वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ दिवंगत पत्रकार के परिजनों का किया गया सम्मानित एनएच हिल में आयोजित किया गया कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह जमशेदपुर. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने दास ने कहा कि राजनीतिक करियर की पहली सीढ़ी के समय के साथ-साथ आज के युवा पत्रकार साथियों से मिलकर और उन्हें सम्मान देकर मुझे काफी खुशी हो रही है. जब मैं झारखंड का मुख्यमंत्री था, तब पत्रकार हित में बहुत सारे कार्य किए. वहीं, आवास योजना समेत और भी कई कार्य थे, जो नहीं कर पाए. उम्मीद करते हैं कि राज्य की नई सरकार पत्रकार साथियों के उन हितों पर…
Author: News Desk
– केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया सम्मानित कोलकाता. भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और साहित्यिक समृद्धि को समर्पित डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान 2024 कार्यक्रम कोलकाता में संपन्न हुआ. इस वर्ष का यह प्रतिष्ठित सम्मान मशहूर वक्ता और फिल्म जगत के प्रसिद्ध व्यक्तित्व डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी को प्रदान किया गया. चाणक्य का किरदार निभाकर दुनियाभर में चर्चित हुए डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यह सम्मान दिया. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन गण मन के साथ हुई, जिसे मशहूर पत्रकार और गायक ओमप्रकाश मिश्रा ने प्रस्तुत किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
गॉल्फग्रीन इलाके में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, कचरा में मिला था सर कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के गॉल्फग्रीन इलाके में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. शुक्रवार सुबह इलाके में कचरे के ढेर से महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपित और मृतका के बहनोई आतिउर लस्कर को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने साली को प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और फोन पर ब्लॉक करने से नाराज होकर इस जघन्य अपराध…
नई दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि ‘केंद्र सरकार ने बिना किसी जानकारी के दिल्ली में बड़ी संख्या में अवैध रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाया है, जबकि दिल्ली सरकार और जनता को इस मामले से पूरी तरह अंजान रखा गया. मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार काे गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर कई सवाल पूछे हैं. आतिशी ने इस पत्र में ही उक्त आरोप लगाया है. आतिशी ने अपने पत्र में लिखा कि, ”केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का ट्वीट भी इस बात को साफ करता है कि कैसे जानबूझकर भाजपा शासित केंद्र सरकार ने रोहिंग्याओं को दिल्ली में…
नई दिल्ली. लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने संबंधी दो विधेयक अब सोमवार को लोकसभा में पेश नहीं किए जाएंगे. सोमवार को लोकसभा में सदन की होने वाली कार्यवाही के लिए पुनरीक्षित कार्य सूची में इन दोनों विधेयकों के पेश करने का कोई जिक्र नहीं है. केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक देश एक चुनाव से जुड़े दो विधेयक पेश करने वाले थे. दरअसल, केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 18 सितंबर को ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी थी. इसके बाद गुरुवार…
नई दिल्ली . घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से पांच कपनियों के मार्केट कैप में कुल 1,13,117.17 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई. इस दौरान भारती एयरटेल के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई. वहीं टॉप 10 की शेष पांच कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिला कर 1,09,779.19 करोड़ रुपये की कमी हो गई. टॉप 10 में शामिल कंपनियों के मार्केट कैप की यह स्थिति तब हुई, जब पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 623.07 अंक यानी 0.76…
रांची. सरायकेला के चांडिल थाना प्रभारी को पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने निलम्बित कर दिया है. डीजीपी ने रविवार को बताया कि सीआईडी की रिपोर्ट के बाद चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव सस्पेंड किया गया है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी. इसको लेकर डीजीपी ने रेंज के डीआईजी और जिले के एसपी को आदेश जारी किया था. डीजीपी ने राज्य के सभी जिलों में थाना प्रभारी और थाना के अन्य कर्मियो को आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के संबंध में कई दिशा-निर्देश भी…
Ranchi. रेलवे ने रांची बायपास रोड पर रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटा दिया है. विरोध के बीच रविवार को 75 से अधिक अवैध घर तोड़े गये. अतिक्रमण हटाने के दौरान बायपास रोड जाम रहा. इससे पहले शनिवार को भी प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया था, जिसमें 117 अवैध दुकानों, मकानों और झोपड़ियों को बुलडोजर से ढाह दिया था. इस तरह दो दिनों तक चले अभियान में 200 परिवार बेघर हो गये. बता दें कि एक महीने पहले रेलवे ने नोटिस दिया. प्रशासन ने शुक्रवार की शाम में अतिक्रमण हटाने की घोषणा की थी. रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर…
Gamharia. पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति सह सोनू सरदार की शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बडडीह गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. सरायकेला एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने रविवार को सोनू सरदार हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. संभवतः सोमवार को पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि कर सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है. यह है मामला सोनू शुक्रवार को गंजिया गये थे. रात…
Jagdalpur. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की और कहा कि उनका पुनर्वास सरकार की जिम्मेदारी है. अमित शाह ने स्थानीय खेल आयोजन ‘‘बस्तर ओलंपिक’’ को संबोधित करते हुए दावा किया कि मार्च 2026 तक देश माओवादियों से मुक्त हो जाएगा. हथियार छोड़ दें, हम करेंगे आपका पुनर्वास उन्होंने कहा, ‘मैं नक्सलियों से अपील करता हूं कि कृपया आगे आएं. हथियार छोड़ दें, आत्मसमर्पण करें और मुख्यधारा में शामिल हों. आपका पुनर्वास हमारी जिम्मेदारी है.
