Jamshedpur . भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को मानगो स्थित हनुमान बड़ा मंदिर परिसर में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यशाला में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद आभा महतो, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम, पूर्व विधायक मेनका सरदार, मीरा मुंडा, अभियान के जिला संयोजक डॉ राजीव कुमार, जिला महामंत्री संजीव सिंह मौजूद रहे. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा…
Author: News Desk
Galudih . फोर लेन सड़क जगह-जगह टूटने लगी है. सड़क का निर्माण आयरन ट्रायंगल कंपनी ने किया था. पुतड़ू टोल प्लाजा पर वाहनों से करोड़ों रुपये टोल टैक्स वसूली की जाती है. वहीं, पुतडू टोल प्लाजा के सामने सड़क की स्थिति दयनीय है. हालांकि सड़क की मरम्मत की जा रही है. सड़क को जेसीबी मशीन की मदद से खोदा जा रहा है. सड़क कुछ समय पहले बनायी गयी थी. अब बार-बार मरम्मत की आवश्यकता पड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि गुणवत्ता की कमी के कारण सड़क की यह स्थिति है. सड़क टूटने की वजह से यहां अक्सर जाम…
Ranchi. बाइक सवार अपराधियों ने नामकुम थाना क्षेत्र के कवाली ब्रिज (रिंगरोड) के समीप दिनदहाड़े जमीन कारोबारी लाल मधुसूदन राय उर्फ मधु राय (63) को गोलियों से भून दिया. उन्हें आठ गोली मारी गयी. घटना रविवार की दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच की है. उस वक्त वे अपने उनीडीह राजाउलातू स्थित घर से नामकुम पतराटोली स्थित गढ़ा ढाबा जाने के लिए निकले थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घर से निकले मधु राय का पीछा करते हुए कवाली पहुंचे. जहां बीच सड़क पर मधु राय को गोली मारी. गोली लगते…
Ranchi. किसानों को प्रति क्विंटल 100 रुपये अतिरिक्त बोनस दिया जायेगा. किसान साल भर मेहनत करते हैं. पसीना बहाते हैं, तब जाकर धान की उपज होती है. किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलता है. उन्हें औने-पौने दाम में धान बेचना पड़ता है. इस बार किसानों को धान के लिए प्रति क्विंटल 2300 रुपये एवं बोनस 100 मिलेगा. मैं घोषणा करता हूं कि किसानों को 100 नहीं 200 रुपये बोनस देंगे. ये बातें खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कही. उन्होंने जामताड़ा में रविवार को खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए धान की खरीदारी योजना का उद्घाटन किया. मौके पर…
Ranchi. सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आज हजारों विद्यार्थी जेएसएससी कार्यालय के समीप जुटेंगे. विद्यार्थियों को रोकने के लिए रांची पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. जेएसएससी के आसपास डेढ़ हजार जवानों को तैनात किया गया है. सुरक्षा में हथियार बंद व लाठी पार्टी जवानों के अलावा टीयर गैस, रबर बुलेट, ड्रोन कैमरा को तैनात किया गया है. आयोग कार्यालय के 100 मीटर पहले ही प्रवेश बंद कर दिया गया है. राज्य भर के अभ्यर्थियों द्वारा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के घेराव की घोषणा के बीच सोमवार से आयोग सीजीएल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों…
New Delhi. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने महत्वपूर्ण सहयोगी के साथ टकराव के एक और मुद्दे को छेड़ते हुए कांग्रेस पार्टी की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM ) पर तीखी आपत्ति को खारिज किया और एक तरह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रुख को दोहराते हुए कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि जब आप चुनाव जीतें, तो परिणाम स्वीकार कर लें और जब हार जायें, तो EVM पर दोष मढ़ दें. उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा, ‘जब इसी EVM के इस्तेमाल से (हुए चुनाव के बाद) संसद में आपके 100 से अधिक सदस्य पहुंच जाते…
Ranchi. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के खिलाफ झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए फॉरेन फंडिंग से संबंधित शिकायत की जांच की जायेगी. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बोकारो की उपायुक्त को इससे संबंधित पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल से राहुल बनर्जी नाम के व्यक्ति ने आयोग को इससे संबंधित शिकायत की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जयराम महतो द्वारा लगाये गये स्क्रीन शॉट आयोग को भेजते हुए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है. श्री रविकुमार ने बोकारो के उपायुक्त को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश…
Samastipur.बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता ने उनके बेटे को ‘परेशान करने वालों’ को कड़ी सजा दिए जाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह अपने बेटे की अस्थियों को विसर्जित नहीं करेंगे. समस्तीपुर जिला निवासी सुभाष (34) का शव नौ दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में उसके घर पर फंदे से लटका मिला था. सुभाष ने वीडियो और नोट में आरोप लगाया था कि उससे अलग रह रही उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने ‘‘झूठे’’ मामलों में फंसाकर और ‘लगातार उत्पीड़न कर’ उसे आत्महत्या…
Jamshedpur: द पायनियर के वरिष्ठ पत्रकार परविंदर भाटिया ने प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा आयोजित रिपोर्ट लेखन प्रतियोगिता (प्रिंट मीडिया-फीचर श्रेणी) में प्रथम पुरस्कार जीता. उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने परविंदर भाटिया को रतन टाटा पर उनकी उत्कृष्ट रिपोर्ट के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें टाटा के कम चर्चित योगदानों को दर्शाया गया था, जिसमें जमशेदपुर में दो घरों के लिए उनके वास्तुशिल्प डिजाइन शामिल थे. श्री भाटिया की उपलब्धि को स्थानीय पत्रकारों की उत्कृष्टता और समर्पण के प्रमाण के रूप में मनाया गया.
Jamshedpur: द पायनियर के वरिष्ठ पत्रकार परविंदर भाटिया ने प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा आयोजित रिपोर्ट लेखन प्रतियोगिता (प्रिंट मीडिया-फीचर श्रेणी) में प्रथम पुरस्कार जीता। उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने परविंदर भाटिया को रतन टाटा पर उनकी उत्कृष्ट रिपोर्ट के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें टाटा के कम चर्चित योगदानों को दर्शाया गया था, जिसमें जमशेदपुर में दो घरों के लिए उनके वास्तुशिल्प डिजाइन शामिल थे। श्री भाटिया की उपलब्धि को स्थानीय पत्रकारों की उत्कृष्टता और समर्पण के प्रमाण के रूप में मनाया गया।
