Ranchi. कोयले के राजस्व मद में झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये देने से केंद्र सरकार के इनकार के बाद झारखंड सरकार एक्शन मोड में आ गयी है. विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया गया है. दूसरी ओर झामुमो ने राज्य से कोयला रोकने की चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा सांसद का आह्वान करते हुए कहा कि झारखंड भाजपा के सांसदों से उम्मीद है कि वे हमारी इस जायज मांग को दिलवाने के लिए अपनी आवाज अवश्य बुलंद करेंगे.…
Author: News Desk
Raipur. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने नाबालिगों सहित ग्रामीणों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया, जिसके चलते गोलीबारी में चार नागरिक घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. दक्षिण अबूझमाड़ के कलहाजा – डोंड़रबेड़ा गांवों की पहाड़ियों पर 12 दिसंबर को सुरक्षाकर्मियों के एक संयुक्त दल के साथ गोलीबारी में दो महिलाओं सहित सात नक्सली मारे गए थे. मारे गए नक्सलियों में माओवादियों की ओडिशा राज्य समिति का सदस्य कार्तिक उर्फ दसरू भी शामिल है, जिसके सिर पर 25 लाख…
JAMSHEDPUR. रेलवे यूनियनों की मान्यता के लिए चुनाव में जीत को लेकर रेलवे मेंस यूनियन के नेताओं ने टाटानगर में मंगलवार को विजय सह आभार जुलूस निकाला. टाटानगर रेलवे परिसर से निकाला गया यह जुलूस यूनियन की शाखा एक से होकर लाल बिल्डिंग बागबेड़ा रेलवे कालोनी, टाटानगर रेलवे कालोनी होते हुए सीडीओ आफिस, एआरएम आफिस, डीजल शेड, इलेक्ट्रिक लोको शेड, ईएलटीसी होता हुआ मेस यूनियन आफिस पहुंचा. रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में विजय जुलूस निकालने से पूर्व जमकर आतीशबाजी की गयी. यहां रथ सजाया गया था. रथ पर यूनियन नेता सवार विजयी मुद्रा में सवार नजर आये. बड़ी संख्या में रेलकर्मियों…
-मुख्य भूमि को सागर द्वीप से जोड़ने वाली नदी पर बनेगा चार लेन वाला पुल, नाम होगा ‘गंगासागर सेतु’ Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार गंगासागर वार्षिक मेला आयोजन स्थल पर मुख्य भूमि को सागर द्वीप से जोड़ने वाली एक नदी पर पांच किलोमीटर लंबा पुल बनाएगी. बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने इस संबंध में उनकी बार-बार की गई अपील पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि चार लेन वाले पुल के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है. बनर्जी ने प्रस्तावित पुल का नाम…
ROURKELA. हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के राउरकेला स्थित कलुंगा रेल फाटक के पास मंगलवार 17 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे एक भीषण रेल हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसा उस समय हुआ जब तीन बाइक सवार बंद रेल फाटक को पार करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान अचानक ट्रेन की आ जाने पर बाइक में सवार कुल पांच लोग ट्रेन के चपेट में गए. जिस कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया जा रहा था कि उस दौरान एक…
जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जमशेदपुर शहर को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में छठवें दिन भी साकची व बिष्टुपुर क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में सड़कों के अतिक्रमण को लेकर जांच अभियान चलाया गया तथा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया. अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि इस अभियान में शहर वासियों का भी सहयोग अब प्राप्त हो रहा है, स्थिति पहले से बेहतर हुई है. सड़कों को शत प्रतिशत जाम मुक्त रखने में आगे भी…
जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए औचक छापेमारी की गई. धालभूम के अमुमंडलाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाए गए, इस अभियान के दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन मौजूद रहे. जांच अभियान राजेन्द्र विद्यालय, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, दयानन्द पब्लिक स्कूल, लोयोला स्कूल के पास चलाया गया. जांच दल के सदस्यों ने शिक्षण संस्थान के सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने की चेतावनी दी. साथ ही सभी दुकानों पर सिगरेट…
जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान 50 से ज्यादा फरियादियों ने अपनी निजी समस्याओं व सामाजिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर संवेदनशील होकर उन्होने यथोचित व समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. फरियादियों ने जमीन विवाद, वन विभाग से क्लियरेंस के संबंध में, स्थानांतरण, म्यूटेशन, स्कूल में खेल स्टेडियम, विद्यालय में नामांकन, दुकान आवंटन, जाति प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, छत की सील हटाने का आवेदन, दुकान आवंटन, सामाजिक विषयों…
Saraikela. पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति सह सोनू सरदार की बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बडडीह गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने मंगलवार को गम्हरिया के चर्चित सोनू सरदार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पांचों अपराधियों की सोनू सरदार से निजी खुन्नस थी. मालूम हो कि सोनू सरदार गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति थे. मंगलवार को एसपी मुकेश कुमार…
New Delhi. टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कहा कि उसे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) से 1,297 बस चेसिस का ऑर्डर मिला है. टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि यह उसे यूपीएसआरटीसी से एक साल में मिला तीसरा ऑर्डर है. इस तरह उसे कुल 3,500 इकाइयों से अधिक का ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर प्रतिस्पर्धी ई-बोली प्रक्रिया के जरिये हासिल किया गया और बस चेसिस की पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों के तहत चरणबद्ध रूप से आपूर्ति की जाएगी. टाटा एलपीओ 1618 डीजल बस चेसिस विशेष रूप से शहरों के भीतर और लंबी…
