्रधरपुर में फुट ओवरब्रिज डी लॉचिंग व सोनुआ में फुट ओवरब्रिज लॉचिंग का काम किया जायेगा. इससे चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने व खुलने वाली चार जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि तीन ट्रेनें घंटों रीशिड्युल होकर चलेंगी. जबकि दो ट्रेनों को सेक्शन में नियंत्रित कर चलाया जायेगा. रेलवे ने यह जानकारी दी है. 24 दिसंबर…

Read More

Jamshedpur. झारखंड पुलिस एसोसिएशन (चाईबासा शाखा) का चुनाव 22 दिसंबर को पुलिस लाइन में आयोजित होगा. इसके प्रचार-प्रसार को लेकर विभिन्न पदों पर खड़े उम्मीदवार गुरुवार को चक्रधरपुर थाना पहुंचे. यहां थाना प्रभारी राजीव रंजन समेत थाना में प्रतिनियुक्त एएसआई से मिलकर वोट करने की अपील की. पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुलिस अवर निरीक्षक विक्रांत मुंडा, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुलिस अवर निरीक्षक टुनटुन राम, सचिव पद के उम्मीदवार सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष राय, कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुलिस अवर निरीक्षक केशव मेहता और संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार सहायक पुलिस निरीक्षक अमलेश कुमार पहुंचे…

Read More

Musabani. यूसिल की बागजांता माइंस में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी कामकाज ठप रहा. रेज समूह के ठेका मजदूरों ने रोजगार की मांग को लेकर बागजांता माइंस जाने वाली सड़क को बांकड़ा पुल के पास अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है. सोमवार दोपहर की पाली से रेज समूह के ठेका मजदूरों के जाम के कारण बागजांता माइंस में उत्पादन ठप है. प्रबंधन माइंस से केवल पानी निकासी समेत आवश्यक सेवाएं ही संचालित कर रहा है. सड़क जाम रहने से पिछले चार दिनों से माइंस में सन्नाटा पसरा है. प्रबंधन ने बागजांता माइंस के स्थायी मजदूरों को जादूगोड़ा ड्यूटी…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह पुलिस ने कीताडीह के पास ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए राधा कर्मकार को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस को देख कर महिला का पति मौके से फरार हो गया. महिला के पास से कुल 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. पुलिस ने महिला से पूछताछ करने के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया. राधा पूर्व में भी ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में जेल जा चुकी है. परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि पुलिस को बस्ती के लोगों द्वारा सूचना मिली कि कीताडीह में एक महिला ब्राउन शुगर की बिक्री कर रही है. सूचना…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के फेरो एलॉय प्लांट्स (एफएपी), आयरन, मैंगनीज और क्रोमाइट माइंस को नेशनल सेफ्टी कॉन्क्लेव में प्लेटिनम और गोल्ड श्रेणी में प्रतिष्ठित कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी एंड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सर्विसेज (आइक्यूइएमएस) द्वारा भुवनेश्वर के एक होटल में किया गया. इन प्लांट्स और माइंस को यह पुरस्कार वर्ष 2023 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है. 15वें राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में छह प्रतिष्ठित पुरस्कारों से कंपनी नवाजा गया.

Read More