Ranchi. मैट्रिक, इंटर की परीक्षा को लेकर सभी जिलों को 18 दिसंबर तक परीक्षा केंद्र निर्धारित कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. परीक्षा की तैयारी को लेकर जैक अध्यक्ष अनिल महतो ने राज्य के सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की. जिसमें फरवरी में प्रस्तावित मैट्रिक, इंटर की परीक्षा की तैयारी, परीक्षा केंद्र निर्धारण, परीक्षा फॉर्म व पंजीयन फॉर्म जमा करने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर पर फॉर्म के सत्यापन की प्रक्रिया तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कोचिंग…
Author: News Desk
Ranchi.राज्य में कक्षा नौवीं, 11वीं बोर्ड परीक्षा व मैट्रिक, इंटर की परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया चल रही है. मैट्रिक का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 21 दिसंबर तक व विलंब शुल्क समेत 22 से 28 दिसंबर तक जमा होगा. वहीं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 23 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ 24 से 31 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे. नौवीं बोर्ड के परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 21 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ 22 से 28 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं. वहीं 11वीं बोर्ड के परीक्षार्थी बिना विलंब…
Ranchi. सीजीएल परीक्षा 2023 के 2231 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 16 दिसंबर से शुरू होगा. यह 20 दिसंबर तक चलेगा. जेएसएससी कार्यालय में सत्यापन का कार्य प्रत्येक दिन दो पाली में होगा. प्रथम पाली 10:30 बजे से तथा दूसरी पाली 1:30 बजे से शुरू होगी. दोनों पालियों के अभ्यर्थी जांच शुरू होने के एक घंटा पहले जांच स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. 16 दिसंबर को पहले दिन 440 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी. इसी तरह अन्य दिनों में भी जांच होगी. अभ्यर्थी जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन में की गयी प्रवष्टियों से संबंधित…
कंपनी दो नई लौह खदानों का भी शुरू करेगी परिचालन New Delhi. टाटा स्टील ने भविष्य में लौह अयस्क की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकारी खनन कंपनियों एनएमडीसी और ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन (ओएमसी) के साथ बातचीत शुरू की है. इसकी वजह यह है कि कंपनी अपनी घरेलू इस्पात विनिर्माण क्षमता बढ़ा रही है. टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कच्चा माल) डी बी सुंदर रामम ने बताया कि कंपनी कच्चे माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी रणनीति के तहत कलमंग वेस्ट और गंदालपाड़ा नामक दो नई लौह खदानों का भी परिचालन शुरू करेगी. वर्तमान में, टाटा स्टील लौह अयस्क की…
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में डेवलपमेंट वर्क को लेकर 15 दिसंबर को टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन समेत 9 एक्सप्रेस ट्रेनें व 16 दिसंबर को एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी. रेलवे ने यह जानकारी दी है. आज रद्द रहेंगी ये ट्रेनें : 18601-18602 टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस, 18113 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस, 13512 13511 आसनसोल-टाटा-आसनसोल एक्सप्रेस, 08151 08152 टाटा-बरकाखाना-टाटा स्पेशल, 08173 08174 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू स्पेशल. 08697-08698 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू स्पेशल ट्रेन 16 दिसंबर को रद्द रहेगी.
Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को 15वीं वित्त आयोग की राशि से 3 करोड़ 16 लाख रुपए से अधिक की लागत से क्रियान्वित होने वाली तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में साकची, साना काॅम्प्लक्स से धालभूम क्लब तक, साकची हाई स्कूल से जेल चौक तक, अग्रसेन भवन से पुराना कोर्ट के गेट के पास तक फ्लैंक पर पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन तथा सोनारी एयरपोर्ट से रामनगर चौक तक फ्लैंक पर पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन एवं बिष्टुपुर गुजराती सनातन समाज से हिंद क्लब होते हुए शास्त्रीनगर मुख्य सड़क तक, धोबी घाट से रामदास भट्टा होते हुए दर्जी लाइन…
Bahragora. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी किनारे स्थित मधुआबेड़ा गांव में जिला खनन विभाग व स्थानीय पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. छापामारी के दौरान दो अलग-अलग जगह से लगभग 20000 सेफ्टी बालू जब्त किया गया. एक जगह से 11000 सेफ्टी और अन्य एक जगह से 9000 सेफ्टी बालू जब्त किया गया. बालू कारोबार से जुड़े कुछ लोगों द्वारा नदी से बालू खनन कर खुले मैदान में भंडारण किया जा रहा है. रात में हाईवा के माध्यम से जमशेदपुर भेजा जा रहा था. छापामारी के दौरान कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं. इस…
Barsol :. जगन्नाथपुर गांव में शनिवार को मां मनसा पूजा विधि विधान के साथ हुई. इस अवसर पर गांव के तालाब से कलश यात्रा निकली गयी. कलश यात्रा में सांपपुरिया ने सांप लेकर करतब दिखाया. मंडप में कलश स्थापना के बाद पुजारी सौरभ मिश्रा ने विधि विधान के साथ देवी देवताओं का आह्वान किया. उसके बाद मां मनसा की आराधना की गयी. कई मौजा के लोगों ने पूजा में शामिल हुए. परिवार की सुख समृद्धि की कामना की. स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन प्रस्तुत किया. पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. रात को विभिन्न प्रकार…
Bhubaneswar. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित रिश्वतखोरी मामले की जांच के तहत ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बिष्णुपद सेठी को तलब किया और उनके चालकों से पूछताछ की. आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. आईएएस अधिकारी के दो चालक सीबीआई के सामने भुवनेश्वर स्थित कार्यालय में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए.वे शनिवार सुबह 10.30 बजे से करीब तीन घंटे तक सीबीआई कार्यालय में रहे. चालकों में से एक नृसिंह सतपथी ने यहां सीबीआई कार्यालय से बाहर आने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझसे सर (सेठी) की गतिविधियों के बारे में पूछा गया कि वह…
Chakulia. ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से भागकर चाकुलिया के जंगल में पहुंची बाघिन जीनत छह दिनों से यहां विचरण कर रही है. आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं. क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर धारा 144 लगायी गयी है. स्कूल बंद हैं. बच्चे घरों में कैद हैं. ग्रामीण दिन में भी बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे हैं. जबकि, शाम होते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है. लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं. इधर, कड़ाके की ठंड में ओडिशा वाइल्डलाइफ और चाकुलिया वन विभाग की टीम दिन-रात बाघिन को पकड़ने में जुटी है.…
