जमशेदपुर. शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार दूसरे दिन भी धालभूम के अनुमंडलाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान साकची गोलचक्कर, बिस्टुपुर में गोपाल मैदान के समीप तथा बिष्टुपुर मेन रोड में नो पार्किंग जोन में खड़े 50 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया जिसमें दो पहिया, चार पहिया, ऑटो शामिल हैं. अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने कहा कि पहले से स्थिति में सुधार हुआ है, सड़कों को शत प्रतिशत जाम मुक्त किए जाने की आवश्यकता है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो .उन्होने शहरवासियों…
Author: News Desk
Nee Delhi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संविधान को अपनाए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि हम भारतीय लोगों ने 26 अक्टूबर, 1949 को संविधान को अपनाया. अब राजशाही या अंग्रेजों का शासन नहीं रहा, बल्कि लोकतंत्र का शासन है. मंत्री ने कहा कि जिस तरह संविधान राज्यों की जिम्मेदारियां तय करता है, उसी तरह यह नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार भी प्रदान करता है. संविधान किसी पार्टी की देन नहीं, यह राष्ट्र बनाने का रोडमैप है. राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर…
Prayagraj. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि महाकुंभ देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और यह एकता का महायज्ञ है. प्रधानमंत्री ने 5500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद यहां एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “महाकुंभ देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. महाकुंभ को एकता का महायज्ञ बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें जाति और संप्रदायों का भेद मिट जाता है. उन्होंने इस आयोजन के महत्व पर बहुत विश्वास व्यक्त किया और कहा कि यह “एकता का…
Kolkata. कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में शुक्रवार की सुबह कूड़े के ढेर में धड़ से रहित एक मानव सिर पाया गया. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए संदेह जताया कि यह सिर किसी 35 से 40 वर्ष की महिला का हो सकता है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरा शव या शव के अन्य अंग बरामद नहीं हुए हैं और उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत के ग्राहम रोड पर एक प्लास्टिक बैग देखा जिसमें धड़ से रहित मानव सिर रखा हुआ था. पुलिस के…
Hyderabad.तेलंगाना उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी. इससे पहले हैदराबाद की एक अदालत ने अभिनेता को 14 दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में सुबह ही हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. चार दिसंबर की रात को बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे. उसी…
Jamshedpur. जुगसलाई नगर परिषद अंतर्गत दुकानों के सामान को सड़क पर रखकर अतिक्रमण करने की लगातार शिकायत सामने आने के बाद शुक्रवार को कार्रवाई की गयी. ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध जुगसलाई नगर परिषद की टीम द्वारा स्टेशन रोड से चौक बाजार, कुम्हार पाड़ा, पुरानी बस्ती रोड, श्रुति चौक, गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया. इस क्रम में दुकानों के सामानों को सड़क पर रखने वाले दुकानदारों हिदायत दी गयी. उनके सामानों को सड़क व नाली पर से हटवाया गया. उन्हें ऐसा दोबारा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गयी. अभियान के क्रम में…
जमशेदपुर. टाटा स्टील को इंडिया वर्कप्लेस इक्वेलिटी इंडेक्स (IWEI ) 2024 में लगातार चौथे वर्ष गोल्ड एम्प्लॉयर के रूप में मान्यता मिली है. यह सम्मान एलजीबीटी समावेशन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को लेकर दिया गया है. IWEI ने टाटा स्टील की नीतियों, नियोजन प्रक्रियाओं और बाहरी संचार में विविधता और समावेशन को प्रभावी रूप से शामिल करने के लिए इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है. टाटा स्टील ने एक समावेशी कार्यस्थल बनने की दिशा में अपनी यात्रा को एचआर नीतियों, प्रक्रियाओं और संगठनात्मक संस्कृति के हर पहलू में व्यापक और प्रभावशाली प्रयासों के साथ आगे बढ़ाया है. कंपनी…
जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी प्रखंड व नगर निकायों के प्रमुख चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जा रही ताकि राहगीरों का ठंड से बचाव हो सके.फुटपाथ में सोने वाले बेघर और लाचार लोगों के बीच कम्बल वितरण भी किया जा रहा, साथ ही फुटपाथ से शिफ्ट कर उन्हें आश्रय गृहों में भेजा जा रहा है. जिलावासियों से अपील है कि अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक संध्या समय के बाद घरों से बाहर नहीं निकलें.तापमान में गिरावट के कारण लगातार ठंड बढ़ रहा है ऐसे में जरूरी है…
ग्रामीणों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए मौके पर भराया गया फॉर्म, सड़क-बिजली की समस्या को लेकर भी जिला प्रशासन संवेदनशील जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी बोड़ाम प्रखण्ड के सुदूर दलमा पहाड़ के पास बसे बोंटा पंचायत अंतर्गत कोकादसा गांव का निरीक्षण किया .इस दौरान गांव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति से अवगत हुए साथ ही छूटे हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया वहीं मौके पर ही सर्वजन पेंशन योजना, झारखण्ड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा,…
Ranchi झामुमो ने केंद्रीय कैबिनेट से पारित वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव का विरोध किया है. झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह राज्यों, राज्यों की संघीय ढांचा, क्षेत्रीय दलों और बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने की गहरी साजिश है. झारखंड सहित कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय दलों को रोकने का काम करते हैं. केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश में अधिनायकवादी और तानाशाही कायम हो जायेगा. इसलिए देश के तमाम क्षेत्रीय दल इसके खिलाफ गोलबंद हों और सदन से लेकर सड़क तक इसका विरोध करें. उक्त बातें उन्होंने…
