Jamshedpur. सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर जमशेदपुर स्थिति एफसीआइ संग्रह भंडार के 179 विभाग की श्रमिकों का मनमाने तरीके से किए गए स्थानांतरण आदेश को अविलंब निरस्त करने की मांग की है. केंद्रीय मंत्री को सांसद ने बताया कि जमशेदपुर से स्थायी मजदूरों को हटाकर निजी संवेदकों से काम कराया जा रहा है. इस मामले में प्रशासन की मिली भगत साफ दिख रही है. सांसद श्री महतो ने कहा कि जमशेदपुर एफसीआइ खाद्य संग्रह भंडार के 179 विभागीय श्रमिक (सरदार, मंडल, श्रमिक तथा…
Author: News Desk
Chaibasa. जिला पुलिस एवं सीआरएफ बटालियन द्वारा 10 अक्तूबर से नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के क्रम में शुक्रवार को टोंटो थाना के तुम्बाहाका के आसपास पांच केजी का एक आइइडी बम बरामद किया गया. बम निरोधक दस्ता ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से आइइडी को नष्ट कर दिया. गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व भी 10 दिसंबर को किरीबुरु थाना क्षेत्र के छोटानागरा सीमावर्ती थोलकोबाद व रतामाटी के बीच जंगली एवं पहाडी क्षेत्र में लगाए गये दो केजी का आइइडी बरामद किया गया था, जिसे नष्ट कर दिया गया.
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को देवघर जिले में मात्र 200 रुपये के विवाद में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए तीन दोषियों को तीन दशक से अधिक समय बाद रिहा करने का आदेश दिया. किशन पंडित, जमदार पंडित और लखी पंडित की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें 31 साल की मुकदमेबाजी के बाद मामले से मुक्त कर दिया. अपील के लंबित रहने के दौरान एक अन्य दोषी लखन पंडित की मौत हो गई थी. मामला तीन दिसंबर 1993 का है, जब जसीडीह थाना क्षेत्र में 200 रुपये की मामूली रकम…
Ranchi. राज्य में मंईयां योजना का गलत तरीके से लाभ लेनेवालों को चिह्नित कर राशि वसूली जायेगी. समाज कल्याण निदेशक समीरा एस ने सभी उपायुक्तों को सत्यापित व आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि केंद्र या राज्य सरकार से जुड़े किसी भी संस्थान में किसी भी रूप में काम कर रहे कर्मी का परिवार योजना का लाभ नहीं ले सकता है. इसके अलावा किसी भी तरह का पेंशन पाने वालों व आयकर अदा करनेवालों का परिवार भी योजना का लाभुक नहीं हो सकता है. उपायुक्त…
Manoharpur. ठेका मजदूरों की छंटनी मामले में सेल प्रबंधन और मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता शुक्रवार को चिरिया सेल कार्यालय में हुई. श्रम मंत्रालय से आयी चिट्ठी के अनुसार इस बार मजदूरों की छंटनी तय मानी जा रही है. सेल प्रबंधन ने इसके संकेत दे दिये हैं. मजदूरों की छंटनी पर 19 दिसंबर को फैसला आयेगा. प्रतिनिधिमंडल की ओर से मजदूरों को जानकारी दिये जाने पर मजदूरों में रोष है. जानकारी के अनुसार, ठेका कंपनी मेसर्स नारायणी संस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने धोबिल माइंस से गिडुंम, मणिपुर के रास्ते कच्चा माल ढुलाई बंद होने के कारण श्रम मंत्रालय को नुकसान…
Mumbai. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखरन ने उन्हें बधाई दी और टाटा समूह तथा महाराष्ट्र सरकार के बीच दीर्घकालिक साझेदारी का विश्वास जताया. फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि हमने महाराष्ट्र के विकास को गति देने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की. महाराष्ट्र आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन के रूप में, उनके और महाराष्ट्र के 20 शीर्ष सीइओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) के काम के परिणामस्वरूप पिछले साल एक रिपोर्ट पेश की गयी थी. यह रिपोर्ट राज्य के लिए महत्वाकांक्षी एक…
Patna. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी विनय कुमार को शुक्रवार को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया. वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी को 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज के स्थान पर नियुक्त किया गया है. राज 30 अगस्त 2024 से कार्यवाहक डीजीपी थे और वह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे. बिहार के गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विनय कुमार दो वर्ष के कार्यकाल के लिए राज्य पुलिस के प्रमुख होंगे. इसके अलावा, वह बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह- अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक…
Bokaro. कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव में शुक्रवार की देर शाम एनएच 23 पर सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, दांतू के चटनिया मोड़ पर पेटरवार प्रखंड के उतासारा निवासी देला नायक (उम्र 50 वर्ष) की मौत ट्रैक्टर के डाला में लदे गोबर से दब कर हो गयी. इससे वहां जाम लग गया. जाम के कारण घटना स्थल के पास खड़े टेलर से एक बोलेरो के टकरा जाने से उसमें सवार गोला प्रखंड के सूतरी गांव के पांच लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, एनएक 23 पर दांतू से कथारा जाने…
Ranchi. झारखंड और पड़ोसी राज्यों में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के संगठन विस्तार से जुड़े मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइएए) ने दो और आरोपियों के खिलाफ रांची स्थित एनआइए की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है. इसमें खूंटी जिला के रहनेवाले नीलांबर गोप उर्फ डेलगा उर्फ डिकल और शिव कुमार साहू पर आइपीसी की धारा-120बी आर/डब्ल्यू 384 और धारा 13, 17, 18 के तहत व यूए(पी) अधिनियम की धारा-20 के तहत पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया है. एनआइए की जांच के अनुसार, शिव कुमार साहू और नीलांबर गोप पीएलएफआइ के धमकी भरे पर्चे भेजने…
Chakradharpur. रेलवे ट्रेड यूनियन चुनाव का नतीजे आने के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने एआइआरएफ (ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन) के उपाध्यक्ष गौतम मुखर्जी को मान्यता प्रमाण पत्र सौंपा. इस मौके पर जोनल सचिव मलय बनर्जी, महासचिव आशीष मुखर्जी, उपमहासचिव देवाशीष चक्रवर्ती व मंडल संयोजक एमके सिंह मौजूद थे. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने दपू रेलवे में मान्यता के लिये मेंस यूनियन के लिए ऑफिसियल लेटर जारी की है. इसमें कहा कि ट्रेड यूनियन चुनाव में रेलवे मेंस यूनियन ने वैध वोटों की संख्या का 21070 (37.511) प्रतिशत वोट हासिल की…
