New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ ने उच्च वेतन पर पेंशन के लिए लंबित 3.1 लाख आवेदनों के संबंध में वेतन विवरण आदि ऑनलाइन मंच पर साझा करने (अपलोड) की समय सीमा नियोक्ताओं के लिए 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दी है. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ईपीएफओ द्वारा उच्च वेतन पर पेंशन के लिए विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के सत्यापन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है. उच्चतम न्यायालय के चार नवंबर 2022 के आदेश के अनुपालन के तहत यह सुविधा पात्र पेंशनभोगियों या सदस्यों के लिए 26 फरवरी 2023 को पेश की…
Author: News Desk
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यसभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की कड़ी आलोचना की. उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की “जातिवादी और दलित विरोधी मानसिकता” का प्रतीक बताया. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने इस बयान को अपमानजनक करार देते हुए कहा कि यह उन करोड़ों लोगों का अपमान है जो डॉ. अंबेडकर को प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत मानते हैं. उन्होंने कहा कि नकाब हट चुका है! जब संसद भारत के संविधान के 75 गौरवशाली वर्षों पर चर्चा कर रही है, तब गृह मंत्री अमित शाह…
Ranchi.झारखंड भर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए राज्य की राजधानी रांची में राजभवन तक मार्च निकाला. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में मार्च कांग्रेस भवन से शुरू हुआ.हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ नारे लगाए. मार्च के समापन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कमलेश ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार मणिपुर हिंसा और अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुप है. केंद्र सरकार संसद में इन मुद्दों पर चर्चा करने से भी बच रही…
New Delhi. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मेटल बीम क्रैश बैरियर (एमबीसीबी) लगाने के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं. क्रैश बैरियर का इस्तेमाल राजमार्गों पर वाहनों को खड़ी ढलानों, तीखे मोड़ पर पलटने से बचाने के लिए किया जाता है. क्रैश बैरियर वाहनों को विपरीत लेन में प्रवेश करने से भी रोकते हैं जिससे खतरनाक दुर्घटनाओं का जोखिम कम हो जाता है. एनएचएआई ने बयान में राजमार्गों के ठेकेदारों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि क्रैश बैरियर के लिए…
Mosco.रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से घोषणा की गई है कि मंत्रालय का कहना है कि रूस ने कैंसर की वैक्सीन विकसित कर ली है. अगले साल की शुरुआत में यह दवाएं रूसी नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी, वो भी फ्री में. बताया गया कि वैक्सीन कैंसर मरीजों को नहीं लगाई जाएगी, बल्कि लोगों को कैंसर से बचाने के लिए ये यूज में लाया जाएगा. रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि हमने कैंसर की वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल कर ली है. इसकी जानकारी रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर आंद्रेई कप्रीन ने…
इसी साल 22 नवंबर को आलोक की हुई थी शादी, कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था Jamshedpur. जमशेदपुर में बुधवार को बड़ी वारदात सामने आयी है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थक आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 में की है. अपराधियों ने आलोक को सीने में चार गोलियां मारी हैं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इसी साल 22 नवंबर को आलोक की शादी हुई थी. घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर मारी गोली आलोक के घर…
New Delhi. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को घोषणा की कि अगले साल से कुछ कक्षाओं के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की पाठ्यपुस्तकों की कीमतें घटाई जाएंगी. प्रधान ने कहा कि एनसीईआरटी मौजूदा समय में हर साल पांच करोड़ पाठ्यपुस्तकें छापती है और अगले वर्ष से इस क्षमता को बढ़ाकर 15 करोड़ करने की दिशा में काम किया जा रहा है. शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए अद्यतन पाठ्यक्रम के अनुसार नयी पाठ्यपुस्तकें 2026-27 शैक्षणिक सत्र से उपलब्ध होंगी. पांच करोड़ पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित करती है एनसीईआरटी उन्होंने…
Brisbane.भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने का ऐलान करके क्रिकेट जगत को चौका दिया. अश्विन ने भारत के लिये अनिल कुंबले (619 विकेट) के बाद सर्वाधिक 537 विकेट लिये हैं. वह क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे. रोहित शर्मा के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में की घोषणा अश्विन ने ब्रिसबेन में तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘मैं आपका अधिक समय नहीं लूंगा. यह भारतीय टीम के क्रिकेटर के रूप में मेरा…
उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के नेतृत्व में चलाया गया छापेमारी अभियान Jamshedpur. शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री नहीं हो इसके मद्देनजर जिला प्रशासन कार्रवाई में जुटा है. जमशेदपुर उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में बुधवार को कदमा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. जांच दल में कार्यपालक दण्डाधिकारी चन्द्रजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन शामिल रहे. छापामारी दल ने जुस्को स्कूल व डीबीएमएस स्कूल, कदमा के आसपास के दुकानों के यहां छापामारी कर जांच की और 7 दुकानों में…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में ठंड का कहर जारी है. राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया गया है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 9.5 डिग्री सेसि रहा. पहाड़ों से आनेवाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है. 20 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है. तमिलनाडु के करीब एक निम्न दबाव बन रहा है. इसका आंशिक असर झारखंड में पड़ सकता है. इससे कोल्हान और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि हिमालय से ठंडी…
