Author: News Desk

Jamshedpur. पंजाब की किशोरी परनीत कौर ने बृहस्पतिवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी के महिला वर्ग में दो स्वर्ण और एक कांस्य जीतकर कंपाउंड स्पर्धाओं में अपना दबदबा बनाया. उन्नीस वर्षीय विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की टीम स्वर्ण पदक विजेता परनीत मध्य प्रदेश की सृष्टि सिंह को 146-142 से हराकर व्यक्तिगत वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन बनीं. इसके बाद उन्होंने राज्य के अपने साथी उदय कंबोज के साथ मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा में महाराष्ट्र को 158-156 से हराया परनीत ने कांस्य पदक भी जीता जब उनकी, अवनीत कौर और असमत कीप पंजाब की टीम ने रेलवे को 228-226 से हराया.…

Read More

Jamshedpur. मानगो के कचरा के उठाव और निष्पादन को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को त्राहिमाम पत्र लिखा है. श्री गुप्ता ने अपने पत्र में कहा है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विगत कई दिनों से कचड़ा का उठाव नहीं होने के कारण गली, मोहल्लों, चौक चौराहों, मुख्य सड़कों पर कचड़े का अंबार लगा हुआ है. गंदगी और बदबू से आमलोग त्रस्त है. लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. गंदगी से कई तरह की बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गयी है. विधायक सरयू राय की नासमझी का नतीजा हैं…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का न्यू रानीकुदर में अभिनंदन किया गया. यह अभिनंदन समारोह भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में किया गया था. अभिनंदन समारोह के बाद लिट्टी भोज का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी का विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है. आपको किसी भी किस्म की कठिनाई हो तो मेरे कार्यालय पर पधारें. आपकी समस्या सुन कर उसका तत्काल निवारण करने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल आदि की समस्या नागरिक समस्या के तहत आती है…

Read More

Ranchi. ग्रामीण विकास, पंचायती राज व ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की. इस क्रम में उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत वर्ष 2023-24 के बन रहे आवासों की तीसरी किस्त जारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसका काम जल्द पूरा किया जाये. मंत्री ने कहा कि योजना से दो लाख रुपये लाभुकों को दिये जा रहे हैं. ऐसे में सूचीबद्ध लोग भी पीएम आवास लेना नहीं चाह रहे हैं. मंत्री ने कहा कि मनरेगा का बड़ा बकाया केंद्र के पास है. इससे मजदूरों के साथ…

Read More

Ranchi. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर दोषी को कठोर सजा दिलाने की मांग की है. श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा करने में असफल है. यह सरकार महिला सम्मान का केवल दिखावा करती है. चाईबासा में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना और इलाज के दौरान पीड़िता के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है. उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के खिलाफ हैवानियत की हदें पार हो चुकी हैं. ऐसे जघन्य…

Read More

Jamshedpur. शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए औचक छापेमारी की गयी. एसडीओ शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान के दौरान कदमा में केपीएस स्कूल के पास चलाया गया. जांच दल के सदस्यों ने शिक्षण संस्थान के सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने की चेतावनी दी. साथ ही सभी दुकानों पर सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की. नियमों का उल्लंघन कर उत्पादों की बिक्री करने वाले तीन दुकानदारों पर 600 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. दुकानदारों को…

Read More

Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक गुरुवार को आयोजित की गयी. जिला पंचायत राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जिला में संचालित आधार केंद्रों की समीक्षा की गयी . बंद पड़े सेंटरों को यथाशीघ्र चालू करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा के क्रम में पाया गया की 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार की संख्या बहुत कम है, जिसमें सुधार की आवश्यकता है. शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि कुछ बच्चे ऐसे हैं जिनका आधार नहीं बन पा रहा है, जिसका…

Read More

Jamshedpur. राज्यों में होने वाली परीक्षा को लेकर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत गया-रांची-गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये, यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का परिचालन होगा. गया-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन 19, 22, 23, 25, 26, 27, 28 और 29 दिसंबर को गया से चलेगी. यह ट्रेन कुल 8 ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन गया से दोपहर 2.45 बजे खुलेगी और रांची रात के 11 पहुंचेगी. वहीं रांची-गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन, यात्रा 21, 23, 24, 26, 27, 28, 29…

Read More

Chandil. चौका थाना क्षेत्र के जुरगु व रायडीह गांव के बीच जंगल में गुरुवार को एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में गुरुवार को करीब तीन एकड़ भूमि पर पोस्ता-अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया. पुलिस व एसएसबी मतकमडीह कैंप के कंपनी कमांडर मौजूद रहे. जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी रोकने के लिए कार्रवाई की गयी. टीम ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती व विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूक किया. ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी. अफीम के स्थान पर…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को संसद भवन परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. दोनों सांसदों को यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसदों ने एफआईआर दर्ज करायी है. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि ओडिशा के प्रताप सारंगी (69) और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत को सिर में चोट लगने के कारण…

Read More