Author: News Desk

New Delhi. भारतीय नौसेना के लिए रूस निर्मित युद्धपोत INS तुशिल का सोमवार को रूस के तटीय शहर कलिनिनग्राद में जलावतरण किया गया. रडार से बचने में सक्षम और मिसाइल क्षमता से लैस इस युद्धपोत के जलावतरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और कई अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारी मौजूद थे. आईएनएस तुशिल से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की अभियानगत क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. इस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में चीन की नौसेना की गतिविधियां बढ़ी हैं. इस युद्धपोत का निर्माण रूस में 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर से…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ बांग्लादेशी नेताओं के इन भड़काऊ बयानों पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की जिनमें कहा गया है कि बांग्लादेश कुछ ही दिनों में बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा कर सकता है. बनर्जी ने इन बयानों को खारिज करते हुए इन्हें ‘बेतुका’ करार दिया और कहा कि ‘‘आप बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा करेंगे और हम बैठकर लॉलीपाप खाते रहेंगे? पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना सीमा के इस ओर कुछ फर्जी वीडियो प्रसारित किए जाने की निंदा की तथा एक दल…

Read More

Panipat. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत की. इसके तहत अगले तीन साल में दो लाख महिला बीमा एजेंट नियुक्त किए जाएंगे. सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी की ‘बीमा सखी योजना’ के तहत 18-70 वर्ष की उम्र की 10वीं कक्षा पास महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बीमा एजेंट बनाया जाएगा. वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इन महिलाओं को पहले तीन वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण और मानदेय दिया जाएगा. बीमा सखी योजना के तहत महिला एजेंट को पहले वर्ष 7,000 रुपये प्रति…

Read More

New Delhi. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने झारखंड में बृंदा, सिसई और मेराल कोयला ब्लॉक के आवंटन से संबंधित कोयला घोटाले के मामले में अभिजीत इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार जायसवाल और उसके पूर्व निदेशक रमेश कुमार जायसवाल को सोमवार को दोषी ठहराया. एजेंसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, 2016 में दर्ज मामले में सीबीआई ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति, अपने प्रस्तावित संयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण और अन्य संबंधित दावों को गलत तरीके से पेश कर कोयला ब्लॉक हासिल किए. सीबीआई ने कहा कि कोयला ब्लॉक…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स और किआ इंडिया ने बढ़ती लागत की आंशिक भरपाई के लिए नए साल यानी जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने कहा कि वह अगले महीने से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. कच्चे माल की लागत तथा मुद्रास्फीति में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए वह वाहन कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है. बयान के मुताबिक, जनवरी, 2025 से प्रभावी होने वाली यह मूल्य वृद्धि मॉडल और उनके संस्करणों के आधार पर अलग-अलग…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने राज्य विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो के नाम का प्रस्ताव रखा है. महतो पिछली विधानसभा में भी अध्यक्ष थे. एक अधिकारी ने बताया कि राज्य विधानसभा के चार-दिवसीय सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को अध्यक्ष का चुनाव होगा. हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हमने विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र नाथ महतो का नाम प्रस्तावित किया है. हमें उम्मीद है कि वह सर्वसम्मति से चुने जाएंगे. हमने…

Read More

Dhanbad. धनबाद जिले में सोमवार को कथित तौर पर दुर्घटनावश गोली चलने से विशेष सशस्त्र पुलिस (एसएपी) के एक जवान की सोमवार को मौत हो गई.पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना टुंडी थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ शिविर में सुबह करीब आठ बजे हुई. जवान की पहचान पलामू जिले के लेस्लीगंज निवासी नंदकिशोर सिंह के रूप में हुई है और वह केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में तैनात था. पुलिस अधीक्षक (धनबाद शहर) अजीत कुमार ने बताया कि सिंह की गोली लगने से मौत हुई है. उन्होंने कहा, पुलिस सभी संभावित कोणों से घटना…

Read More

Seraikela. सीनी बाजार में एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार विकास बारला (22),गोपी सामड़ (20) एवं साहेब हांसदा (21) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से तीनो घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना रविवार की रात करीब 9:30 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार उक्त तीनों युवक मोहितपुर पंचायत के महादेवपुर गांव के निवासी हैं. रविवार को तीनों एक बाइक पर सवार होकर खरसावां के जोजोडीह मेला देखने गए थे. रात के समय घर…

Read More

Rajnagar. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर रुंगटा स्टील प्लांट के चार नंबर गेट के पास गिट्टी लदा हाइवा ने रुंगटा स्टील प्लांट के मजदूर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना बीती रविवार रात करीब 9.30 बजे की है. चाईबासा की ओर से आ रहे गिट्टी लदा हाइवा जैसे ही रुंगटा स्टील प्लांट के गेट नंबर चार पर पहुंचा, तो इसी क्रम में ड्यूटी से निकल रहे मजदूर संतोष यादव को चपेट में ले लिया. घटना के बाद घायलावस्था में ही इलाज के लिए एमजीएम लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि…

Read More

Jamshedpur:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से संबंधित त्रुटि निराकरण (जाँच एंव सुधार) संबंधित कैंप का आयोजन 10.00 बजे पूर्वाहन से 05.00 बजे अपराह्न तक 10.12.2024 से अगले आदेश तक अंचल कार्यालय, मानगो, मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय एंव अंचल कार्यालय, जमशेदपुर के साथ-साथ तरूण संघ, शास्त्रीनगर कदमा (रोड न0-4) तथा जोजोबेडा छठ घाट मैदान के पास स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा. आमजनों से अपील है कि अपने क्षेत्रांतर्गत आयोजित शिविर में निर्धारित समय अवधि में जाँच तथा त्रुटि निराकरण के लिए अवश्य आएं. बता दें कि झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान…

Read More