Bhuvaneshvar. ओडिशा में पिछले 11 वर्ष में 857 हाथियों की मौत हुई है जिनमें अप्राकृतिक मौत का प्रमुख कारण बिजली का झटका लगना है. राज्य विधानसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी गई. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री गणेश राम सिंहखुंटिया ने विधानसभा में किए गए एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि राज्य में हाथियों की मौत के अन्य कारणों में बीमारियां, दुर्घटनाएं, अवैध शिकार और बिजली का झटका लगना है. मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014-15 और 2024-25 (दो दिसंबर तक) के बीच 149 हाथियों की बिजली का झटका लगने से मौत हुई,…
Author: News Desk
बाबाधाम मंदिर के कर्मचारी हरिलाल पांडे को निलंबित कर दिया गया, एसडीओ की जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई Deoghar. बाबाधाम मंदिर में शिवलिंग और गर्भगृह की पौराणिकता से छेड़छाड़ मामले में देवघर DC ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने एसडीओ रवि कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छीन लिए हैं. वहीं इस मामले में मंदिर के कर्मचारी हरिलाल पांडे को निलंबित कर दिया है. बता दें कि देवघर उपायुक्त ने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से बाबा मंदिर के गर्भ ग्रह प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए रविवार को…
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रवींद्रनाथ महतो मंगलवार को निर्विरोध झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए. विधानसभा के चार दिवसीय सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पद के लिए महतो के नाम का प्रस्ताव रखा और झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने प्रस्ताव का समर्थन किया. लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर सोरेन ने सत्तारूढ़ गढबंधन की ओर से महतो को बधाई दी. हाल के विधानसभा चुनाव में रवींद्रनाथ महतो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के माधवचंद्र महतो को 10,483 मतों के अंतर से हराकर झामुमो के टिकट पर नाला विधानसभा सीट बरकरार रखी.…
New Delhi. स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) में विशेषज्ञ समिति की समीक्षा के बाद 2025 के संस्करण में कई बदलाव होने की संभावना है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी. यूजीसी ने सीयूईटी-यूजी और पीजी के संचालन की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की है. कुमार ने कहा, ‘‘बीते वर्षों में मिली प्रतिक्रिया के आधार पर सीयूईटी देने वाले छात्रों के लिए बेहतर, अधिक कुशल और अनुकूल वातावरण प्रदान करने के वास्ते परीक्षा प्रक्रिया में निरंतर सुधार करना भी आवश्यक है. इसी…
New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के समूह ए और बी पदों के लिए परीक्षार्थियों के चयन हेतु सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए. लगभग 2,845 अभ्यर्थी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में सफल हुए. कुल 13.4 लाख से अधिक परीक्षार्थियों में से इस साल 16 जून को आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 में 14,625 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे. आयोग ने एक बयान में बताया कि परिणाम 20 से 29 सितंबर तक आयोजित परीक्षाओं के आधार पर घोषित किए गए. यूपीएससी…
Chaibasa. झारखंड पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो माओवादियों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद जंगल में शवों की तलाश शुरू की है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को गुदरी प्रखंड में हुई. कोल्हान रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चोथे ने बताया, ‘हमें सूचना मिली है कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो सदस्यों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. लेकिन, उनके शव अब तक बरामद नहीं हुए हैं. शवों की तलाश में पुलिस के दल जुटे…
Jamsjedpur.भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल से मिल कर ज्ञापन सौंपा. डाॅ गोस्वामी ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो नेताओं के संरक्षण में असामाजिक तत्वों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए उत्पात आरोप लगाया. उनके साथ होने वाली घटनाओं से अवगत कराया. भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है. झामुमो नेता पुलिस पर दबाव बना कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज करवा रहे हैं. डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने बताया कि झामुमो नेता बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में…
Jamshedpur. सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सीसीआर परिसर में पीसीआर वाहन और टाइगर मोबाइल के जवानों से संवाद कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने जवानों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में गश्त को ज्यादा से ज्यादा बढ़ायें. क्षेत्र में होने वाली अड्डाबाजी , नशे के कारोबार और अपराधियों पर नजर रखें. अगर कोई सूचना मिले तो उसे फौरन सूचना देकर उसका फॉलोअप करें. पिकनिक के समय में चौकन्ना होकर ड्यूटी करें. उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनाव के दौरान फोर्स को अलग अलग कार्यों में लगाया गया था.…
Jamshedpur. सोमवार को जमशेदपुर महानगर में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में आगामी सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए ढ़ाई लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले 15 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी. इसके बाद 18 और 19 दिसंबर को महानगर के अंतर्गत सभी मंडलों में कार्यशाला…
Medninagar. डायन-बिसाही के शक में एक महिला ने अपने गोतिया के आठ साल के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी और उसके शव को घर के पास अरहर के खेत में फेंक दिया. घटना पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र बहेरा गांव की है. मृत बच्चा प्रेम कुमार आरोपी के गोतिया अखिलेश सिंह का सबसे छोटा बेटा था. आरोपी महिला सुनीता देवी(पति-जमुना सिंह) रिश्ते में उसकी चाची लगती है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, बच्चे को शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के पिता अखिलेश सिंह…
