Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Citizen’s Charter Issued: अब 15 से 30 दिनों में बन जायेगा जाति व स्थानीय प्रमाण पत्र, झारखंड सरकार ने निर्धारित की समय अवधि
    Breaking News

    Citizen’s Charter Issued: अब 15 से 30 दिनों में बन जायेगा जाति व स्थानीय प्रमाण पत्र, झारखंड सरकार ने निर्धारित की समय अवधि

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राज्य सरकार द्वारा जाति व स्थानीय प्रमाण पत्र जारी के लिए समय अवधि निर्धारित कर दी गयी है. कार्मिक विभाग द्वारा सिटीजन चार्टर जारी किया गया है. इसमें जिला स्तर पर जाति और स्थानीय प्रमाण पत्र जारी करने की समय अवधि 15 दिन और अनुमंडल स्तर पर 30 दिन तय की गयी है. सेवाएं देने वाले और अपीलीय अधिकारियों की भी भूमिका निर्धारित की गयी है. संबंधित अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों का निपटारा प्रत्येक सप्ताह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

    जिला में प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए उपायुक्त अधिकृत
    सिटीजन चार्टर में जिला स्तर पर जाति प्रमाण पत्र अधिकतम 15 दिनों में निर्गत करने के लिए उपायुक्त को अधिकृत किया गया है. तय अवधि में प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर प्रमंडलीय आयुक्त के यहां अपील की जा सकेगी. 15 दिनों में अपील का फैसला नहीं होने पर द्वितीय अपीलीय अधिकारी प्रधान सचिव या सचिव के स्तर पर मामले का निपटारा 15 दिनों के अंदर कर लिया जायेगा.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    अनुमंडल में अनुमंडल अधिकारी करेंगे निर्गत
    अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल अधिकारी 30 दिनों की समय-सीमा में जाति प्रमाण पत्र निर्गत करेंगे. ऐसा नहीं होने पर उपायुक्त के यहां अपील की जायेगी. 15 दिनों में वहां सुनवाई नहीं होने पर द्वितीय अपीलीय अधिकारी के रूप में प्रमंडलीय आयुक्त के स्तर पर 15 दिनों में निर्णय होगा. सिटीजन चार्टर में स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अनुमंडल अधिकारी को अधिकृत किया गया है. वे 30 दिनों के अंदर इसे जारी करेंगे. निर्धारित अवधि तक प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर उपायुक्त के यहां अपील की जायेगी. 15 दिनों में उपायुक्त स्तर पर निपटारा नहीं होने पर द्वितीय अपीलीय अधिकारी प्रमंडलीय आयुक्त के स्तर पर 15 दिनों में फैसला लिया जायेगा.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    at the sub-divisional level the sub-divisional officer will issue the caste certificate within a time limit of 30 days. Citizen's Charter Issued: Now caste and local certificate will be made in 15 to 30 days Jharkhand government has fixed the time period The Deputy Commissioner is authorized to issue the certificate in the district
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group