Author: News Desk

Sahibganj. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों को मजबूत करके प्रदेश को आगे ले जाएगी. सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी प्रयास किए हैं. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने ‘मईयां सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया है. सोरेन साहिबगंज के भोगनाडीह में एक सरकारी समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने यहां साहिबगंज और पाकुड़ जिलों के लिए…

Read More

Kolkata/ Bengaluru. मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में शनिवार कोलकाता में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए केरला ब्लास्टर्स को 3-2 से हराकर तालिका में शीर्ष पर वापसी की. इससे पहले बेंगलुरू एफसी ने अपने घरेलू मैदान पर दो गोल से पिछड़ने के बाद एफसी गोवा को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया. मिलोस ड्रिनसिक ने मैच के 77वें मिनट में गोल कर केरला ब्लास्टर्स को 2-1 से आगे कर दिया था लेकिन जैसन कमिंग्स ने 86वें और अल्बर्ट रोड्रिग्ज ने 90+5वें मिनट में गोल कर मोहन बागान ने कप्तान सुभाशीष बोस के लिए…

Read More

Seraikela. कोलाबिरा के चंद्रपुर गांव में ढाबा संचालक जावेद अख्तर की गोली मार कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है इस मामले में मो इरफान व अब्दुल कुद्दुस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. सरायकेला थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इंस्पेक्टर विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात में जावेद अख्तर की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. गिरफ्तार अपराधी मो इरफान पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि जावेद की हत्या के लिए दो लाख रू में मो अब्दुल कुद्धुस के साथ डील हुई थी और वह…

Read More

Gamharia:. पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार के पति सह सोनू सरदार की शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बडडीह गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. गोली की आवाज सुन घर से निकले लोगों ने मौके से दो स्कूटी पर सवार होकर चार लोगों को भागते देखा, हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पायी. सोनू गंजिया गये थे. रात 11 बजे कार से घर लौटते समय घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दी.…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोनारी के विभिन्न इलाकों का दौरा कर बस्ती में रहनेवाली पुरुष व महिलाएं की समस्याएं सुनीं. विधायक सरयू राय ने बताया कि मुख्य समस्या पेयजल की थी. कोई बस्ती ऐसी नहीं थी, जो समस्याग्रस्त नहो. किसी बस्ती में पेयजल का पाइप तो बिछा दिया गया है, लेकिन कनेक्शन दिया ही नहीं गया है. टाटा स्टील यूआइएसएल 20-30 हजार रुपये प्रति कनेक्शन ले रहा है. सभी चाहते हैं कि पानी का कनेक्शन मिले, घर में पानी आये. विधायक सरयू राय को स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के प्रायः सभी नाले…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ग्रामीणों से जुड़ने के अभियान के तहत अब बंदगांव के कुदाद्दी गांव पहुंचा है. शनिवार को यहां प्रखंड स्तरीय मैत्री खेल प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल व हॉकी आदि मैच का आयोजन करवाया गया. बंदगांव प्रखंड के साबंनियां पंचायत के कुदाद्दी गांव में आयोजित हॉकी मैच का उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर द्वारा शुभारंभ किया गया. इस दौरान डीसी- एसपी के आगमन के बाद स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज से उनका स्वागत व अभिनंदन किया. इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता में शामिल स्थानीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से हाथ…

Read More

Jamshedpur. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा के जमशेदपुर में आयोजित श्राद्धकर्म में शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी शामिल हुए. उन्होंने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दिवंगत भाई भीमसेन मुंडा के श्राद्धकर्म में शामिल हुए. श्री मरांडी ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी.

Read More

New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा में सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा काटा गया उसी तरह से आज सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है. उन्होंने ‘संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है और विपक्ष की तरफ संविधान के विचारों के संरक्षक हैं. राहुल गांधी ने कहा कि द्रोणाचर्य और एकलव्य की गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे एकलव्य का अंगूठा काटा गया, उसी…

Read More

New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को कहा कि उसने उच्चतम न्यायालय की मंजूरी मिलने के बाद पूर्ववर्ती भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड की 4,025 करोड़ रुपये की संपत्ति जेएसडब्ल्यू स्टील को वापस कर दी है. जेएसडब्ल्यू स्टील कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के तहत दिवालिया हो चुकी कंपनी भूषण स्टील की संपत्तियों के लिए सफल समाधान आवेदक थी. इन संपत्तियों को पहले संघीय जांच एजेंसी ने भूषण स्टील एंड पावर और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ एक जांच में कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी करने के आरोपों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के…

Read More

Ranchi. राज्य सरकार द्वारा जाति व स्थानीय प्रमाण पत्र जारी के लिए समय अवधि निर्धारित कर दी गयी है. कार्मिक विभाग द्वारा सिटीजन चार्टर जारी किया गया है. इसमें जिला स्तर पर जाति और स्थानीय प्रमाण पत्र जारी करने की समय अवधि 15 दिन और अनुमंडल स्तर पर 30 दिन तय की गयी है. सेवाएं देने वाले और अपीलीय अधिकारियों की भी भूमिका निर्धारित की गयी है. संबंधित अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों का निपटारा प्रत्येक सप्ताह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. जिला में प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए उपायुक्त अधिकृत सिटीजन चार्टर में जिला स्तर…

Read More