Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के बागबेड़ा क्षेत्र के मतलाडीह पानी टंकी के पास मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद लगभग 3.80 करोड़ से सड़क का शिलान्यास किया गया. पोटका विधायक संजीव सरदार ने शिलापट्ट का अनावरण कर इसका विधिवत शिलान्यास किया. यह सड़क मतलाडीह पानी टंकी गिद्दीझोपड़ी झंडा चौक भाया गिद्दीझोपड़ी जाहिरा तक सड़क किया जायेगा. इस सड़क की लंबाई 3.800 किमी है. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी थी. मैंने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि नयी सरकार का गठन होते ही सबसे पहले इस सड़क का…
Author: News Desk
Jamshedpur.बिरसानगर थाना क्षेत्र के डी ब्लॉक की रहने वाली नीलम गुप्ता के घर में प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने आलमारी से 20 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन, टीवी, दो गैस सिलिंडर और अन्य सामानों की चोरी कर ली. चोरी के संबंध में नीलम गुप्ता ने बिरसानगर थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना सोमवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. घटना के संबंध में महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी और उसके बच्चों के साथ सोमवार को खाना खाने के बाद सो…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो नगर निगम गठन और कचड़ा उठाने का टेंडर के बारे में खुलासा करते हुए विधायक सरयू राय पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए सरयू राय को झूठ का सौदागर कहा है. उन्होंने कहा कि सरयू राय की दुकानदारी झूठ पर निर्भर है. वो सुबह से शाम तक सिर्फ झूठ बोलते हैं. झूठ बोलकर चुनाव जीतने वाले सरयू राय अब अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अपने कुकर्मों का आरोप मुझ पर लगा रहे हैं. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नगर विकास विभाग का…
Noamundi. नोवामुंडी में बुधवार को 62वां वार्षिक धातु युक्त खान सुरक्षा सप्ताह 2024 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा. चाईबासा क्षेत्र के तहत आने वाले लौह आयस्क खदान नोवामुंडी द्वारा इसे सफल बनाने के लिए व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार किया गया है. वार्षिक सुरक्षा सप्ताह शिविर में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल,सेंट मैरी स्कूल, टाटा स्टील एमई स्कूल, पीएबीएम हाई स्कूल, पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आरवीसी बालिका कैंप स्कूल,आरसीपीपी, प्रेरणा महिला समिति, सहित सिक्यूरिटी, एलएडंटी सहित चार दर्जन से भी अधिक स्टाॅल लगाये गये हैं.
Ranchi.झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों से अफीम की खेती के खिलाफ चल रहे अभियान में तेजी लाने और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने को कहा. अधिकारियों ने कहा कि झारखंड पुलिस पिछले कुछ दिनों से अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चला रही है और पलामू तथा खूंटी समेत विभिन्न जिलों में सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगे अफीम के पौधों को नष्ट किया गया है. दादेल और गुप्ता ने मंगलवार को चतरा का दौरा किया और चार जिलों चतरा, हजारीबाग, लातेहार और रांची के पुलिस, वन, कृषि और…
Jamshedpur. टाटा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान पाकुड़ निवासी रुपम बनर्जी बाल-बाल बच गया. वह गलत तरीके से प्लेटफॉर्म नंबर एक से ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर अपनी रफ्तार पकड़ रही ट्रेन को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सामान समेत ट्रैक पर गिर गया. मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान अमित भारद्वाज ने तत्परता दिखाते हुए उसे ट्रैक से बाहर निकालकर बचाया. इस दौरान स्टेशन सुपरिटेंडेंट भी ट्रेन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन अपनी रफ्तार पकड़ चुकी थी. बाद में यात्री का इलाज कराया गया और फिर उसको गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया. रुपम…
Jamshedpur. गोपाल मैदान बिष्टुपुर में खेले जा रहे पांच दिवसीय सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के दूसरे दिन रिकर्व राउंड खेला गया. इसमें झारखंड की महिला टीम का दबदबा रहा. इंडिविजुअल रिकर्व में झारखंड की अंकित भकत 667 स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर रहीं. पंजाब की सिमरनजीत कौर को 666 स्कोर के साथ द्वितीय स्थान मिला. पीएसपीबी की दीपिका कुमारी 660 स्कोर के साथ तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं, झारखंड की कोमालिका बारी 658 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं रिकर्व महिला टीम में भी झारखंड ने बाजी मारी. 1945 स्कोर के साथ झारखंड प्रथम स्थान पर रहा. इसमें…
Jamshedpur. गोलमुरी गोल्फ कोर्स में मंगलवार से टाटा स्टील टूर गोल्फ चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सह पीजीटीआइ के प्रेसिडेंट कपिल देव और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. मौके पर टाटा स्टील रॉ मटीरियल के वीपी सह जमशेदपुर गोल्फ कैप्टन डीबी सुंदर रमन, पीजीटीआइ के सीइओ उत्तम सिंह मंडी व अन्य मौजूद रहे. कपिल देव ने कहा कि जमशेदपुर में गोल्फ के प्रति इतना क्रेज देखकर अच्छा लगा. ऐसा क्रेज देश में केवल क्रिकेट में देखने को मिलता है. 1983 विश्व कप क्रिकेट की विजेता भारतीय टीम के कप्तान…
Gumla.दो दिन पहले तालाब में डूब कर मरे पति संदीप लोहरा के शव को लेकर ससुराल पहुंची महिला बलकी देवी को ससुराल वालों ने निर्वस्त्र कर पीटा. उसका बाल मुड़वा कर बेटे के शव के साथ बहू को जिंदा दफनाने वाले थे. ससुराल वालों ने बहू पर डायन बिसाही कर अपने बेटे को मारने का आरोप लगाया है. बहू के अलावा बहू के पिता, मां, भाई व बहन को भी पीटा है. हालांकि घटना की सूचना पर कोलेबिरा पुलिस गांव पहुंची, जिससे बड़ी घटना टल गयी. जानकारी के अनुसार गुमला थाना के वृंदा नायक टोली में तालाब में नहाने के…
Ranchi. रांची रेल डिविजन से चलने वाली 26 स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर ट्रेन में परिवर्तित किया गया है. वहीं इन ट्रेनों की पूर्व संख्या में भी बदलाव किया गया. जो एक जनवरी 2025 से लागू होगा. ट्रेन का नाम : वर्तमान संख्या : परिवर्तित संख्या टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर : 08151 : 58023 बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर : 08152 : 58024 बोकारो-रांची पैसेंजर : 08695 : 58033 रांची-बोकारो पैसेंजर : 08696 : 58034 हटिया-राउरकेला पैसेंजर : 08149 : 58659 राउरकेला-हटिया पैसेंजर : 08150 : 58660 हटिया-सांकी पैसेंजर : 08607 : 58663 सांकी-हटिया पैसेंजर : 08608 : 58664 हटिया-सांकी पैसेंजर : 08617 : 58665 सांकी-हटिया…
