Author: News Desk

आंदोलनकारियों ने कहा कि वे ‘ग्रेटर कूचबिहार’ के गठन की मांग को लेकर ‘‘अनिश्चितकालीन’’ रेल रोको आंदोलन चलायेंगे Kolkata. अलग कूचबिहार राज्य की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल के जोराई रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने रेल रोको आंदोलन किया. इसके कारण बुधवार को दो रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और कई अन्य का मार्ग परिवर्तित किया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि ‘ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन’ (JCPA) के आंदोलन के कारण रद्द की गई रेलगाड़ियों में न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अलीपुरद्वार डिवीजन के जोराई रेलवे स्टेशन…

Read More

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया, सदन कल दोपहर तक स्थगित Ranchi. झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन हेमंत सरकार ने अपना द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया. बुधवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 11697.45 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया. इस बजट में सबसे अधिक पैसा महिला बाल विकास विभाग को आवंटित किया गया है. जिसके तहत सरकार मंईयां सम्मान योजना के लिए 6390.55 करोड़ आवंटित की है. इसके अतिरिक्त जिन विभागों पर फोकस रखा गया है, उनमें स्कूली शिक्षा, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, गृह कारा, ऊर्जा विभाग और…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में आतंकी संगठन ‘हिजबुत तहरीर’ की गतिविधियों ने चिंता बढ़ा दी है. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले मई महीने में इस संगठन के दो सदस्य बांग्लादेश से भारत आए और राज्य में अपना नेटवर्क तैयार करने के लिए गतिविधियां शुरू कीं. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्लीपर सेल बनाने की भी कोशिश की.खुफिया सूत्रों के अनुसार, ये दोनों आतंकी पासपोर्ट के जरिए भारत में दाखिल हुए और खुद को छात्र बताकर अपनी साजिश को अंजाम देने का प्रयास किया. इनकी पहचान अमीर सब्बीर और रिजवान मारूफ के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के राजशाही…

Read More

खूंटी. जनसंघ काल के वयोवृद्ध भाजपा नेता और पद्मभूषण कड़िया मुंडा के निकटतम सहयोगी मुनीनाथ मिश्रा( 82) का मंगलवार की देर रात निधन हो गया. वे पिछले कुछ माह से बीमार थे. रात को लगभग एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. मुनीनाथ मिश्रा बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भी थे. मुनीनाथ मिश्रा लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुुंडा के राजनीतिज्ञ सलाहकार के रूप में जाने जाते थे. कुछ महीनों पूर्व उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. कुछ दिनों के बाद वे खूंटी आ गये थे, लेकिन घर पर ही रहते थे. मुनीनाथ मिश्रा के निधन…

Read More

पीएलएफआइ संगठन के चार समर्थकों की पहचान ग्रामीणों ने की. इसके बाद ग्रामीण दो समर्थकों को पकड़ कर जंगल की ओर ले गये. अबतक दोनों वापस नहीं लौटे, हत्या की आशंका Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी में पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों की हत्या के बाद अबतक शव बरामद नहीं हो पाया है. इस बीच, सोमवार को दो और लोगों की हत्या की चर्चा है. दरअसल, सेंदरा अभियान में शामिल ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक की. यहां पीएलएफआइ संगठन के चार समर्थकों की पहचान ग्रामीणों ने की. इसके बाद ग्रामीण दो समर्थकों को पकड़ कर जंगल की ओर ले गये.…

Read More

कोलंबो. डॉ. शिरानी भंडारनायके के बाद मर्डू फर्नांडो श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस बनने वालीं दूसरी महिला बन गई हैं. उन्होंने कल न्याय के स्वतंत्र और निष्पक्ष मध्यस्थ के रूप में देश की न्यायपालिका की अखंडता, स्वतंत्रता और गरिमा को बनाए रखने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता की प्रतिज्ञा की. डेली मिरर समाचार पत्र के अनुसार, चीफ जस्टिस मर्डू फर्नांडो ने यह टिप्पणी औपचारिक स्वागत समारोह में की. श्रीलंका सुप्रीम कोर्ट ने देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश के स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया. नवनिर्वाचित मुख्य न्यायाधीश मर्डू फर्नांडो का उच्चतम न्यायालय, अपील न्यायालय, उच्च न्यायालयों, जिला न्यायालयों…

Read More

भोपाल. भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्य प्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर “गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड” बनाए जाने का अनूठा पावन प्रयास किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अंतर्गत आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पहली बार पांच हजार से अधिक आचार्यों द्वारा गीता के तृतीय अध्याय “कर्म योग” का सस्वर पाठ कर विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दावेदारी जताएंगे.जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमद्भागवत पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी का…

Read More

नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है. आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई थी. बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गिर गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली. पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. शुरुआती 1…

Read More

नई दिल्ली. घरेलू सर्राफा बाजार में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है. सोना आज 770 रुपये से लेकर 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है. इसी तरह चांदी ने भी आज 4,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की छलांग लगाई है. इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,750 रुपये से लेकर 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है. इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,220 रुपये से लेकर 72,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है. चांदी के भाव में भी तेजी आने के…

Read More

कोलकाता. हिंदू जनजागृति समिति ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. समिति ने इल्तिजा द्वारा प्रभु श्रीराम और हिंदू धर्म पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है. हाल ही में, इल्तिजा मुफ्ती ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “हिंदुत्व एक बीमारी है जिसने करोड़ों भारतीयों को अपनी चपेट में ले लिया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है. प्रभु श्रीराम को शर्म आनी चाहिए.” इस बयान को लेकर हिंदू जनजागृति समिति…

Read More