Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन के चाईबासा स्टैंड के पास कार और बुलेट की आमने- सामने टक्कर हो गयी. टक्कर में बुलेट सवार युवक सौरव मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए फौरन टीएमएच लाया गया है. सौरव मंडल पोटका का रहने वाला है. घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है. घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुलेट सवार सौरभ खासमहल की ओर से स्टेशन की ओर जा रहा था. उसी दौरान पुलिस चेक प्वाइंट के पास ही एक अनियंत्रित कार से उसकी…
Author: News Desk
Ranchi . झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा ली गयी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने व सीबीआइ जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आंदोलन की घोषणा कर दी है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष व छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 15 दिसंबर को राज्य भर से छात्र व अभिभावक रांची आयेंगे. अगले दिन 16 दिसंबर को अनुशासित तरीके से अपनी मांगो को लेकर जेएसएससी कार्यालय का घेराव करेंगे. प्रेस कॉफ्रेंस के दाैरान ही डीएसपी रांची फोर्स के साथ पहुंचे. उन्हें देख कर देवेंद्रनाथ महतो…
Chatra. वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाना है. इस लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं. देश तभी विकसित होगा जब राज्य, जिला, प्रखंड व पंचायत विकसित होगा. केंद्र सरकार गरीबों की चिंता कर रही है. हर घर में शौचालय बना कर व गैस कनेक्शन देकर महिलाओं को सम्मान दिया है. आयुष्मान योजना के माध्यम से एक ऐसी व्यवस्था की हैं, जिससे गरीब लोग एक साल में पांच लाख तक की मुफ्त इलाज करा सकते हैं. उक्त बातें लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कही. वे चतरा कॉलेज…
Gumla.बर्थडे पार्टी में बियर पिला कर चैनपुर प्रखंड की नौवीं कक्षा की छात्रा को गुमला शहर लाकर किराये के घर में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश मे आया है. इस घटना में पांच युवक शामिल थे, जिसमें तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक आरोपी नाबालिग है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं. पुलिस ने राहुल बड़ा (25) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया है. छात्रा को स्कूल से अपने साथ ले गये थे पांचों युवक: घटना के बाद पीड़िता ने पांच…
Medininagar.मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) के एसएनसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से हाइफ्लो मशीन में आग लग गयी. हादसा शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे हुआ. हालांकि, ड्यूटी पर तैनात जीएनएम ममता त्रिशूल और दयानी ओरिया की सूझबूझ से वार्ड में भर्ती सभी आठ बचों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया. हादसे में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. हादसे की सूचना मिलने के बाद तत्काल सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रजी रात में ही अस्पताल पहुंचे. कुछ देर बाद दूसरे एसएनसीयू वार्ड में बच्चों को सुरक्षित रखा गया. जीएनएम ममता…
Ranchi. रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार में स्थित एक स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी के मामले में सीएम के निर्देश के बाद थानेदार से लेकर आइजी तक रेस हो गये. सीसीटीवी के जरिये आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची और अपराध में इस्तेमाल उसकी स्कूटी जब्त कर ली. आरोपी की पहचान फिरोज अली के रूप में की गयी है. वह हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नाला रोड का रहनेवाला है. घर में उसके नहीं मिलने पर पुलिस उसके भाई को थाना लाकर उससे पूछताछ कर रही है. दूसरी ओर आरोपी के बारे में…
New Delhi. आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि विपक्षी दल के माथे से यह कलंक कभी नहीं मिट सकेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में ‘संविधान के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा का जवाब देते हुए आपातकाल का उल्लेख किया. कहा कि दुनिया में जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी, तो कांग्रेस के माथे से कभी यह कलंक मिट नहीं सकेगा, क्योंकि लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था. भारतीय संविधान निर्माताओं की तपस्या को मिट्टी में मिलाने की कोशिश की गयी थी. मोदी ने किसी का…
Ranchi. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के सचिव सुधीर गुप्ता ने कहा कि आयोग के पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. धमकी भरा पत्र ई-मेल के माध्यम से मिला है. इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गयी है. हालांकि संवाददाता सम्मेलन में सचिव ने ई-मेल से मिले पत्र को दिखाने में असमर्थता जतायी.झारखंड सामान्य स्नातक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. परीक्षा पूरी तरह से कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीके से 21 व 22 सितंबर को ली गयी थी. शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों में से 96 प्रतिशत झारखंड…
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार इस बात पर अडिग है कि देश में मौजूदा आरक्षण व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुसलमानों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का कोटा देकर आरक्षण को कमजोर करने का काम किया है. शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सल हिंसा की समस्या से मुक्त हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मणिपुर में मेइती और कुकी दोनों समुदायों से बात कर रही है और मौजूदा स्थिति का समाधान निकलने…
Dhaka. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शनिवार को कहा कि वह भारत सहित सभी देशों के साथ पारस्परिक सम्मान और समानता पर आधारित मजबूत संबंध चाहती है. ‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने नरसिंगडी के रायपुरा और बेलाबो उपजिलों में अधिकारियों, पत्रकारों, नेताओं और बुद्धिजीवियों के साथ दो अलग-अलग बैठकों के दौरान ये टिप्पणियां कीं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने भारत को संदेश भेजा है, जिसमें अच्छे संबंधों की इच्छा जताई गई है, लेकिन यह आपसी हितों पर आधारित होना चाहिए. हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश सभी देशों के साथ सम्मान…
