Jamshedpur. साइबर गिरोह लोगों को जाल में फंसाने के लिये अलग-अलग हथकंडा अपना रहे हैं. गोलमुरी टुइलाडूंगरी ए ब्लॉक निवासी डॉ. विकास कुमार नरेडी के बेटे को साइबर गिरोह लड़की के केस में फंसाने का झांसा देकर व खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 1.74 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में डॉ. विकास कुमार नरेडी की पत्नी रंजू कुमारी अग्रवाल ने गोलमुरी थाना में मोबाइल नंबर 8088349339 के धारक के खिलाफ केस दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में रंजू कुमारी अग्रवाल ने बताया कि गत 8 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे बेटे के मोबाइल पर एक कॉल…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में फाउंड्री डिवीजन को छोड़कर अन्य विभागों में बुधवार को कामकाज नहीं होगा. कंपनी प्रबंधन ने फाउंड्री डिवीजन को छोड़कर, जमशेदपुर प्लांट में बुधवार, 11 दिसंबर को एक दिन ब्लॉक क्लोजर लिया है. मंगलवार को प्लांट हेड के आदेश से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर के तहत फाउंड्री डिवीजन के कर्मचारियों का बुधवार को सामान्य कार्य दिवस होगा. जिन कर्मचारियों को काम के लिए बुलाया जाता है, लेकिन वे ब्लॉक क्लोजर के दौरान अपने काम पर उपस्थित नहीं हो पायेंगे. उन्हें उस दिन के लिए छुट्टी लेनी होगी, जिस दिन वे…
Ranchi. रांची रेल मंडल में सिरम टोली में फोरलेन फ्लाइओवर निर्माण को लेकर 26 दिसंबर तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 18113 टाटा-बिलासपुर-झांसी 16 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18114 बिलासपुर-टाटा-झांसी 15 से 25 दिसंबर तक रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 08196 हटिया-टाटा-झांसी 15 से 18 दिसंबर को रद्द रहेगी. इसकी लिंक ट्रेन नंबर 08195 है यह 16, 19 व 22 दिसंबर को रद्द रहेगी.
New Delhi.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने प्लेइंग इलेवन के नियमों का उल्लंघन करने के लिए यूएसए की नेशनल क्रिकेट लीग पर शिकंजा कसते हुए उसे बैन कर दिया है. यूएसए की इस नेशनल क्रिकेट लीग में प्लेइंग इलेवन में आधे से ज्यादा खिलाड़ी अन्य देशों के खेलते थे. नेशनल क्रिकेट लीग ने पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया था. सचिन तेंडुलकर और सुनील गावस्कर को अपने स्वामित्व समूह में शामिल करके हलचल मचा दी थी.
Gumla. पालकोट पुलिस ने पीएलएफआइ उग्रवादी राजू सिंह को गिरफ्तार किया है. वह वर्ष 2012 से फरार चल रहा था. उस पर कई थानों में 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है. पालकोट थाना में उस पर लूट की प्राथमिकी दर्ज है. थानेदार मो जहांगीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राजू सिंह अपने घर सिमडेगा जिले के बानो थाना स्थित हरिजनटोली में है. इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर उसे उसके घर से पकड़ा गया है. वह पीएलएफआइ का सक्रिय सदस्य रह चुका है. हालांकि फरार होने के कारण न्यायालय से उसके घर की कुर्की…
New Delhi.‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने राज्यसभा में आसन और विपक्ष के तल्ख रिश्तों के बीच सभापति जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का नोटिस मंगलवार को राज्यसभा के महासचिव को सौंपा. विपक्ष ने कहा कि धनखड़ द्वारा अत्यंत पक्षपातपूर्ण तरीके से राज्यसभा की कार्रवाई संचालित करने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है. नोटिस पर कांग्रेस, टीएमसी, ‘आप’, द्रमुक, सपा और कई अन्य विपक्षी दलों के 60 सदस्यों ने हस्ताक्षर किये हैं. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, द्रमुक नेता तिरुची शिवा और टीएमसी के डेरेक ओब्रायन के…
Ranchi. क्लैट 2025 के सफल विद्यार्थी बुधवार, 11 दिसंबर से काउंसिलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे. प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थी देशभर के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए 20 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. इस वर्ष काउंसिलिंग पांच चरणों में होगी. पहले चरण की काउंसिलिंग के तहत पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 26 दिसंबर को जारी होगी. सीट फ्लोट व फ्रीज करने का मौका मिलेगा काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सीट फ्लोट व फ्रीज करने का मौका मिलेगा. सीट लॉक होने के बाद सीट फ्रीज करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित लॉ यूनिवर्सिटी में नामांकन लेना होगा. काउंसिलिंग…
New Delhi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मास्को में अपने रूसी समकक्ष आंद्रे बेलौसोव के साथ व्यापक वार्ता के दौरान, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली ‘एस-400 ट्रायम्फ’ की दो शेष इकाइयों की आपूर्ति में तेजी लाने का रूस पर दबाव बनाया. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-रूस साझेदारी में अपार संभावनाएं हैं और संयुक्त प्रयास उल्लेखनीय परिणामों का मार्ग प्रशस्त करेंगे. रूस के रक्षामंत्री के साथ बैठक में सिंह ने विभिन्न सैन्य ‘हार्डवेयर’ (टैंक, विमान, मिसाइल…
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर करेगा शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, दिवंगत पत्रकार के परिवार और वर्तमान में काम कर रहे पत्रकारों को सम्मानित ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास होंगे मुख्य अतिथि, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन व सांसद विद्युत वरण महतो भी कार्यक्रम में होगी शामिल जमशेदपुर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से आगामी 15 दिसंबर को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह-2024 का आयोजन होने जा रहा है. कार्यक्रम पारडीह स्थित होटल एनएच हिल में आयोजित होगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास, विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और सम्मानित अतिथि के तौर पर…
Jamshedpur.उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला प्रशासन मानगो में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने की कोशिश में जुटा है. मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सड़क किनारे अस्थायी रूप से बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं, ठेला-खोमचे वाले पर प्रशासन का डंडा चला. साथ ही दुकानदारों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. कई दुकानों से एक्सटेंशन हटाया गया. दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गयी. जिला प्रशासन की ओर से इस माह तीसरी बार अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण हटाने के साथ साथ ट्रैफिक रेगुलेट करने के लिए ट्रैफिक पुलिस जवानों की संख्या बढ़ायी गयी है, ताकि जाम नहीं…
