Author: News Desk

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को संसद भवन परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. दोनों सांसदों को यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा सांसदों ने एफआईआर दर्ज करायी है. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि ओडिशा के प्रताप सारंगी (69) और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत को सिर में चोट लगने के कारण…

Read More

Prayagraj. तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुंभ-2025 के आयोजन को अब कुछ दिन ही बचे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए टेंट सिटी स्थापित कर रहे हैं. यूपीएसटीडीसी महाकुंभ मेला क्षेत्र में 300 बिस्तर वाले डीलक्स अस्थायी प्रवास स्थल (डॉर्मेटरी) की स्थापना में जुटा है, जिसमें कुल 50 टेंट लगाए जाएंगे। इसमें चार बिस्तर युक्त 20 टेंट, छह बिस्तर युक्त 10 टेंट और आठ बिस्तर युक्त 20 टेंट स्थापित होंगे. यूपीएसटीडीसी के अधिकारियों के मुताबिक, महाकुंभ मेला क्षेत्र…

Read More

Chaibasa. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ.भीम राव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में की गयी टिप्पणी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा अध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक पर कांग्रेसियों ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. इस अवसर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. जमकर नारेबाजी की. कांग्रेसियो ने अमित शाह के इस्तीफे और उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि ये टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में साकची गोलचक्कर पर आयोजित किया गया. इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि विगत दिनों राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ जिस  अभद्र भाषा का प्रयोग किया वह शर्मसार करने वाला था. जिला अध्यक्ष ने अमित शाह का पुतला दहन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वर्तमान में अतितायी रूप पकड़ ली है. भारत में ना ही किसी पूर्वजों का सम्मान उनके दृष्टि से…

Read More

Noamundi. नोवामुंडी बाजार के पेट्रोल पंप के पास बाइक और बोलेरो की टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके साथ में बाइक पर सवार उसका भाई घायल हो गया. मृतक की पहचान नोवामुंडी थाना क्षेत्र के संग्रामसाई कॉलोनी निवासी प्रवीण ठाकुर उर्फ बंटी ठाकुर (28) के रूप में की गयी है. वह टाटा स्टील कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहा था. घायल की गुलशन ठाकुर उर्फ बादल के रूप में की गयी. घायल गुलशन ठाकुरका टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी में इलाज चल रहा है. गुरुवार को पुलिस ने शव का…

Read More

Ichagarh. ईचागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को खनन विभाग व ईचागढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध बालू को लेकर छापामारी अभियान चलाया. इसमें सोरो जारगोडीह में बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप भंडारण कर रखे गए 1 लाख 16 हजार सीएफटी बालू को जब्त किया है. खनन निरीक्षक समीर ओझा ने बताया कि बालू के अवैध भंडारण को लेकर कारवाई की जाएगी. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में लगातार खनन विभाग द्वारा अवैध बालू की कारोबार पर रोक लगाने व समय समय पर अवैध बालू पर दबिश देने, अवैध बालू पर कार्रवाई करने के बावजूद बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालू का…

Read More

Goilkera. गोइलकेरा थाना की आराहासा पंचायत में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची के परिजनों ने इस मामले में गोइलकेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी नंदलाल बहांदा (40) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए चाईबासा भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी नंदलाल ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया. बच्ची ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजन…

Read More

Kharsawan. खरसावां थाना क्षेत्र में गुरुवार को ‘प्रहरी’ पहल के तहत पुलिस के जवानों ने पैदल गश्त की. स्कूल-कॉलेज व भीड़ भाड़ वाले चौक-चौराहों पर जवानों ने पैदल मार्च किया. यह अभियान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़खानी रोकने तथा महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण किया गया. इसके तहत चिह्नित संवेदनशील मार्गों, स्कूल और कॉलेज के आसपास अड्डेबाजी, छेड़खानी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया.

Read More

Dubai. चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर तनातनी आखिरकार गुरुवार को खत्म हो गई जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की कि भारत 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में अपने मैच मेजबान देश पाकिस्तान के बजाय किसी तटस्थ स्थल पर खेलेगा. वहीं पाकिस्तान के लिए भी 2027 तक यही व्यवस्था लागू होगी और वह भारत में होने वाले टूर्नामेंट तटस्थ स्थलों पर खेलेगा. यह समझौता 2028 में पाकिस्तान में होने वाले महिला टी20 विश्व कप पर भी लागू होगा. हालांकि अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन भारत के चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)…

Read More

-एयरलाइन ने हरियाणा के गुरुग्राम में खोली है अपनी नई विमानन प्रशिक्षण अकादमी New Delhi. एयर इंडिया ने महाराष्ट्र में स्थित अपने उड़ान प्रशिक्षण संगठन के लिए 31 एकल इंजन विमानों समेत 34 प्रशिक्षक (ट्रेनर) विमानों का ऑर्डर दिया है जिनके अगले साल की दूसरी छमाही तक मिलने की उम्मीद है. एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इसमें अमेरिका में पाइपर एयरक्राफ्ट से 31 सिंगल-इंजन विमान और ऑस्ट्रिया स्थित डायमंड एयरक्राफ्ट से तीन ट्विन-इंजन विमानों की आपूर्ति के ऑर्डर शामिल हैं. एयर इंडिया का विमान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) महाराष्ट्र के अमरावती में बेलोरा हवाई अड्डे पर स्थापित…

Read More