Jamshedpur. बागबेड़ा रोड नंबर छह निवासी मुकेश कुमार शर्मा के घर में प्रवेश कर उसके ही पड़ोस के सागर सिंह और सुजीत कुमार शर्मा ने जान से मारने का प्रयास किया. मुकेश कुमार ने सागर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है. जबकि सुजीत अब तक फरार है. इस संबंध में जब मुकेश केस दर्ज करने के लिए बागबेड़ा थाना गया तो पुलिस ने उसे हमला का आरोप लगाने से मना किया और चोरी का प्रयास करने का आरोप लगा कर आवेदन लिखने की बात कही. हालांकि मामला जब कई लोगों के संज्ञान में आयी तो पुलिस ने आवेदन…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर से सटे पटमदा के लोवाडीह कुड़माली भवन में बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच ने रविवार को बैठक की. इसमें डहरे टुसू परब की तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में डहरे टुसू कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गयी. साथ ही संकल्प लिया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया. मंच के वक्ताओं ने कहा कि 5 जनवरी को डिमना से आमबागान तक आयोजित डहरे परब में झारखंड की सांस्कृतिक विरासत दिखेगी. इस बार पटमदा प्रखंड से 25000 से अधिक लोग शामिल होंगे.
Ghatshila. तीन दिन पहले झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर डुमकोकाचा और द्वारसीनी में आलू पर मचे बवाल और फिर स्टेट हाइवे जाम के बाद रविवार को झारखंड सीमावर्ती के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों की बैठक झारखंड के अंतिम गांव नरसिंहपुर फुटबॉल मैदान में अनिल सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड बॉर्डर किसान-मजदूर संघर्ष समिति का गठन किया गया. बैठक में किसान एवं मजदूर हित को लेकर चर्चा हुई. बैठक में सीमा के पास से अवैध संसाधन यातायात रोकने की बात भी कही गयी. बैठक में झारखंड सरकार द्वारा किसान को स्वर्णरेखा नहर से सिंचाई के…
Chakardharpur.चक्रधरपुर रेल मंडल में चलाये जा रहे विकास संबंधी कार्यों को लेकर कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट करने का फैसला किया है. रेलवे ने समय रहते यात्रियों को जानकारी दी है, ताकि वे अपनी तय यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार टाटा-बरकाकाना-टाटा पैसेंजर, टाटानगर-हटिया-टाटानगर पैसेंजर, टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस. टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 11 दिसंबर को रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 11-12 दिसंबर को रद्द रहेगी. इसके अलावा आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू को 11 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है. हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस को 16 व 26 दिसंबर को भी रद्द कर दिया गया है. हटिया-टाटानगर-हटिया मेमू…
Jamshedpur. बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार, धार्मिक स्थानों को नष्ट किये जाने के विरोध में रविवार को भारतीय सनातन समाज के संरक्षक शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला. बांग्लादेश सरकार के खिलाफ में नारेबाजी की, साथ ही टिनप्लेट गोलचक्कर पर युनूस सरकार का पुतला भी दहन किया गया. गोलमुरी केबल टाउन स्थित भारतीय सनातन समाज के कार्यालय से निकले विरोध मार्च में काफी संख्या में महिला, पुरुष एवं अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े कई लोग शामिल हुए. आक्रोश मार्च में शामिल लोग हाथों में बैनर-पोस्टर लिए नारेबाजी करते हुए चल रहे थे. भारतीय सनातन…
Jamshedpur. सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर में ट्राइबल इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम 2.0 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नये एवं लगनशील आदिवासी युवाओं को उद्योग व व्यापार के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया. उन्हें उद्योग व व्यापार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधक बाहालेन चांपिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में एफसीआइ दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर गंगाराम गागराई व पश्चिमी सिंहभूम चैप्टर के सचिव अनमोल पिंगुआ मौजूद थे. ट्राइबल इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राष्ट्रीय…
Jaduguda. जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दुडकू में एक महिला ने रविवार को पारिवारिक विवाद में अपनी महज सात माह की बच्ची को गुड़रा नदी में फेंक दिया. इससे बच्ची की मौत हो गयी. सूचना पाकर जादूगोड़ा थाना पुलिस दुडकू पहुंची और आरोपी महिला की निशानदेही पर गुड़रा नदी में जाकर बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया. जानकारी के अनुसार, दुडकू गांव निवासी सुकुमार आचार्य की पत्नी सुप्रिया आचार्य ने सुबह नहाने जाने के क्रम गुड़रा नदी में बच्ची को फेंक कर मार दी. जब बिना बच्ची लिए वह घर आयी, तो पति सुकुमार ने बच्ची के…
Ranchi. आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि जनहित से जुड़े सकारात्मक मुद्दों में हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे, लेकिन जहां भी जनविरोधी निर्णय होगा. हम धारदार विपक्ष की भूमिका निभायेंगे. यह चुनाव इंडिया गठबंधन ने विकास के आधार पर नहीं, बल्कि जातीय ध्रुवीकरण के आधार पर लड़ा है. जातीय ध्रुवीकरण ही इस गठबंधन का आधार है. हमारे गठबंधन के साथियों के साथ समन्वय स्थापित न होना भी इस अप्रत्याशित परिणाम का कारण रहा. आजसू पार्टी ने विधानसभा चुनाव की समीक्षा की. इसमें संसदीय बोर्ड के सदस्य और चुनाव के प्रत्याशी शामिल हुए. प्रत्याशियों ने चुनाव…
Samastipur . बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर केले को लेकर दो बंदरों के बीच लड़ाई के कारण रेल सेवाएं बाधित हो गईं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर को उस समय हुई जब प्लेटफार्म नंबर-चार पर दो बंदर आपस में लड़ रहे थे. Railway: झगड़े में ओवरहेड में शार्ट सर्किट, बिजली गुल पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया, ‘झगड़े के दौरान अचानक एक बंदर ने दूसरे पर कोई वस्तु फेंकी. वस्तु ओवरहेड तार से टकराई और बिजली की लाइन टूट गई. इस घटना के कारण…
Patna. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने रविवार को दोहराया कि बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को निर्धारित तिथि पर ही होगी और ‘‘तारीख को आगे बढ़ाने का कोई सवाल ही नहीं है. बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने कहा, ‘परीक्षा की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता. बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को ‘एक पाली, एक पेपर’ प्रारूप में आयोजित की जाएगी.’ बीपीएससी ने भी इस संबंध में एक बयान जारी किया. यह बयान ऐसे समय आया है, जब विरोध प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों से…
