Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»West Singhbhum: दो और PLFI उग्रवादियों की हत्या, 30 गांव के ग्रामीणों ने चार को पकड़ा था, जनसभा में दो का किया सेंदरा, गुदड़ी में रुके SP अभियान व SDPO, रख रहे नजर
Breaking News

West Singhbhum: दो और PLFI उग्रवादियों की हत्या, 30 गांव के ग्रामीणों ने चार को पकड़ा था, जनसभा में दो का किया सेंदरा, गुदड़ी में रुके SP अभियान व SDPO, रख रहे नजर

News DeskBy News DeskDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • पीएलएफआइ संगठन के चार समर्थकों की पहचान ग्रामीणों ने की. इसके बाद ग्रामीण दो समर्थकों को पकड़ कर जंगल की ओर ले गये. अबतक दोनों वापस नहीं लौटे, हत्या की आशंका

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी में पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों की हत्या के बाद अबतक शव बरामद नहीं हो पाया है. इस बीच, सोमवार को दो और लोगों की हत्या की चर्चा है. दरअसल, सेंदरा अभियान में शामिल ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक की. यहां पीएलएफआइ संगठन के चार समर्थकों की पहचान ग्रामीणों ने की. इसके बाद ग्रामीण दो समर्थकों को पकड़ कर जंगल की ओर ले गये. अबतक दोनों वापस नहीं लौटे हैं. चर्चा है कि जनसभा में दो की पहचान उग्रवादियों के रूप में की गयी. आशंका है कि दोनों की हत्या कर दी गयी है. इसके साथ दो अन्य समर्थकों की तलाश ग्रामीण कर रहे हैं.

हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है. बताया जाता है कि रोजाना दिन में ग्रामीण गुप्त स्थानों पर बैठक कर रणनीति बना रहे हैं. घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है. लगभग 30 गांवों के लोग सेंदरा अभियान चला रहे हैं. डीसी के निर्देश पर एसपी अभियान पारस राणा व एसडीपीओ नलिन कुमार मरांडी फिलहाल गुदड़ी मुख्यालय में रुक गये हैं. बताया जाता है कि दोनों पुलिस अधिकारियों को गुदड़ी में हालात का जायजा व मामले की छानबीन के लिए रोका गया है. डीसी ने गुदड़ी में एसडीपीओ को क्षेत्र में हो रही किसी भी तरह की घटना पर पैनी नजर रखते हुए चौकस रहने को कहा है.

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

हालात जानने पहुंचे थे जिले के DC और SP
नक्सलियों की लगातार हो रही हत्या के बाद मंगलवार की सुबह पश्चिमी सिंहभूम के डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी आशुतोष शेखर गुदड़ी पहुंचे. यहां प्रखंड सभागार में क्षेत्र के ग्रामीण मुंडा व अन्य लोगों के साथ बैठक कर जानकारी ली. लेकिन हत्या की वजह नहीं जान सके. क्योंकि कोई भी ग्रामीण बोलने को तैयार नहीं था. पीएलएफआई उग्रवादियों की हत्या के मामले में एसपी ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा दोनों के शव बरामदगी के लिए पुलिस छानबीन की जा रही है.

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

गुदड़ी के रास्ते पर पत्थर रख बंद कर दी गयी थी सड़क, हटाया तो आगे बढ़ा अधिकारियों का काफिला
गुदड़ी जाने के समय डीसी, एसपी समेत अन्य पदाधिकारी का काफीला जाते के पास अचानक रुक गया. अज्ञात के द्वारा सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रख कर सड़क को बंद करने की कोशिश की गई थी. हालांकि, काफी ले आगे-आगे जा रही पुलिस के द्वारा सड़क पर रखे पत्थर को हटाया गया. जिसके बाद पदाधिकारियों का काफीला आगे बढ़ा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026
Recent Post

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026

Saraikela: चांडिल में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना की लूटपाट, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

October 11, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, वाटर कैनन, रबर बुलेट और टियर गैस गन के इस्तेमाल का किया अभ्यास

October 11, 2026

Jamshedpur Court Dicision: अबीर-गुलाल लगाने को लेकर विवाद में कोवाली के मझगांव में मारपीट के मामले में 7 आरोपी दोषी करार

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group