Jamshedpur. जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिष्टुपुर और साकची क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गयी. यहां नो पार्किंग में खड़े 74 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. जिला प्रशासन की टीम ने बिष्टुपुर गोलचक्कर से छप्पन भोग ,बिष्टुपुर- खरकई लिंक रोड और साकची कालीमाटी रोड में अभियान चलाया. प्रशासन के अनुसार शहरी क्षेत्र में प्रायः देखा जा रहा है कि वाहन चालक सड़क पर ही गाड़ी पार्क कर चले जाते हैं. जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और सड़क पर जाम की…
Author: News Desk
New York. डोनाल्ड ट्रंप करीब छह महीने पहले लोअर मैनहट्टन की एक अदालत में बैठे थे और इस दौरान ज्यूरी द्वारा सुनाए गए एक निर्णय ने उनकी एक नई पहचान सृजित कर दी थी. वह अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बन गए जिन्हें किसी अपराध में दोषी करार दिया गया. ट्रंप अब इस अदालत से कुछ दूर स्थित न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) में घंटा बजाकर बृहस्पतिवार को इसके (सत्र की) शुरुआत करेंगे और उन्हें टाइम पत्रिका द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ से नवाजा जाएगा. व्यवसायी से राजनेता बने ट्रंप के लिए यह सम्मान न्यूयॉर्क के साथ उनके बनते-बिगड़ते संबंधों…
Rourkela. ओडिशा के सुंदरगढ़ कस्बे में एक महिला से ‘दुर्व्यवहार’ करने के आरोप में बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने आठ बांग्ला भाषी प्रवासी श्रमिकों को निर्वस्त्र कर और उनके हाथ बांधकर सड़क पर घुमाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच मिशन रोड पर श्रमिकों की पिटाई की गई और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में घुमाया. पुलिस के मुताबिक पीड़ित पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी हैं और कस्बे में राजमिस्त्री का काम करते हैं. स्थानीय निवासियों की सूचना पर सुंदरगढ़ कस्बा थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और…
Jamshedpur. टाटा मुख्य अस्पताल (TMH ) के चिकित्सकों के लिए अब सप्ताह में साढ़े पांच दिन का कार्य दिवस तय किया गया है. यह नियम एक दिसंबर से ही लागू किया गया है. इसके लिए टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. शनिवार के सेकेंड हाफ को छुट्टी रहेगी. शनिवार को सेकेंड हाफ को छुट्टी के बाद रविवार को सामान्यत: साप्ताहिक छुट्टी होगी, इस तरह कर्मचारियों को सप्ताह में डेढ़ दिन की छुट्टी मिल जायेगी. इसके तहत टीएमएच के स्पेशलिस्ट, सुपर स्पेशलिस्ट से लेकर ऑफिसियल स्टाफ को शनिवार की दूसरी पाली में…
Chakulia. चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य मार्ग पर मुटुरखाम के समीप गुरुवार को ट्रक व कंटेनर में टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. चाईबासा निवासी कंटेनर चालक अखिलेश सिंह केबिन में घंटों फंसा रहा. सूचना पाकर चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद स्टेयरिंग में फंसे चालक को बाहर निकाला. उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. वहीं दूसरे ट्रक का चालक चाकुलिया के मिस्त्रीपाड़ा निवासी सुखचांद नमाता गंभीर रूप से घायल हो गया. झामुमो युवा नेता राकेश मोहंती ने घटना स्थल पहुंच कर…
रांची. देवघर में एक मकान पर झामुमो का झंडा हटा कर भाजपा का झंडा लगाने के मामले में गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने उनकी ओर से दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर गुरुवार को सुनवाई के बाद उसे स्वीकार कर लिया. साथ ही देवघर के बुढ़ई थाना में कांड संख्या-30/2021 के तहत दर्ज प्राथमिकी सहित दुमका की निचली अदालत में चल रही सभी आपराधिक कार्यवाही को निरस्त कर दिया. उक्त निर्देश देते हुए अदालत ने मामले को निष्पादित कर दिया. क्या है मामला…
Jamshedpur. जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) की परीक्षा पांच जनवरी 2025 को होगी. जैट 2025 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. इस वर्ष कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने जैट की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है. इस परीक्षाा के तहत एक्सएलआरआइ समेत देश के करीब 250 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन होता है. जैट की परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 दिसंबर से डाउनलोड किया जा सकेगा. इसके एक्सएलआरआइ की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पूर्व में 30 नवंबर तक अंतिम तिथि तय की गयी…
Jamshedpur. राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत 50 किसानों को इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा के लिए पांच दिनों के एक्सपोजर विजिट के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभगार से रवाना किया गया. जिला उद्यान कार्यालय पूर्वी सिंहभूम के अभियान में शामिल किसानों को उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, परियोजना निदेशक आइटीडीए दीपांकर चौधरी द्वारा समाहरणालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से सभी किसान रेल मार्ग से नोएडा जायेंगे. नोएडा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर में किसानों को उन्नत खेती व अन्य तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के लिए विभिन्न स्थलों…
Jamshedpur. जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई. डीसी ने नेशनल हाइवे पर बने सभी पुल की फिटनेस जांच कर एनएचएआइ के प्रतिनिधि को एक माह में रिपोर्ट देने को कहा. हाइवे में जगह-जगह पर मेडिकल असिस्टेंट संबंधी हेल्पलाइन नंबर डिस्पले करने, साइनेज, स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाने के निर्देश दिये. मानगो बस स्टैंड में वर्षों से खड़ी जर्जर बसों को हटाए जाने और बस स्टैंड में बसों की पार्किंग सुनिश्चित करने, स्टैंड के बाहर मानगो पुल व गोलचक्कर पर बस रोककर सवारी बैठाने पर कार्रवाई…
Anandpur. आनंदपुर के के ढोढरोबारु गांव में 15-20 हाथियों के झुंड ने लोदरो बरजो (31) को कुचलकर मार डाला. मृतक गोइलकेरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह ढोढरोबारु गांव में हाड़ी तोपनो के यहां मेहमान बनकर आया था. रात सात बजे वह घर के नीचे कुआं से पानी लेने गया था. इसी बीच हाथियों का झुंड गांव में पहुंच गया. इसमें एक हाथी ने लोदरो बरजो को दौड़ाकर कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. गुरुवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर आनंदपुर पुलिस, वन विभाग के कर्मी वहां पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…
