New Delhi. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय EPFO के सदस्य जल्द ही ATM के जरिए अपने खातों से धन निकाल सकेंगे. एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही. केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता डावरा ने कथित तौर पर एक मीडिया रिपोर्ट में कहा कि श्रम मंत्रालय भारतीय कार्यबल को बेहतर सेवाएं देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे को उन्नत कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि दावेदार, लाभार्थी या बीमित व्यक्ति ATM के जरिए अपने दावों के तहत धनराशि पा सकेंगे. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निकासी की सीमा कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के 50 प्रतिशत तक होगी.…
Author: News Desk
जाजपुर से भुवनेश्वर लौटने के क्रम में कटक के ओएमपी स्क्वायर के निकट ट्रक ने दुती की कार में मारी टक्कर Bhuvaneshvar. भारत की सबसे तेज़ दौड़ने वाली महिला धावक दुती चंद धावक दुती चंद कटक में ओएमपी स्क्वायर के निकट हुई सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई जब दुती एक मित्र के साथ अपने पैतृक जिले जाजपुर से भुवनेश्वर लौट रही थीं, इस दौरान एक ट्रक ने उनकी महंगी कार को टक्कर मार दी, जिसके चलते वह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने ट्रक…
पिछले सप्ताह यहां फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और एक लड़का घायल हो गया था. Hydrabad. लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वाहन में ले जाए जाते हुए देखा गए. पिछले सप्ताह यहां फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और एक लड़का घायल हो गया था. सामने आए…
Jamshedpur. इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर एफसी और पंजाब एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला 13 दिसंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बिष्टुपुर में होगा. मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू हो जायेगा. इसको लेकर जहां दर्शकों का रोमांच चरम पर है, वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अभ्यास के दौरान मैदान में जमकर पसीना बहाया. इस मुकाबले में दोनों टीमें लीग स्टैंडिंग में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. जमशेदपुर वर्तमान में नौ मैचों में 15 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. वहीं, पंजाब एफसी 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच खालिद…
-सीएम हेमंत सोरेन को शिकायत मिली थी कि इन श्रमिकों को तीन महीने से मजदूरी नहीं मिली है. Ranchi. झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने मध्य अफ्रीका के कैमरून में फंसे प्रदेश के 47 मजदूरों को कथित तौर पर मजदूरी नहीं किये जाने को लेकर मुंबई की एक कंपनी और कुछ बिचौलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सीएम के निर्देश पर प्राथमिकी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद श्रम आयुक्त ने हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह में बिचौलियों और नियोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. हेमंत सोरेन को शिकायत मिली थी कि इन श्रमिकों को तीन महीने…
New Delhi. अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि पत्रकारों के बारे में 1986 में आई शशि कपूर अभिनीत फिल्म ‘न्यू डेल्ही टाइम्स’ से बेहतर कोई फिल्म नहीं है. इसके साथ ही बाजपेयी ने अपनी नयी फिल्म ‘डिस्पैच’ के बारे में वादा किया कि यह मीडिया जगत के अंधेरे, दलदल और खतरों को दर्शाएगी. बाजपेयी ने कहा कि गुलज़ार द्वारा लिखित और रमेश शर्मा द्वारा निर्देशित ‘न्यू डेल्ही टाइम्स’ पत्रकारिता पर भारत में बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है. अभिनेता ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘अन्य फिल्म शायद ही किसी पत्रकार के जीवन को छू पाने में सफल रही हैं. वे गहराई…
Ranchi.झारखंड विधानसभा ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट बृहस्पतिवार को पारित कर दिया.वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया. इसमें राज्य सरकार की प्रमुख योजना ‘मइया सम्मान योजना’ को बढ़ावा देने के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को 6,390.55 करोड़ रुपये का अधिकतम परिव्यय आवंटित किया गया. इस योजना के तहत राज्य सरकार ने शुरुआत में 18 से 50 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये दिए थे. लेकिन दिसंबर से यह राशि बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है.…
New Delhi.केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के क्रमश: 1,316 और 586 पद रिक्त हैं. सिंह ने राज्यसभा को एक लिखित जवाब में बताया कि एक जनवरी, 2024 तक 6,858 IAS की कुल स्वीकृत संख्या में से 5,542 अधिकारी कार्यरत थे. कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि 5,055 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले 4,469 IPS अधिकारी कार्यरत थे. उन्होंने कहा कि आईएएस के 1,316 रिक्त पदों में से 794 सीधी भर्ती के लिए और 522 पदोन्नति के पद हैं. मंत्री ने कहा कि आईपीएस के 586…
कृषि उत्पादन बाजार समिति के द्वारा मानगो हाट के 142 दुकानदारों को अतिक्रमणकारी बताते हुए नोटिस दिये जाने के विरोध में Jamshedpur. गुरुवार को परसुडीह के प्रशासनिक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल पणन सचिव अभिषेक आनंद से मिला और नोटिस पर चर्चा की. दुकानदारों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ-साथ समाधान का रास्ता निकालने की मांग की. दुकानदारों ने अतिक्रमणकारी कहलाने के बजाय वैध दुकानदार कहे जाने की भी मांग की. दुकानदारों को नोटिस दिये जाने के बाद गुरुवार की सुबह दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानों को बंद रखा. वे पणन सचिव से…
Dhaka. बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें ‘जॉय बांग्ला’ को देश का राष्ट्रीय नारा घोषित किया गया था. बंगबंधु शेख मुजीब-उर-रहमान ने इस नारे को प्रसिद्ध दिलाई थी. रहमान की बेटी शेख हसीना को पांच अगस्त को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था. हाल में देश के केंद्रीय बैंक ने मुद्रा नोट से रहमान की तस्वीर हटाने का फैसला किया है. सरकार बदलने के बाद, नई सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने के लिए कदम उठाया और दो दिसंबर को उच्चतम न्यायालय में अपील याचिका दायर…
