Author: News Desk

कोलकाता. ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित डॉ. भारती कश्यप ने कोलकाता एयरपोर्ट पर एक एयरलाइन के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. डॉ. कश्यप के अनुसार, खराब मौसम के कारण उनकी बागडोगरा जाने वाली फ्लाइट रद्द हो गई थी, जिसके बाद एयरलाइन कर्मचारियों ने उन्हें और अन्य यात्रियों को घंटों इंतजार कराया. डॉ. कश्यप, जो रांची की एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, झारखंड की राजधानी रांची से कोलकाता होते हुए बागडोगरा की यात्रा कर रही थीं. उन्होंने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर सुबह 10:45 बजे पहुंचे, जहां हमारी फ्लाइट एक घंटे की देरी से आई. इसके बाद पता चला…

Read More

रांची. झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर रवींद्रनाथ महतो ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन ने जिन सपनों को लेकर आंदोलन की लंबी लड़ाई लड़ी, उसे पूरा करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है. राज्यसभा के सभापति व जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटाने के लिए लिए इंडिया गठबंधन के अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस के बीच विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि मैं…

Read More

रांची. राज्य के प्राइवेट नर्सिग होम, हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटरों की मनमानी पर रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है. इस संस्थाओं को कंट्रोल करने के लिए स्टेट लेवल पर नियामक संस्था का गठन किया जाएगा. इसका ऐलान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में की है. उन्होंने कहा कि नियामक संस्था आम नागरिकों के हितों की सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी भी करेगी. उन्होंने जोर देकर कहा है कि आम लोगों के हितों के साथ किसी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब गरीब मरीजों को ईलाज…

Read More

नई दिल्ली. बांग्लादेशी घुसपैठियों पर दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर सचिवालय ने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है. उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने की बात कही है. उपराज्यपाल सचिवालय ने मंगलवार को बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने के लिए दो महीने से अधिक समय तक विशेष अभियान चलाकर मौजूदा नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. दरअसल दरगाह हजरत निजामुद्दीन बस्ती के मुस्लिम नेताओं और दिल्ली के उलेमाओं के प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन दिय़ा था जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक…

Read More

Ranchi. राज्यपाल संतोष गंगवार बुधवार को सदन को संबोधित करेंगे. राज्यपाल अपने अभिभाषण के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और भावी कार्य योजना सदन को बतायेंगे. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इसके बाद सदन में सरकार वित्तीय वर्ष (2024-25) के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट आज पेश करेगी. द्वितीय अनुपूरक बजट 6000 करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है. अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, बिरसा फसल बीमा योजना, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफी योजना मद में राशि का प्रावधान किया गया है. जिन विभागों ने योजना मद की पूरी राशि खर्च…

Read More

Ranchi. लगातार दूसरी बार स्पीकर निर्वाचित होने के बाद जदयू विधायक सरयू राय ने बधाई देते हुए कहा कि सदन की ओर से गठित समितियां लघु विधानसभा के रूप में प्रदर्शित होती हैं. इनके सुझाव से चलेंगे तो संसदीय व्यवस्था सशक्त होगी. पिछले दिनों में इसमें अभाव देखने को मिला. उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान पहली पाली में जनता के हितों से जुड़े मामले आते हैं. अगर कार्यवाही बाधित होती है तो जनहित पर प्रतिकूल असर पड़ता है. विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि लोक कल्याण के लिए ऐसी नीतियां, कानून,…

Read More

Jamshedpur. राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दीपू कुमार का निधन हो गया है. प्रथम जेपीएससी के टॉपर रहे दीपू कुमार सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे. उन्हें डेंगू हो गया था. वह पिछले कुछ दिनों से रांची के निजी अस्पताल में इलाजरत थे. दीपू कुमार गावां (गिरिडीह) प्रखंड स्थित पीहरा के रहने वाले थे. उनके निधन पर राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने गहरा शोक जताया है. दीपु कुमार पूर्वी सिंहभूम के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी भी रहे थे. पटमदा में प्रखंड विकास पदाधिकारी भी रहे. जमशेदपुर कार्यकाल के दौरान उन्हें टीएमएच में पेस मेकर लगा था. विधानसभा चुनाव…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने पेयजल व स्वच्छता विभाग में अनुबंध पर कार्यरत प्रखंड समन्वयक व सोशल मोबेलाइजर की नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दाैरान अदालत ने प्रार्थी का पक्ष सुना. पक्ष सुनने के बाद पहले से अनुबंध पर कार्यरत प्रखंड समन्वयक व सोशल मोबेलाइजर को हटा कर नयी नियुक्ति करने के आदेश पर रोक लगा दी. साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के अंदर शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह के बाद…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम भाकपा ने मंगलवार को जनता की समस्याओं को लेकर साकची आम बगान से उपायुक्त कार्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया. उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें जन सामान्य की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया है. पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, देश में बढ़ते ठेका प्रथा, श्रम कानूनों में बदलाव एवं किसानों के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं का उल्लेख करते हुए उसे आम लोगों को निजात दिलाने का आग्रह किया गया है. पूर्वी सिंहभूम…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना अंतर्गत सोमाय झोपड़ी में सोमवार की देर रात ग्राम प्रधान रतिलाल हेंब्रम के घर और भाजपा एसटी मोर्चा घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष छोटराय मुर्मू की बोलेरो और उनके छोटे भाई सिमल मुर्मू की टेंपो में आग लगा दी. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों के अनुसार, बस्ती में नशेड़ी अड्डेबाजी करते हैं. असामाजिक तत्वों ने ही घर और वाहनों में आग लगायी है. पुलिस जल्द से जल्द आग लगाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करे. ग्राम प्रधान रतिलाल हेम्ब्रम ने बताया कि सोमवार की रात करीब एक बजे तक हमलोग जगे हुए थे. जिसके बाद…

Read More