Ranchi. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को रांची में झारखंड पुलिस द्वारा छात्रों पर किये गये लाठी चार्ज करने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध करनेवाले छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना अमानवीय और निंदनीय है. राज्य सरकार लाठी-डंडे से लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध का समाधान निकालने की बजाय लाठी और हिंसा के सहारे दमन करने की कोशिश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनहीनता को उजागर करती है. कहा कि आज लाठी केवल छात्रों पर नहीं चली है, बल्कि सरकार…
Author: News Desk
Dumka. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह दुमका के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 78 वर्ष के थे. पेशे से वकील सिंह झामुमो की केंद्रीय समिति के महासचिव और संथाल परगना प्रमंडल में पार्टी के मुख्य संयोजक थे. दुमका के कुम्हारपाड़ा स्थित सिंह के आवास पर पार्थिव शरीर ले जाए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, आदरणीय बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक विजय सिंह जी के निधन…
New Delhi. वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने इस्पात आयात में कथित उछाल की जांच शुरू कर दी है. एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मंत्रालय अपनी सिफारिशें देने से पहले सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों (एमएसएमई) से भी सलाह लेगा. वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि मंत्रालय को इस्पात मंत्रालय से सुरक्षा जांच करने का अनुरोध मिला है. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘डीजीटीआर जांच कर रहा है और जांच में वे पूरी मूल्य श्रृंखला को शामिल कर रहे हैं. इसलिए हम न केवल भारत आने वाले एचआर (हॉट-रोल्ड) और सीआर…
Raipur. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित बस्तर प्रवास के दौरान लोगों को विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर देगी. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन शाह ने आज जगदपुर स्थित अमर वाटिका में नक्सली हमले में शहीद जवानों और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की. शाह ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा, एक लम्बी और वेदनापूर्ण लड़ाई में आपने अपने परिजनों को खोया है, इस दर्द को कम…
Jamshedpur. . गोविंदपुर खासमहल मुख्य सड़क निर्माण में आ रही अड़चन एवं गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के अनियमित को लेकर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिले. इसमें बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक, पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, संवेदक लड्डू मंगोटिया, स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैठक में मुख्य रूप से सड़क निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने को लेकर चर्चा की गई, जिसमें उपायुक्त ने पेयजल विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग के…
Jamshedpur. मानगो नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. पूरे निगम क्षेत्र में जहां-तहां कूड़े का अंबार लग गया है. मानगो नगर निगम क्षेत्र में रोज निकलने वाला कचरा दो दिन से सड़कों, गली-मुहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर जमा है. निगम के पास कचरा फेंकने की जगह नहीं होने की वजह से यह हालात बने हैं. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को मानगो के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानगो के कचड़ा निष्पादन के लिए एक ज्ञापन जिले के उपायुक्त को सौंपा. नितेश मित्तल ने बताया कि वर्तमान विधायक के एनजीटी में शिकायत करने से…
Dhalbhumgarh:. धालभूमगढ़ के मणिकाबेड़ा स्थित एनएच-18 पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे वाहन में पीछे बैठी अंबा बेरा (75) की मौत हो गयी. वहीं, बाइक चालक भी घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, बरसोल थाना के खंडामौदा गांव निवासी बृहस्पति बेरा बाइक से अपनी मां अंबा बेरा को लेकर धालभूमगढ़ आ रहा था. धालभूमगढ़ के माणिकाबेड़ा एनएच-18 पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी
Chakradharpur. रेलकर्मियों की पेंशन से जुड़ी समस्या के निपटारे के लिये सोमवार को डीआरएम सभागार में चक्रधरपुर रेल मंडल का 40वां पेंशन अदालत लगी. पेंशन अदालत में 79 दावों में से 45 दावों व पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निष्पादन किया गया. शेष 34 मामलों का निष्पादन करने के लिये 30 दिनों की मोहलत दी गई. पेंशन अलादत में रेलवे पेंशनर एसोसिएशन ने कहा कि अगर बातचीत से पहले ही पेंशन से जुड़ी मामलों का निष्पादन हो जाये, तो पेंशन अदालत इतना बड़ा आयोजन करने की जरुरत नहीं होगी. उन्होंने सुझाव दिये कि हर माह का प्रथम सप्ताह में छोटे-छोटे…
Ranchi. कांग्रेस ने आने वाले दिनों के लिए भावी कार्यक्रम तैयार किये हैं. 18 दिसंबर को पार्टी कार्यकर्ता राजभवन मार्च करेंगे. गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका में धोखाधड़ी-जालसाजी और मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस नेता सड़क पर उतरेंगे. सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यक्रम की जानकारी दी. अध्यक्ष ने बताया कि 21 दिसंबर को पार्टी आभार समागम करेगी. केंद्र सरकार की नीतियों और मुद्दों पर देशव्यापी आंदोलन का आह्वान पार्टी द्वारा किया गया है. कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसंबर को कार्यक्रमों के आयोजन हेतु जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है.…
Mumbai. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है. नवंबर में थोक मुद्रास्फीति घट कर 1.89 प्रतिशत पर आ गयी. आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं की थोक कीमतें कम होने से थोक महंगाई दर में नरमी आयी है. सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं, विशेषकर सब्जियों और प्याज की कीमतों में भारी गिरावट के कारण भारत की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआइ) आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में तीन महीने के निचले स्तर 1.89 प्रतिशत पर आ गयी, यह अक्तूबर में 2.36 प्रतिशत थी. पिछले वर्ष नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 0.39 प्रतिशत थी. अगस्त, 2024 में यह 1.25…
