Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पूजा-अर्चना की और राज्य के सुख और समृद्धि की कामना की. सीएम ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा : आदि हैं, अनंत हैं, कालों के काल हैं. शिव हैं, शक्ति हैं, वो महाकाल हैं. जय श्री मृत्युंजय महाकाल! जय बाबा महाकाल! हर हर महादेव!
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र के कचरा फेकने और निष्पादन का मामला सुलझता नजर आ रहा है. इस मामले में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू रॉय के सुझाव पर जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से बातचीत की है. इसमें यह कहा गया है कि फिलहाल मानगो नगर निगम का कचरा आदित्यपुर के कचरा प्लांट में ले जाया जायेगा. इसकी जानकारी खुद सरयू रॉय ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है और कहा है कि सरायकेला उपायुक्त ने जमशेदपुर के उपायुक्त को सहमति दी है कि आदित्यपुर में कचरा को ट्रांसफर…
Sukma. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों से एक इनामी नक्सली समेत 13 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव के करीब छह नक्सलियों को तथा तिम्मापुरम गांव के जंगलों से सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को चिंतलनार थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में मुकरम गांव की ओर रवाना किया गया था. दल जब मुकरम नाला…
Jamshedpur. एमजीएम थानांतर्गत बालीगुमा में चार साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास करने और उसके साथ अश्लील हरकत करने का एक मामला एमजीएम थाने में दर्ज कराया गया है. इस मामले में बालीगुमा बगान एरिया रोड नंबर 4 निवासी अंकित पांडेय को आरोपी बनाया गया है. मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है. घटना 14 दिसंबर की शाम करीब 4.30 बजे की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाबालिग सुंदरनगर का रहने वाला है. वह अपने माता. पिता के साथ नानी घर गया था. जहां…
Jamshedpur. हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चलने वाली चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को ब्लॉक के कारण मंगलवार को रद्द किया गया है. चक्रधरपुर रेल मंडल के पोसैता यार्ड को आधुनिकीकरण व रखरखाव कार्य व मरम्मत कार्य के लिये सुबह 10.30 से शाम 5.30 तक ब्लॉक लिया जा रहा है. इस ब्लॉक के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर जाने व आने वाली 4 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है. जबकि पूणे व नई दिल्ली की चार ट्रेनों को रीशिड्युल कर चलाया जा रहा है. यह ट्रेनें घंटों देर से चक्रधरपुर आयेगी. आज रद्द रहेंगी ये ट्रेनें…
New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ‘‘सहयोगियों’’ द्वारा अर्जित 23 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है. बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रहे हंस के खिलाफ धनशोधन का मामला बिहार पुलिस की विशेष सतर्कता इकाई की प्राथमिकी से जुड़ा है. ईडी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत नागपुर (महाराष्ट्र) में तीन भूखंड, दिल्ली में एक फ्लैट और जयपुर (राजस्थान) में तीन फ्लैट कुर्क करने के लिए एक अंतरिम आदेश जारी किया गया, जिन्हें ‘‘संजीव हंस के करीबी सहयोगियों…
Tibilisi. जॉर्जिया के पर्वतीय रिसॉर्ट गुदौरी के एक रेस्तरां में 11 भारतीय नागरिक मृत पाए गए. यहां स्थित भारतीय मिशन ने सोमवार को यह जानकारी दी. जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुरुआती जांच में किसी भी तरह की चोट या हिंसा के कोई संकेत नहीं मिले. स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि सभी की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड से हुई है. भारतीय मिशन ने यहां जारी एक बयान में शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. मिशन ने कहा कि वह मारे गए भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी प्राप्त…
Jamshedpur. टाटा स्टील के फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के एक्जीक्यूटिव-इंचार्ज (इआइसी) पंकज सतीजा को कारपोरेट नेतृत्व और सामाजिक सोच में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए प्रतिष्ठित नेचर केयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया. यह सम्मान नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित नेशनल लेवल कॉन्क्लेव में प्रदान किया गया. नेचर केयर इनिशिएटिव द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का थीम था फ्यूचर अर्थ – जलवायु स्थायित्व में जनभागीदारी. केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पंकज सतीजा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया. इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ संबित पात्रा, राज्यसभा सांसद (निर्वाचित)…
Jamshedpur कोल्हान इन दिनों लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं. जमशेदपुर, चाईबासा समेत पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है. कड़ाके की ठंड से लोग परेशान है. सुबह और शाम में शीतलहरी से कनकनी बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गयी है. वहीं, दिन भर खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस किया. आमजन अपने कार्यों को जल्द निबटाने में व्यस्त दिखे. ठंड के प्रकोप से बचने के लिए आमजन अलाव का सहारा लेते नजर आये. सोमवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री, चाईबासा का न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 27. 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जगन्नाथपुर का…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने इडी के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने इडी का पक्ष सुना. इसके बाद अदालत ने मामले में इडी को जवाब दायर करने के लिए एक और अवसर प्रदान किया. साथ ही अदालत ने अंतरिम राहत को बरकरार रखते हुए प्रार्थी हेमंत सोरेन को एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से 16 जनवरी तक छूट प्रदान की. मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 16 जनवरी 2025 की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व इडी की ओर…
