Ranchi. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कोहरे के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का निर्देश दिया है. बताते चलें कि कोहरे के कारण आये दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जाने की बात सामने आ रही है. पिछले दिनों गुमला के बसिया में खड़ी गाड़ी में धक्का मार देने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी थी. वहीं हजारीबाग की चरही घाटी में भी सड़क दुर्घटना हुई थी. इसके अलावा थाना प्रभारियों को कहा गया है कि वह सड़क पर खराब पड़े वाहनों को जल्दी से हटाकर किनारे करने की दिशा में कार्रवाई करेंगे. जिससे कोहरे…
Author: News Desk
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र और अन्य से उस याचिका पर चार सप्ताह में जवाब मांगा, जिसमें पीड़ितों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में ‘एंटीवेनम’ और सर्पदंश का इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. ‘एंटीवेनम’ का इस्तेमाल सर्पदंश के इलाज में होता है. याचिका में कहा गया है कि देश को ‘एंटीवेनम’ की कमी के कारण गंभीर स्वास्थ्य संकट झेलना पड़ रहा है. भारत में सर्पदंश से हर साल 58,000 मौतें होती हैं. सिर्फ झारखंड में हर साल मौत का आंकड़ा 4500 है. अधिवक्ता चांद कुरैशी…
New Delhi. केंद्रीय मंत्री ने ‘इंडिया इकोनॉमिक एन्क्लेव-2024’ में कहा कि भारतीय डाक के देश भर में लगभग 6,40,000 बिक्री केंद्र हैं और दुनिया में कोई भी इसके पैमाने की बराबरी नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा, अगले तीन-चार साल में हम जन-केंद्रित सेवा बन जाएंगे. हमने आज विदेश मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत हम पासपोर्ट सेवा केंद्रों के लिए 600 और नेटवर्क स्थापित करेंगे. उम्मीद है कि हमारे नेटवर्क के माध्यम से प्रति वर्ष एक करोड़ नागरिकों को सेवा मिलेगी. साल 2017 में शुरू पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) 1.52 करोड़ से…
अत्यधिक किराया और यात्रियों की कमी के कारण इस ट्रेन से विस्टाडोम कोच को हटा दिया गया Ranchi. आसनसोल-हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी झारखंड की इकलौती विस्टाडोम कोच को रेलवे ने हटा दिया है. यह विस्टाडोम कोच 12 सितंबर 2023 को शुरू किया गया था. लेकिन अत्यधिक किराया और यात्रियों की कमी के कारण इस ट्रेन से विस्टाडोम कोच को हटा दिया गया है. ज्ञात हो कि विस्टाडोम कोच, टूरिस्ट कोच होते हैं, जिनमें कांच की बड़ी खिड़कियां और पारदर्शी छत होती है. विस्टाडोम कोच में यात्री को साइड के साथ ऊपर की तरफ़ का भी नज़ारा दिखता है. विस्टाडोम…
Hyadrabad. फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाइकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया. हाइकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद अर्जुन को शुक्रवार रात जेल में ही बितानी पड़ी क्योंकि अधिकारियों को देर रात तक जमानत आदेश की प्रति नहीं मिली थी. अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने चंचलगुडा जेल के बाहर संवाददाताओं को बताया,‘‘ उन्हें रिहा कर दिया गया है. घर पहुंचने के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों और देश…
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आडवाणी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत ‘स्थिर’ है. वह न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं. पूर्व उप प्रधानमंत्री (96) को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था. उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आडवाणी को अभी अस्पताल में क्यों भर्ती…
Bhubaneswar. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुजीत कुमार शुक्रवार को ओडिशा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कुमार बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद थे, लेकिन सितंबर में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे जिसके कारण राज्यसभा में ओडिशा की सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया. भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए ओडिशा से सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया और आज वह निर्विरोध निर्वाचित हुए. ओडिशा विधानसभा में निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे जाने के बाद…
Chakradharpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 16 से 22 दिसंबर तक साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक लिया गया है. इसके तहत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके तहत आद्रा, आद्रा मंडल में 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक इंजीनियरिंग, ट्रेक्शन और सिग्नल विभाग द्वारा साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों का परिचालन को बदला गया है. इसके तहत आसनसोल-आद्रा- आसनसोल 16 से 21 दिसंबर तक रद्द रहेगी. आद्रा- मिदनापुर -आद्रा मेमू 20 और 22 दिसंबर को रद्द रहेगी. टाटा- आसनसोल- बाराभूम मेमू 16, 17, 19 और 21 दिसंबर को आद्रा पर शॉर्ट-टर्मिनेट व शॉर्ट-ओरिजिनटेड होगी. इस दौरान ट्रेन की…
Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी (JFC) ने शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पंजाब एफसी को 2-1 से हराकर दर्शकों का दिल जीत लिया. इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के इस अहम मुकाबले में रेड माइनर्स की ओर से स्पेनिश स्ट्राइकर हावी सिवेरियो ने 45वें और 84वें मिनट में गोल दागे. हावी सिवेरियो को मेजबान टीम के दोनों गोल करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस जीत से जमशेदपुर एफसी 18 अंक लेकर तालिका में आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गयी है. जमशेदपुर एफसी को अभी तक 10 मैचों में छह जीत और चार…
Seraikela.सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुणायल के निर्देश पर पुलिस टीम ने कुचाई से 46 मवेशियों को जब्त किया. साथ ही मवेशियों को ले जा रहे चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. जानकारी के अनुसार सरायकेला के एसडीपीओ सीमर सवैया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार रात करीब 10.15 बजे कुचाई के कुंजूशाल चौक के पास घेराबंदी कर तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 46 मवेशियों को पकड़ा. पुलिस को देख मवेशियों को ले जा रहे लोग भागने लगे. पुलिस टीम ने…
