Author: News Desk

जिला पार्षद की अगुवाई में पेयजल अभियंताओं से मिला प्रतिनिधिमंडल, अपूर्ण योजनाओं का मुददा उठाया  गर्मी से पहले बागबेडा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से 113 गांवों में पानी पहुंचाने का पेयजल विभाग ने किया दावा  जमशेदपुर. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना में फिल्टर प्लांट बनाये जाने और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से लाखों की आबादी को अब तक पानी नहीं मिलने का मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है. जिला पार्षद डॉ कविता परमार के अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जमशेदपुर कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार एवं आदित्यपुर कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार के साथ वार्ता की. वार्ता में…

Read More

Jamshedpur.मानगो में गुरुवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब मानगो पुल के पास यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल हो गया. इससे बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और चार वाहनों को टक्कर मार दी. हालांकि, बस की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया.थोड़ी देर बाद बस बीच सड़क पर रुक गई. घटना के बाद मुआवजे की मांग पर हंगामा इधर, घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर वाहन मालिकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर जाम लग गया. पास…

Read More

New Delhi. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने के लिए नोटिस दिया. खरगे ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंपे नोटिस में आरोप लगाया कि शाह ने 17 दिसंबर को उच्च सदन में ‘संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा का जवाब देते हुए बाबासाहेब का अपमान किया. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के खिलाफ सदन की अवमानना और विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है. उनके मुताबिक, गृह मंत्री ने कहा था, ‘‘अभी…

Read More

New Delhi. संसद परिसर में गुरुवार को अजीबोगरीब स्थिति बन गयी. दरअसल, बीजेपी और कांग्रेस सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई. इसमें ओडिशा बालासोर के बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी गिर गये. उन्हें गंभीर चोट लगी है. मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सांसद मुझे रोक रहे थे. बीजेपी सांसदों ने धक्का-मुक्की की. सांसद सारंगी ने कहा, राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया. मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया. भाजपा सांसदों ने हमें संसद…

Read More

सरयू राय बोले-बन्ना के संरक्षण में चल रहे आपराधिक गिरोह आपस में ही भिड़ने लगे, बन्ना ने कहा-सरयू राय पोषित अपराधियों ने की कांग्रेसी की हत्या Jamshedpur. कदमा शास्त्रीनगर में बन्ना गुप्ता के समर्थक आलोक मुन्ना की हत्या को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता आमने सामने हो गये है. सरयू राय ने जहां बन्ना गुप्ता को इस कांड को दोषी ठहराया है, वहीं, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरयू राय के संरक्षण में अपराध करने का आरोप लगाया है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायस सरयू राय ने कहा है कि बन्ना…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह में बुधवार को जमशेदपुर पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल जोनल आइजी अखिलेश झा ने कहा कि पुलिस और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं. सफल पुलिसिंग के लिए समाज के लोगों का सहयोग जरूरी है. ऐसे में जनता को अगर लगता है कि समाज में कुछ गलत हो रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को जरूर दें. अगर जनता को डर लगता है कि उनका नाम या फोन नंबर से परेशानी हो सकती है. तो जनता गुमनाम चिट्ठी लिखकर जानकारी दे. पुलिस अवश्य कार्रवाई करेगी.…

Read More

Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर साकची, बिष्टुपुर और जुगसलाई में ऑटो, बस की कागजातों की जांच के लिए अभियान चलाया गया. मोटर यान निरीक्षक सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में चले जांच अभियान में आठ वाहनों को जब्त किया गया. जिसमें दो 407 वाहन और छह ऑटो शामिल है. इन सभी वाहनों के कागजात जांच के दौरान फेल मिले. पांच वाहनों को जुगसलाई और तीन वाहनों को साकची थाने में जब्त कर रखा गया है. जबकि 10 वाहनों पर ऑनलाइन लगभग 57 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस परमिट, इंश्योरेंस, प्रदूषण, टैक्स आदि…

Read More

Jamshedpur. आदित्यपुर के धीराजगंज में मानगो नगर निगम का कचरा डंपिंग करने पर 24 घंटे में ही रोक लग गयी. जिससे बुधवार को मानगो नगर निगम का कचरा आदित्यपुर के धीराजगंज में डंपिंग नहीं हो सका. मंगलवार को एक दिन पहले मानगो नगर निगम का कचरा सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन की पहल से आदित्यपुर के धीराजगंज में डंपिंग किया गया था, लेकिन आदित्यपुर के विभिन्न संगठनों के विरोध को देखते हुए धीराजगंज में जमीन मालिक ने कचरा डंपिंग करने से मानगो नगर निगम को बुधवार को रोक दिया. बुधवार को एक्का दुक्का ही वाहन आदित्यपुर के धीराजगंज में डंप कर…

Read More

New Delhi.केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ‘ट्रैक मेंटेनर’ (पटरियों का रखरखाव करने वाले कर्मी) भारतीय रेलवे परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और सरकार ने उनकी कार्य स्थिति में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘ट्रैक मेंटेनर को खतरनाक वातावरण में काम करते समय आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है. उन्होंने कहा कि ‘ट्रैकमैन’ को प्रमुख सुरक्षा उपकरण जैसे रेट्रो रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट, सेफ्टी शूज, दस्ताने, डिटैचेबल माइनर लाइट के साथ सेफ्टी हेलमेट, तिरंगा एलईडी 3-सेल टॉर्च, रेन कोट, विंटर जैकेट आदि…

Read More

New Delhi. देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने किसी कैलेंडर वर्ष में पहली बार 20 लाख इकाइयों के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी ने बयान में कहा कि वह अपनी मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की वैश्विक वाहन विनिर्माण इकाइयों में से इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली कंपनी है. मारुति सुजुकी का वर्ष 2024 में उत्पादित 20 लाखवां वाहन एर्टिगा मॉडल का है जो मानेसर स्थित विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन लाइन से निकला. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि 20 लाख वाहनों में से लगभग 60 प्रतिशत…

Read More