Author: News Desk

Jamshedpur. सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर में ट्राइबल इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम 2.0 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नये एवं लगनशील आदिवासी युवाओं को उद्योग व व्यापार के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया. उन्हें उद्योग व व्यापार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधक बाहालेन चांपिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में एफसीआइ दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर गंगाराम गागराई व पश्चिमी सिंहभूम चैप्टर के सचिव अनमोल पिंगुआ मौजूद थे. ट्राइबल इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राष्ट्रीय…

Read More

Jaduguda. जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दुडकू में एक महिला ने रविवार को पारिवारिक विवाद में अपनी महज सात माह की बच्ची को गुड़रा नदी में फेंक दिया. इससे बच्ची की मौत हो गयी. सूचना पाकर जादूगोड़ा थाना पुलिस दुडकू पहुंची और आरोपी महिला की निशानदेही पर गुड़रा नदी में जाकर बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया. जानकारी के अनुसार, दुडकू गांव निवासी सुकुमार आचार्य की पत्नी सुप्रिया आचार्य ने सुबह नहाने जाने के क्रम गुड़रा नदी में बच्ची को फेंक कर मार दी. जब बिना बच्ची लिए वह घर आयी, तो पति सुकुमार ने बच्ची के…

Read More

Ranchi. आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि जनहित से जुड़े सकारात्मक मुद्दों में हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे, लेकिन जहां भी जनविरोधी निर्णय होगा. हम धारदार विपक्ष की भूमिका निभायेंगे. यह चुनाव इंडिया गठबंधन ने विकास के आधार पर नहीं, बल्कि जातीय ध्रुवीकरण के आधार पर लड़ा है. जातीय ध्रुवीकरण ही इस गठबंधन का आधार है. हमारे गठबंधन के साथियों के साथ समन्वय स्थापित न होना भी इस अप्रत्याशित परिणाम का कारण रहा. आजसू पार्टी ने विधानसभा चुनाव की समीक्षा की. इसमें संसदीय बोर्ड के सदस्य और चुनाव के प्रत्याशी शामिल हुए. प्रत्याशियों ने चुनाव…

Read More

Samastipur . बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर केले को लेकर दो बंदरों के बीच लड़ाई के कारण रेल सेवाएं बाधित हो गईं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर को उस समय हुई जब प्लेटफार्म नंबर-चार पर दो बंदर आपस में लड़ रहे थे. Railway: झगड़े में ओवरहेड में शार्ट सर्किट, बिजली गुल पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया, ‘झगड़े के दौरान अचानक एक बंदर ने दूसरे पर कोई वस्तु फेंकी. वस्तु ओवरहेड तार से टकराई और बिजली की लाइन टूट गई. इस घटना के कारण…

Read More

Patna. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने रविवार को दोहराया कि बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को निर्धारित तिथि पर ही होगी और ‘‘तारीख को आगे बढ़ाने का कोई सवाल ही नहीं है. बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने कहा, ‘परीक्षा की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता. बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को ‘एक पाली, एक पेपर’ प्रारूप में आयोजित की जाएगी.’ बीपीएससी ने भी इस संबंध में एक बयान जारी किया. यह बयान ऐसे समय आया है, जब विरोध प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों से…

Read More

Ranchi. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी लगातार दूसरी सरकार का आज विधानसभा में पहला दिन है. सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में चार कार्य दिवस होंगे. पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा. प्रोटेम स्पीकर के रूप में स्टीफन मरांडी नये विधायकों को शपथ दिलायेंगे. सत्ता पक्ष ने वर्तमान विधानसभा के लिए नाला विधायक रबींद्रनाथ महतो का नाम बतौर स्पीकर तय किया है. आज श्री महतो अपना नामांकन करेंगे. सदन के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सत्ता पक्ष के दूसरे विधायकों द्वारा रबींद्रनाथ महतो का नाम विधानसभा के प्रभारी सचिव के समक्ष प्रस्तावित किया जायेगा. इसके बाद…

Read More

कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ नक्सल अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक Chaibasa. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता रविवार को चाईबासा पहुंचे. यहां समाहरणालय में उन्होंने पुलिस अधीक्षक के सभागार में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ नक्सल अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद डीजीपी ने परिसदन में मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि राज्य में 95 प्रतिशत नक्सलवाद की समस्या का समाधान हो चुका है. चाईबासा में पांच प्रतिशत बचा है. इसे खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. हमारा प्रयास है…

Read More

National News:भारत सरकार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2015 में दो बीमा योजना (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना)शुरू की थी. लोगों में इन बीमा योजना को जानने हेतु उत्सुकता देखी जा रही है. लोग इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने हेतु बैंक एवं पोस्टऑफिस में चक्कर लगाते हुए देखे गए हैं. लोग जानना चाहते हैं कि 20 रुपये का सालाना प्रीमियम पर किस प्रकार 10 लाख रुपये तक का कवर होता हैं, कुछ लोग का प्रश्न रहता हैं कि यह योजना का लाभ किस उम्र के लोग ले सकते हैं ?…

Read More

Ediled. ऑस्ट्रेलिया ने गुलाबी गेंद टेस्ट में अपना दबदबा जारी रखते हुए रविवार को भारत पर 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज के साथ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने महज सात सत्र के अंदर जीत दर्ज की जो गेंदों के हिसाब से भारत के खिलाफ उसका सबसे छोटा टेस्ट मैच है. इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने दिन-रात्रि टेस्ट में अपना दबदबा कायम रखा. भारत ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 128 रन से करते हुए पहले ओवर में ही ऋषभ पंत (28) का विकेट गंवा दिया.  नीतीश कुमार रेड्डी (42) के…

Read More

Ranchi. रांची के एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में राहुल गांधी के व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मामले में अब अगली सुनवाई नौ दिसंबर को होगी. शिकायतकर्ता के अधिवक्ता विनोद साहू ने बताया कि मामले में शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी. इसलिए अगली सुनवाई के लिए नौ दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है. उल्लेखनीय है कि यह मामला भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है. राहुल गांधी की ओर से व्यक्तिगत पेशी से छूट को लेकर आवेदन दायर किया गया है. राहुल गांधी को मामले में अदालत में उपस्थित…

Read More