New Delhi. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 2025 से कोई भी भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं करेगा और केवल उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा. मेडिकल में दाखिल के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर कथित तौर पर लीक होने और अन्य अनियमितताओं के कारण कई परीक्षाओं को रद्द किए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने परीक्षा सुधारों के लिए सुझाव दिए थे, जिसके आधार पर यह कदम उठाया गया है. कंप्यूटर आधारित टेस्ट पर भी…
Author: News Desk
अगस्त 2022 में जमशेदपुर के कोतवाली क्षेत्र में 67 चोरी की बाइक बरामद की गई थी Saraikela. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर 70 चोरी की बाइक बरामद की है. इससे पहले अगस्त 2022 में जमशेदपुर के कोतवाली क्षेत्र में 67 चोरी की बाइक बरामद की गई थी. पुलिस ने शिव मुंडा और मंगल मुंडा की निशानदेही पर घर और जंगल से कुल 70 बाइक बरामद की है. इनमें से 30 बाइक उनके ठिकानों से और बाकी बाइक छापेमारी के दौरान…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने JSSC CGL रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी है. यह रोक अगले आदेश तक के लिए लगाई गई है. वहीं अदालत ने राज्य सरकार को कहा है कि JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक होने के संबंध में दर्ज शिकायत पर परीक्षा संचालन अधिनियम 2023 के तहत पुलिस एफआईआर दर्ज करें और जांच कर रिपोर्ट सौंपे. इस याचिका की अगली सुनवाई 22 जनवरी 2025 को होगी. दरअसल आज झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई हुई.…
New Delhi. संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा के पटल पर एक देश, एक चुनाव के लिए 129वां संविधान संशोधन बिल पेश किया. मेघवाल ने केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े 3 कानूनों में संशोधन का बिल भी पेश किया. इसमें द गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटरीज एक्ट- 1963, द गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली- 1991 और द जम्मू एंड कश्मीर रीऑर्गनाइजेशन एक्ट 2019 शामिल हैं. इसके जरिए जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए भी संशोधन किया जा सकता है. अमित शाह ने कहा कि बिल जब कैबिनेट…
New Delhi. वायनाड से लोकसभा सांसद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को संसद में एक बैग लेकर पहुंचीं, जिस पर बांग्लादेशी हिंदुओं और ईसाइयों साथ खड़े हो लिखा था. एक दिन पहले ही वे फिलिस्तीन को समर्थन करने वाला बैग लेकर पहुंची थीं. जिस पर फिलिस्तीन आजाद होगा लिखा था. इस पर विवाद भी हुआ. प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय तथा दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार से उनके लिए न्याय की मांग की. उन्होंने अपने हाथ में थैला भी ले…
Indore. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक जनवरी से भीख देने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जायेगी. इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने में जुटे इंदौर के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शहर में इस महीने (दिसंबर) के अंत तक भिक्षावृत्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान चलेगा. आगामी एक जनवरी से अगर कोई व्यक्ति भिक्षा देते पाया गया, तो उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. सिंह ने सभी इंदौरवासियों से लोगों को भीख देकर पाप में भागीदार न बनने की अपील की. प्रशासन ने हाल के महीनों में उन गिरोहों का…
Jamshedpur. जमशेदपुर में गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती इलाके में सोमवार देर रात एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो कर टिनप्लेट कंपनी के क्वार्टर में घुस गया. घटना के बाद वहां रहने वाले लोग काफी डर गए. हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ट्रक के मालिक की पहचान कर ली गई है.
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान अध्यक्ष जे पी नड्डा का स्थान लेने वाले पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव फरवरी के अंत तक होने की संभावना है. पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. पार्टी सूत्रों ने बताया कि जारी संगठनात्मक चुनाव के तहत पार्टी की आधे से अधिक राज्य इकाइयों में मतदान प्रक्रिया जनवरी के मध्य तक पूरी होने की संभावना है. इस प्रक्रिया के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाइयों के लगभग 60 प्रतिशत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो…
Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के तत्वावधान में वर्ष 2025 की मैट्रिक व इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान व वाणिज्य) की वार्षिक परीक्षा 11 फरवरी से तीन मार्च तक चलेंगी. परीक्षा को लेकर जैक ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके मुताबिक मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 09:45 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक होगी. वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक चलेंगी. परीक्षार्थियों को तनाव से मुक्त रखने की खातिर परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. मैट्रिक परीक्षा…
Jamshedpur. टाटा स्टील के ग्रुप स्ट्रेटेजिक प्रोक्योरमेंट के तहत सेंट्रल वेयरहाउस को बंगलुरु में आयोजित ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस 2024 में प्रतिष्ठित आइजीबीसी नेट जीरो एनर्जी रेटिंग और प्रमाणन से सम्मानित किया गया है. आइजीबीसी टीम द्वारा ऑडिट किया गया यह प्रमाणन वेयरहाउस की असाधारण ऊर्जा दक्षता और टिकाऊ प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता को मान्यता देता है. यह उपलब्धि टाटा स्टील के अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है. वेयरहाउस की नेट-जीरो स्थिति पूरे भारत में टिकाऊ औद्योगिक सुविधाओं के लिए एक बेंचमार्क के रूप में…
