Jamshedpur: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार ओवर लोडिंग बसों के खिलाफ बहरागोड़ा, बरसोल में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान ओवरलोडिंग और वाहनों के कागजातों की जांच की गयी. इस दौरान 28 वाहनों के कागजातों की जांच-पड़ताल में एक वाहन का टैक्स बकाया होने पर जब्त किया गया, जब्त बस को थाने को सौंप दिया गया.जबकि 6 बसों से लगभग ₹49, 500 जुर्माना वसूला गया. जांच के दौरान ओवरलोडिंग के अलावा वाहनों के फिटनेस परमिट, इंश्योरेंस, प्रदूषण, टैक्स आदि कागजातों की सघनता से जांच की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय के नेतृत्व में जिला मोटर यान निरीक्षक…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सदन के चार दिवसीय सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली. हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. इसके बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली. सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने के तुरंत बाद विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ स्टीफन मरांडी ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई. पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली. इसके…
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे Dhaka. विदेश सचिव विक्रम मिसरी सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे. अगस्त में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के अपदस्थ होने के बाद भारत की ओर से यह पहला उच्चस्तरीय दौरा है. अधिकारियों ने बताया कि मिसरी भारतीय वायुसेना के विमान से ढाका पहुंचे. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की. भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे. मिसरी की यह यात्रा हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं सहित…
Kolkata. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में कथित तौर पर अवैध देशी बम बनाते समय हुए धमाके में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात सागरपारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत खोयरतला गांव में हुई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सकीरुल सरकार (32), मामोन मोल्ला (30) तथा मुस्तकिन शेख (28) के रूप में हुई है और घटना में घायल हुए लोग तुरंत मौके से फरार हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘यह धमाका मामोन…
Kolhan Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, पूरे झारखंड में छाये बादल, कोल्हान में जमशेदपुर समेत कई जगहों पर हुई बारिश, कल से गिरेगा तापमान, घने कोहरा का अलर्ट Jamshedpur. कोल्हान समेत झारखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है. पूरे राज्य में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं. कोल्हान में जमशेदपुर, चक्रधरपुर, मनोहरपुर समेत कई जगहों पर बारिश दर्ज की गयी है.राजधानी रांची का मौसम भी बदल गया है. सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. बादल छाये रहने के कारण रांची का न्यूनतम तापमान भी करीब दो डिग्री सेसि चढ़ गया है. कोहरे को…
Jamshedpur. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने बीते दिनों देर रात कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया. पहली बार झारखंड के चार विद्यार्थियों ने क्लैट यूजी के रिजल्ट में 99 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किया है. रांची के दो अभ्यर्थी संस्कृति पाठक ने 97.5 परसेंटाइल व ऑल इंडिया रैंक 34 और सुनीत सनुराग ने 97 परसेंटाइल व एआइआर 53 के साथ टॉप 100 रैंक में अपनी जगह बनायी है. इसके अलावा टॉप 200 एआइआर में जमशेदपुर मानगो की कौशिकी पाठक को 159 वां रैंक मिला है. एक दिसंबर को हुई थी परीक्षा क्लैट 2025…
Ranchi. राज्य के स्कूलों में नामांकित बच्चों की संख्या पिछले तीन वर्षों से लगातार कम हो रही है. पिछले तीन वर्षों में स्कूलों में कक्षा 12वीं तक नामांकित बच्चों की संख्या में लगभग नौ लाख की कमी आयी है. यू डायस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में वर्ष 2021-22 में कुल 79,70,050 बच्चे नामांकित थे. जो वर्ष 2022-23 में घटकर 72,09,261 व वर्ष 2023-24 में नामांकित बच्चों की संख्या 70,97,545 पर पहुंच गयी. इधर, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन सोमवार को समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे. शिक्षा मंत्री…
Ranchi.रविवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में एकजुटता दिखी. सत्ता पक्ष के विधायक सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर जुटे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायकों से सदन के अंदर मुस्तैद रहने को कहा. सदन के अंदर पूरी तैयारी के साथ आने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हमें अपनी उपलब्धियों से विपक्ष को घेरना है. सरकार ने पिछले कार्यकाल में बेहतर किया है, उसे सदन में रखना है. इसके साथ एक्शन प्लॉन को भी रखना है. बैठक में सदन में उपाध्यक्ष पद की मांग उठी. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि सदन में वर्षों से उपाध्यक्ष पद नहीं…
Jamshedpur. साकची सैंड लेन रोड स्थित आबकारी विभाग के मालखाना से शनिवार की देर रात शराब की चोरी करते तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में मानगो बगानसाही रोड नंबर-2 निवासी मो. राशिद उर्फ आशीफ, मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-15 निवासी मो. इरफान और साकची सुरजन बगान निवासी राहुल पासवान शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से दो बोरा में अलग-अलग ब्रांड की 68 पीस शराब की बोतलें जब्त की है. साकची थाना में पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार शनिवार की रात…
Jamshedpur. जुगसलाई थानांतर्गत मेन रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवा दोनों युवक जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों को अस्पताल लाया गया. जहां दोनों को लगी चोट का इलाज किया गया. वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक दोनों को जब्त कर थाना लेकर आ गयी है. पुलिस ने बताया कि घायल के बारे में जानकारी नहीं मिली है. उनकी बाइक थाना में जब्त है. बाइक सवार दोनों व्यक्ति के आने के बाद…
