Author: News Desk

Jamshedpur. पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की जिला इकाई की ओर से सोमवार को गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित वॉर मेमोरियल पर 1971 युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी व वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर आर्मी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर के प्रतिनिधि सूबेदार विजय सिंह, हवलदार झाला विजय सिंह, हवलदार रमेश खरे, सिपाही श्रीराज, लांस नायक राहुल कुमार उपस्थित थे. 1971 युद्ध के युद्ध नायक हवलदार बलजीत सिंह, हवलदार कोमल दुबे, हवलदार चंद्रमा सिंह, हवलदार बरमेश्वर पांडे को सूबेदार विजय सिंह ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन…

Read More

Ranchi.जेएसएससी यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा के लिए आज से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, इस बीच वहां प्रदर्शन करने पहुंचे JLKM के नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, साथ ही आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज भी किया गया है. बता दें, कि पुलिस ने उन्हें नामकुम स्थित सदाबहार चौक से गिरफ्तार किया है जहां वे जयराम महतो की पार्टी JLKM के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे थे. सरकार के तरफ से पहले ही ये सूचना जारी कर दी गई थी कि जो लोग भी डॉक्यूमेंट…

Read More

Ranchi. एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने को लेकर राज्य को चार जोन में बांट कर कॉल सेंटर खोला जायेगा. इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान एंबुलेंस की कमी को लेकर चिंता जतायी थी. कहा था कि पूरे झारखंड में एंबुलेंस की संख्या बढ़ायी जाये, ताकि मरीजों को अस्पताल लाने व ले जाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें और इसके लिए जो भी…

Read More

New Delhi. देश में डिजिटल भुगतान का चलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी क्रम में यूपीआइ (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ) ने 2024 में नया रिकॉर्ड बना दिया है. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी से नवंबर 2024 तक यूपीआइ के जरिये कुल 15,547 करोड़ लेनदेन हुए, जिसकी कुल राशि 223 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. इससे पिछले महीने यानी अक्तूबर 2024 में यूपीआइ ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा लेनदेन नया कीर्तिमान बनाया था. इस महीने में 16.58 अरब ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल राशि 23.50 लाख करोड़ रुपये थी. नवंबर 2024…

Read More

New Delhi. देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में सालाना आधार पर 4.85 प्रतिशत घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया है. पिछले साल की समान अवधि में 33.75 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था. सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने में आयात 27 प्रतिशत बढ़कर 69.95 अरब डॉलर हो गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 55.06 अरब डॉलर था. समीक्षाधीन माह में देश का व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर बढ़कर 37.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इस साल अक्टूबर में देश का निर्यात 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब डॉलर…

Read More

Mumbai. वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 384 अंक से अधिक के नुकसान में रहा. कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस सप्ताह नीतिगत दर पर निर्णय लेगा. इसको देखते हुए निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया जिससे वैश्विक बाजार में नरमी रही। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 384.55 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,748.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 581.84 अंक तक लुढ़क गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100.05 अंक यानी…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन के इंतकाल पर शोक जताया और कहा कि उन्हें एक ऐसे सच्चे उस्ताद के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी. हुसैन का अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक अस्पताल में निधन हो गया। हुसैन की मृत्यु फेफड़े संबंधी समस्या ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई। वह 73 वर्ष के थे. हुसैन पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे. उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच…

Read More

New Delhi.कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए सोमवार को एक ऐसे हैंडबैग के साथ संसद पहुंची जिस पर ‘फलस्तीन’ लिखा हुआ था. वह कई मौकों पर गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती और फलस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करती रही हैं. उन्होंने जो हैंडबैग लिया हुआ था उस पर अंग्रेजी में ‘पेलेस्टाइन’ (फलस्तीन) लिखे होने के साथ फलस्तीन से जुड़े कई प्रतीक भी बने हुए थे. नई दिल्ली में फलस्तीनी दूतावास प्रमुख आबिद अलरजाक अबू जाजर ने पिछले हफ्ते प्रियंका गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस नेता को केरल…

Read More

New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पूछा कि ‘जय श्री राम’ का नारा लगाना कैसे आपराधिक कृत्य है. न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की. इस याचिका में कर्नाटक उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें मस्जिद के अंदर कथित तौर पर जय श्री राम का नारा लगाने के लिए दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही 13 सितंबर को रद्द कर दी गई थी. शिकायतकर्ता हैदर अली सी एम द्वारा दायर याचिका पर पीठ ने पूछा, “वे एक विशेष धार्मिक नारा लगा रहे थे या…

Read More

Jamshedpur. शीतलहरी के कारण झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सुबह में लोग देर से घरों से निकलते हैं और शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं. मौसम केंद्र ने आठ जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिला शामिल है. लोगों से इस दौरान सतर्क रहने का आग्रह किया गया है. विशेषकर बच्चों, वृद्धों व बीमार लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गयी है. ठंड के कारण राज्य के एक-दो जिलों को छोड़ शेष जिलों का न्यूनतम तापमान 10…

Read More