Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»TIME ‘Person Of the year’: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति Donald Trump ट्रंप को टाइम पत्रिका का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का सम्मान
    Headlines

    TIME ‘Person Of the year’: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति Donald Trump ट्रंप को टाइम पत्रिका का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का सम्मान

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024Updated:December 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New York. डोनाल्ड ट्रंप करीब छह महीने पहले लोअर मैनहट्टन की एक अदालत में बैठे थे और इस दौरान ज्यूरी द्वारा सुनाए गए एक निर्णय ने उनकी एक नई पहचान सृजित कर दी थी. वह अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बन गए जिन्हें किसी अपराध में दोषी करार दिया गया. ट्रंप अब इस अदालत से कुछ दूर स्थित न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (एनवाईएसई) में घंटा बजाकर बृहस्पतिवार को इसके (सत्र की) शुरुआत करेंगे और उन्हें टाइम पत्रिका द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ से नवाजा जाएगा.

    व्यवसायी से राजनेता बने ट्रंप के लिए यह सम्मान न्यूयॉर्क के साथ उनके बनते-बिगड़ते संबंधों के इतिहास में नया अध्याय है. यह ट्रंप की दमदार वापसी को भी दर्शाता है, जिन्होंने चार वर्ष पहले राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है. ट्रंप ने नवंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर व्हाइट हाउस में वापसी की है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    ट्रंप के कार्यक्रम की जानकारी रखने वाले चार लोगों के अनुसार, दिन के कारोबार की औपचारिक शुरुआत के लिए ट्रंप वॉल स्ट्रीट (जहां एनवाईएसई स्थित है) का दौरा कर सकते हैं. वहीं, घटनाक्रम से वाकिफ एक व्यक्ति ने बताया कि ट्रंप को बृहस्पतिवार को टाइम द्वारा 2024 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ भी घोषित किया जाएगा. नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर इन लोगों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को ट्रंप के न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के दौरे और टाइम पुरस्कार प्रदान किए जाने की जानकारी दी.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    ट्रंप को वर्ष 2016 में पहली बार व्हाइट हाउस के लिए निर्वाचित होने के बाद भी टाइम द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया था.
    टाइम पत्रिका द्वारा इस वर्ष के पुरस्कार के लिए सूचीबद्ध अंतिम दावेदारों में ट्रंप को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के मालिक एलन मस्क, इजाराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट के साथ शुमार किया गया था. टाइम पत्रिका ने पुरस्कार की घोषणा से पहले ट्रंप के चयन की पुष्टि करने से इनकार कर दिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    TIME 'Person Of the Year': America's newly elected President Donald Trump awarded Time magazine's 'Person of the Year'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group