Author: News Desk

Singapore. भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश बृहस्पतिवार को यहां उतार-चढ़ाव से भरे खिताबी मुकाबले की रोमांचक 14वीं और आखिरी बाजी में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हराकर 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने. गुकेश ने 14 बाजी के इस मुकाबले की आखिरी क्लासिकल बाजी जीतकर खिताब जीतने के लिए जरूरी 7.5 अंक जुटाए जबकि लिरेन के नाम 6.5 अंक रहे. यह बाजी हालांकि अधिकांश समय ड्रॉ की ओर जाती दिख रही थी. खिताब जीतने के लिए गुकेश को 25 लाख डॉलर की इनामी राशि का बड़ा हिस्सा 13 लाख डॉलर मिला. चेन्नई…

Read More

हरित इस्पात की परिभाषा तय उत्सर्जन के आधार पर दी जाएगी रेटिंग, सरकार ने उद्योग जगत से तैयार उत्पादों पर प्रति टन कार्बन उत्सर्जन को 2.2 टन के स्तर से नीचे लाने को कहा New Delhi. सरकार ने बृहस्पतिवार को हरित इस्पात की परिभाषा तय करते हुए उद्योग जगत से तैयार उत्पादों पर प्रति टन कार्बन उत्सर्जन को 2.2 टन के स्तर से नीचे लाने के लिए कदम उठाने को कहा. केंद्रीय इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने ‘हरित इस्पात पर वर्गीकरण’ जारी किया. इसमें उत्पादन प्रक्रिया के दौरान उत्सर्जित होने वाली कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) की मात्रा के आधार पर…

Read More

Ranchi. झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने बड़ा जनादेश दिया है, तो जिम्मेदारी बड़ी है. हम वादे व राज्यपाल के अभिभाषण के एक-एक शब्द को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं. देश में संघीय ढांचा है. केंद्र गुजरात व महाराष्ट्र को जैसा देखता है, वैसे ही झारखंड को भी देखे. झारखंड गरीब राज्य नहीं है. इसे गरीब बनाया जा रहा है. श्रीमती सोरेन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोल रहीं थीं. उन्होंने कहा कि जिस सोना झारखंड का सपना दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने देखा है, उसे हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा…

Read More

Jamshedpur. टिमकेन का 125वां स्थापना दिवस 13 दिसंबर को मनेगा. जमशेदपुर प्लांट में इस दिन कर्मचारियों को छुट्टी दी जायेगी. इसके बदले कर्मचारियों को 15 दिसंबर रविवार को ड्यूटी करना होगा. शिफ्ट में बदलाव सोमवार से होगा. 13 दिसंबर को हीट ट्रीटमेंट प्लांट में सभी शिफ्ट में सामान्य काम होगा. रेल ऑपरेशन में भी सामान्य तौर पर उस दिन काम होगा. उस दिन रेल डिपार्टमेंट के कर्मचारी दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक काम कर सकेंगे. लैब, क्वालिटी, टूल रूम, स्टोर, यूटिलिटी व अन्य सपोर्टिंग कर्मचारी काम करेंगे. इस दौरान 13 दिसंबर की शाम 5:45 बजे से रैप्टर…

Read More

-हम बहुत मना किये, पर Champai Soren को कौन भूत लगा कि भाजपा में भाग गये Ranchi. झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने चंपाई सोरेन पर ऐसी टिप्पणी की कि बवाल मच गया. अंत में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने उक्त टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने की बात कही तब जाकर मामला शांत हुआ. हुआ यूं कि विधानसभा की कार्रवाही के दौरान हेमलाल मुर्मू ने कहा कि चंपाई सोरेन के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया. चंपाई सोरेन ने भी उनकी टिप्पणी का जवाब देते हुए इसे नैतिक पतन करार दिया है. झामुमो…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील की स्वतंत्र निदेशक फरीदा खम्बता 11 दिसंबर को रिटायर हो गयीं. इसकी जानकारी कंपनी की ओर से एनएसइ व बीएसइ को दी गयी है. रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत ही उन्हें सेवानिवृत्ति दी गयी है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के तहत रिटायरमेंट की उम्रसीमा तय है, जिसके तहत वह रिटायर हुई हैं. अब बोर्ड में एक मात्र महिला स्वतंत्र निदेशक भारती गुप्ता रामोला बच गयी हैं. अभी कंपनी में चेयरमैन एन चंद्रशेखरन हैं, जबकि वाइस चेयरमैन नोएल नवल टाटा होंगे. महिला स्वतंत्र निदेशक भारती गुप्ता रामोला है जबकि स्वतंत्र निदेशक दीपक कपूर, वीके शर्मा, शेखर सी मांडे, सौरभ अग्रवाल,…

Read More

Jamshedpur.टाटा स्टील के 20 कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने पर टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गयी. यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, संजय सिंह, राजीव चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष आमोद दुबे मौजूद थे. इस दौरान पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने कहा कि 1:36 लाख करोड़ केंद्र से लेना सही बात है. हर राज्य को उसका हिस्सा लेना चाहिए. लेकिन, 2019 से 2024 तक राज्य के बैंकों ने यहां का पांच लाख करोड़ दूसरे राज्यों को भेजा है. इसे भी रोकें. हमारे राज्य का सीडी रेशियो 36 प्रतिशत है. वहीं, तमिलनाडु का 110 प्रतिशत है. सत्ता का ध्यान इस पर भी जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि शहीदों के कारण झारखंड अलग राज्य बना. हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने, हम विधायक बने. शहीदों के परिजन को आरक्षण…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर डिवीजन के पोसैता के पास लिये जाने वाले मेगा ब्लॉक के कारण चार ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके तहत हावड़ा कांटाबाजी टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन, इतवारी टाटा इतवारी ट्रेन, चक्रधरपुर राउरकेला चक्रधरपुर मेमू और राउरकेला टाटा राउरकेला मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. 16 दिसंबर को पुणे संतरागाछी एक्सप्रेस, पुणे हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस और हावड़ा मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस को रिशिड्यूल किया गया है. बंगलुरु टाटा एक्सप्रेस ट्रेन कंट्रोल होकर संचालित की जायेगी.

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर समेत झारखंड में लगातार पारा गिर रहा है. मौसम विभाग ने 14 दिसंबर तक राज्य के कई हिस्से में शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. खास कर अलसुबह में तापमान में भारी गिरावट आ रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य के लगभग सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. सुबह में बच्चों, वृद्ध व हृदय रोगियों सहित सुबह व शाम में टहलने वाले लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है. गुरुवार को जमशेदपुर का न्यूनतम…

Read More