New Delhi.केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि ‘ट्रैक मेंटेनर’ (पटरियों का रखरखाव करने वाले कर्मी) भारतीय रेलवे परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और सरकार ने उनकी कार्य स्थिति में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘ट्रैक मेंटेनर को खतरनाक वातावरण में काम करते समय आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है. उन्होंने कहा कि ‘ट्रैकमैन’ को प्रमुख सुरक्षा उपकरण जैसे रेट्रो रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट, सेफ्टी शूज, दस्ताने, डिटैचेबल माइनर लाइट के साथ सेफ्टी हेलमेट, तिरंगा एलईडी 3-सेल टॉर्च, रेन कोट, विंटर जैकेट आदि…
Author: News Desk
New Delhi. देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने किसी कैलेंडर वर्ष में पहली बार 20 लाख इकाइयों के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है. कंपनी ने बयान में कहा कि वह अपनी मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन की वैश्विक वाहन विनिर्माण इकाइयों में से इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली कंपनी है. मारुति सुजुकी का वर्ष 2024 में उत्पादित 20 लाखवां वाहन एर्टिगा मॉडल का है जो मानेसर स्थित विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन लाइन से निकला. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि 20 लाख वाहनों में से लगभग 60 प्रतिशत…
Sambalpur. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को धनशोधन मामले की जांच के तहत ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) की एक विधायक के भाई से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि बीजद विधायक प्रमिला मलिक के भाई खीरोद मलिक से जुड़े मकान और कुछ अन्य परिसरों पर संबलपुर में छापेमारी की जा रही है. विधायक या उनके भाई की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. प्रमिला मलिक सात बार की विधायक हैं। वह ओडिशा विधानसभा में बिंझारपुर विधानसभा सीट (जाजपुर जिला) का प्रतिनिधित्व करती हैं. मलिक (61) पूर्व मुख्यमंत्री…
New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हथियारों की तस्करी के अंतरराज्यीय मामले में देश के चार प्रदेशों में कई स्थानों पर बुधवार को छापेमारी की. एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है. बयान में कहा गया है कि चार राज्यों के 15 आरोपियों और संदिग्धों के 17 स्थानों पर छापेमारी की गयी है. इनमें बिहार के 12 स्थान, नगालैंड के तीन स्थान तथा हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर का एक एक स्थान शामिल है. इसमें कहा गया है कि जिन 11 संदिग्धों के परिसरों में छापेमारी की गई, वे उन चार लोगों से जुड़े थे, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया…
Bijing. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को यहां विशेष प्रतिनिधि वार्ता के दौरान ‘सार्थक चर्चा’ की और छह सूत्री आम सहमति पर पहुंचे, जिनमें सीमाओं पर शांति बनाए रखने और संबंधों के स्वस्थ एवं स्थिर विकास को बढ़ावा देने के लिए आगे भी कदम उठाना शामिल हैं. चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पांच वर्षों के अंतराल के बाद हुई पहली बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा मुद्दों पर दोनों देशों के बीच निकले समाधान का सकारात्मक मूल्यांकन किया तथा दोहराया कि कार्यान्वयन कार्य जारी रहना…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत तथा कुवैत के बीच ‘बहुआयामी’ संबंधों को और मजबूत करने के लिए शनिवार को खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे. यह चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी, कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं. यात्रा के दौरान मोदी कुवैत के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘भारत और कुवैत के बीच ऐतिहासिक समय से…
नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी Mumbai. महाराष्ट्र में मुंबई तट के समीप बुधवार को नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 99 अन्य लोगों को बचा लिया गया. नौसेना ने यह जानकारी दी. नौसेना की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया. यह…
New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष निकाय, ईपीएफओ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के ग्राहक जल्द ही ई-वॉलेट के जरिये दावा निपटान राशि का उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं. एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की त्वरित निकासी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, ‘‘यह बीमाकृत व्यक्ति, एक योगदानकर्ता के लिए बहुत रुचि का क्षेत्र है कि वह अपना पैसा अधिक आसानी से किस तरह निकाल सकता है. डावरा ने कहा कि स्वतः निपटान के मामलों में ईपीएफ का पैसा…
Jamshedpur. रांची विधानसभा सीट से लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सीपी सिंह ने बुधवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय का दौरा किया. उनके कार्यालय आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने उनका भव्य स्वागत किया.विधायक सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और पार्टी के सांगठनिक कार्यों पर चर्चा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर…
Jamshedpur. टाटा स्टील के अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए दी जाने वाली छात्रवृति वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए मिलेनियम स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है. कर्मचारियों, सुपरवाइजरों और अधिकारियों के लिए यह स्कॉलरशिप निकाली गयी है. इसके तहत पूर्व कर्मचारियों और अधिकारियों के बेटे, बेटी, पति, पत्नी से आवेदन आमंत्रित किया गया है. 28 फरवरी तक इसके लिए लोग आवेदन जमा कर सकते है. इसके लिए एससी और एसटी के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित है. 60 सीटें इएसएस या वीआरएस की योजना का लाभ लेने वाले लोगों के लिए आरक्षित…
