Author: News Desk

संसद में बोले मंत्री, देश में हर साल 1.7 लाख से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हो गई New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भारत का रिकॉर्ड इतना ‘गंदा’ है कि उन्हें विश्व सम्मेलनों में मुंह छिपाना पड़ता है. उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें…

Read More

अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में विश्वकप के आयोजन की जानकारी FIFA ने एक्स पर साझा की New Delhi. FIFA ने फुटबॉल के महाकुंभ का ऐलान कर दिया है. 2030 के विश्वकप के लिए मेजबान देशों की घोषणा कर दी गयी है. FIFA Congress ने 11 दिसंबर को इस टूर्नामेंट को तीन महाद्वीपों के 6 देशों में कराने का फैसला किया है. अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में विश्वकप के आयोजन की जानकारी FIFA ने एक्स पर साझा की. इसके साथ ही 2034 के वर्ल्ड कप के लिए अकेले सऊदी अरब का चुनाव किया गया है. FIFA की वर्चुअल मीटिंग…

Read More

Chennai. चेन्नईयिन एफसी ने बुधवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में हैदराबाद एफसी को 1-0 से हराकर लगातार तीन मैच के हार के सिलसिले को तोड़ दिया. मैच का एकमात्र गोल इरफान यादवाड ने पांचवें मिनट में किया. उन्होंने लुकास ब्रैम्बिला के पास पर गोल दागा. हैदराबाद एफसी की टीम ने बराबरी हासिल करने की भरसक कशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली.

Read More

Ranchi.प्रशासन अब वैसे लोगों पर कार्रवाई करने की सोच रहा है जो आर्थिक रूप से तो संपन्न हैं, लेकिन राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं. ऐसे लोगों से 20 दिसंबर तक आपूर्ति विभाग के सामने राशन कार्ड सरेंडर करने का अल्टीमेटम जारी किया गया है. राशन कार्ड सरेंडर नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. पलामू डीसी ने कहा है कि अगर 20 दिसंबर तक राशन कार्ड सरेंडर नहीं किया जाता है तो ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई और वसूली की जाएगी. आर्थिक रूप से संपन्न उठा रहे अनाज, योग्य वंचित कई ऐसे संपन्न परिवार हैं जो आर्थिक रूप…

Read More

लोकसभा में ‘रेल (संशोधन) विधेयक, 2024 ध्वनिमत से ’मंजूर New Delhi. केंद्र सरकार को रेलवे में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि रेलवे में 58,642 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. रेल मंत्री ने लोकसभा में ‘रेल (संशोधन) विधेयक, 2024’ पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह बात कही. उनके जवाब के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. वैष्णव ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट रूप से बताना चाहूंगा कि संप्रग सरकार के समय 4,11,000 लोगों को…

Read More

Ranchi. झारखंड के वैसे क्रिकेटर, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है और अब रिटायर हो चुके हैं, जेएससीए ने उन्हें पेंशन देने की योजना बनायी है. सितंबर में जमशेदपुर में हुई जेएससीए की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में इस पर चर्चा हुई थी और चार दिसंबर को जेएससीए स्टेडियम में हुई कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की बैठक में इस पर मुहर लग गयी. जेएससीए के उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि जेएससीए 2004 के पहले क्रिकेट से रिटायर होनेवाले रणजी क्रिकेटरों को पेंशन देगा. इसके तहत अब रिटायर्ड क्रिकेटरों को 7000 से लेकर 15000 रुपये प्रतिमाह…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में शामिल हुए. बैठक का आयोजन विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा करने के उद्देश्य से हुई. मौके पर झामुमो के सभी विधायक समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में पार्टी को दूसरे राज्यों में कैसे मजबूत बनाना है इसे लेकर भी मंथन हुआ. सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा संघर्ष से उपजी पार्टी है. इसी वजह से हमने हमेशा हक…

Read More

New Delhi. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने वर्ष 2025 से सीयूइटी (कंबाइंड यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट) यूजी व पीजी में बदलाव पर संस्थानों व आम लोगों से सुझाव मांगा है. यह सुझाव व फीडबैक गूगल फॉर्म के माध्यम से 26 दिसंबर 2024 तक मांगे गये हैं. बदलाव के तहत सीयूइटी वर्ष में एक बार सीबीटी मोड में होगा. विद्यार्थी अधिकतम पांच विषय में शामिल हो सकते हैं. विद्यार्थी 12वीं कक्षा में चुने गये विषयों के अलावा पांच विषयों की सीयूइटी के लिए चयन कर सकेंगे. परीक्षा की अवधि प्रति विषय प्रति पेपर एक घंटा होगी. एक घंटा की अवधि सभी पेपरों…

Read More

Chakardharpur. दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल में चलाये जा रहे विकास संबंधी कार्यों को लेकर कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का फैसला किया है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार टाटा-बरकाकाना टाटा पैसेंजर, टाटानगर- हटिया-टाटानगर पैसेंजर, टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 11 दिसंबर को रद्द कर दी गई है. झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 11-12 दिसंबर को रद्द रहेगी. इसके अलावा आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू को 11 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है.राजधानी रांची से चलने वाली हटिया-टाटानगर हटिया एक्सप्रेस को 16 और 26 दिसंबर को भी रद्द कर दिया गया है. हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू को 16 और 19 दिसंबर को…

Read More

-जमानत पर जेल से बाहर आने पर वारदात को दिया अंजाम Rourkela. जमानत पर जेल से बाहर आए बलात्कार के एक आरोपी ने पीड़िता की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े करके उन्हें ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी कुनू किसान को पिछले साल अगस्त में सुंदरगढ़ जिले में एक नाबालिग से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने धारुआडीह पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था. पुलिस के अनुसार आरोपी को पिछले साल दिसंबर में जेल से…

Read More