Ranchi. आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि सरकार की पहल में राजनीति दिखती है, ईमानदारी नहीं. उन्होंने कहा कि सरकार जनता से किये सभी वादे पूर्ण करने की दिशा में कार्य करे. महिलाओं, किसानों, युवाओं के साथ हकमारी न हो. लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जाये. सरकार जातीय सर्वेक्षण का वादा जल्द पूरा करे. श्री महतो गुरुवार को हरमू रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. श्री महतो ने बैठक में विधानसभा चुनाव परिणाम की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पार्टी संघर्ष से घबराने वाली…
Author: News Desk
Ranchi.राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन की विचारधारा का प्रचार करने के लिए एक शीर्ष नक्सली नेता के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है. बयान में कहा गया है कि उत्तर 24 परगना जिले (पश्चिम बंगाल) के निवासी सब्यसाची गोस्वामी उर्फ पंकज उर्फ अजय उर्फ किशोर उर्फ बीकेएस उर्फ विकास दा उर्फ बाबू के खिलाफ यहां एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पूरक आरोपपत्र दायर किया गया. एनआईए की जांच से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य है. केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी…
Prayagraj. 13 जनवरी, 2025 से यहां शुरू हो रहे महाकुम्भ मेले में नाविकों की आय बढ़ाने की दिशा में मेला प्रशासन ने नावों का किराया 50 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति दी है. अपर जिलाधिकारी (महाकुम्भ) विवेक चतुर्वेदी के मुताबिक, संगम में चलने वाली नावों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. लंबे समय से नाविक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे. प्रयागराज जिला नाविक संघ और मेला प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय किया गया है. प्रयागराज जिला नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते…
New Delhi. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने बृहस्पतिवार को भारतीय बाजार से रेस्तरां शृंखला स्टारबक्स के बाहर निकलने की खबरों का खंडन करते हुए उन्हें ‘निराधार’ बताया. टाटा, अमेरिका स्थित स्टारबक्स कॉरपोरेशन के साथ 50:50 संयुक्त उद्यम में स्टारबक्स ब्रांड नाम के तहत भारत में शृंखला का संचालन करती है. सितंबर के अंत तक स्टारबक्स के 70 शहरों में 457 स्टोर थे और कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027-28 तक इसे 1,000 तक ले जाने का है. वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की परिचालन आय 12 प्रतिशत बढ़कर 1,218.06 करोड़ रुपये रही थी. हालांकि, विस्तार के कारण इस अवधि…
New Delhi. दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की. इससे पहले दिन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर उन पर संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के दौरान ‘शारीरिक हमला और उकसावे’ में शामिल होने का आरोप लगाया. इसके साथ ही भाजपा ने हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों के तहत राहुल गांधी को अभ्यारोपित करने की मांग की थी. भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज और हेमांग जोशी संसद मार्ग थाने पहुंचे…
New Delhi. प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आठवां संस्करण जनवरी में आयोजित किया जाएगा और इसकी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘परीक्षा के तनाव को कम करने और छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को जीवन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर शुरू की गई ‘परीक्षा पे चर्चा’ पिछले सात वर्षों से सफल आयोजन है. बयान में कहा गया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2025 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है और 14 जनवरी तक खुला रहेगा. ‘परीक्षा पे…
Chaibasa. चाईबासा के एक शिक्षक से साइबर अपराधियों ने करीब छह लाख रुपये की ठगी कर ली. शिक्षक भितिकांत राउत ने 18 दिसंबर, 2024 को सदर थाना में आरोही शर्मा, प्रकाश गंगवाल व अन्य एक के खिलाफ साइबर अपराध का मामला दर्ज कराया है. शिक्षक सीएम एक्सीलेंसी विद्यालय तांतनगर में कार्यरत हैं. चाईबासा के गाड़ीखाना में रहते हैं. उन्होंने बताया कि उनका एसबीआइ, बैंक ऑफ इंडिया की चाईबासा शाखा तथा आइडीबीआइ बैंक चाईबासा शाखा में खाता है. तीनों बैंकों में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है. उन्होंने बताया कि शेयर व आइपीओ ट्रेडिंग करने का इच्छुक था. फेसबुक पर सर्च कर रहा…
Jamshedpur. कैट 2024 परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार देर रात जारी कर दिया गया. इसमें जमशेदपुर का रिजल्ट झारखंड में सबसे अच्छा रहा. जमशेदपुर बारीडीह के रहने वाले ऋत्विक राज ने 99.88 परसेंटाइल के साथ झारखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. रांची के प्रत्यूष राज सिंह 99.59 परसेंटाइल के साथ दूसरे स्थान पर रहे. देशभर में 14 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है. परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले 14 छात्रों में से 13 इंजीनियर हैं. इनमें 13 पुरुष और एक महिला उम्मीदवार शामिल हैं. राज्यवार देखें, तो महाराष्ट्र के सबसे अधिक उम्मीदवारों ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल…
Ranchi. गिरिडीह में होनेवाले ‘पारसनाथ महोत्सव’ को राज्य सरकार राजकीय महोत्सव घोषित करेगी. गिरिडीह के उपायुक्त सह जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के अध्यक्ष के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है. गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन संक्रांति मेला मैदान में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर महोत्सव का आयोजन किया जाता है. महोत्सव में राज्य की परंपरा, कला एवं संस्कृति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. राज्य के पर्यटन सचिव मनोज कुमार ने बताया कि पारसनाथ महोत्सव की लोकप्रियता व पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के लिए इसे राजकीय महोत्सव घोषित…
New Delhi. न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में प्रथम विश्व ध्यान दिवस के उद्घाटन सत्र के दौरान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर मुख्य भाषण देंगे. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह वैश्विक ध्यान अभियान के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा. अधिकारियों ने कहा कि भारत ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित करने की पहल का नेतृत्व करके वैश्विक कल्याण में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सर्वसम्मति से अपनाया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नेतृत्व में किया गया यह ऐतिहासिक प्रयास, विश्व के…
