Kolkata. अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बांग्लादेश के ढाका स्थित उसके केंद्र में शनिवार को आग लगा दी गई.इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने बताया, ‘‘उपद्रवियों ने नमहट्टा संपत्ति के मंदिर में मूर्तियों में आग लगा दी. समुदाय के सदस्यों और वैष्णव संप्रदाय के सदस्यों पर लगातार लक्षित हमला किया जा रहा है.’ उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बांग्लादेश में इस्कॉन नमहट्टा केंद्र को जला दिया गया. श्री श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्तियां और मंदिर के अंदर की सभी वस्तुएं पूरी तरह जल गई हैं. यह केंद्र ढाका में…
Author: News Desk
New Delhi. लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि सरकार माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के नए स्लैब लाकर और वसूली की तैयारी कर रही है.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस “घोर अन्याय” का पुरजोर विरोध करेगी. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर कर संग्रह से जुड़ा एक ग्राफिक साझा करते हुए पोस्ट किया, पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट का एक और उदाहरण देखिए. एक तरफ़ कॉरपोरेट कर के मुक़ाबले आयकर लगातार बढ़ रहा है. दूसरी तरफ़ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स”से और ज्यादा वसूली की तैयारी…
Seraikela. सरायकेला जिला समाहरणालय के समीप शनिवार को रांची से आ रही शाहीन बस की हाइवा से टक्कर हो गयी. घटना में बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गये. हाइवा का चालक घायल हो गया. घटना दोपहर 1.30 बजे की है. जानें कैसे हुआ हादसा शाहीन बस रांची से कुचाई के दलभंगा जा रही थी. सरायकेला जिला समाहरणालय के समीप पीछे से आ रहे हाइवा ओवरटेक करने के चक्कर में बस से टकराते हुए पोल में टकरा गया. हादसे में हाइवा बस को 100 मीटर तक घसीटते ले गया. दुर्घटना में हाइवा का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. सड़क…
Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ओडिशा में तीन नयी रेलवे लाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखी. राष्ट्रपति मुर्मू ने बांगिरीपोषी-गोरुमाहिषानी, बुढ़ामरा-चाकुलिया और बादामपहाड़- केन्दुझरगढ़ रेलवे लाइन परियोजना की आधारशिला रखी और इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम सहित अन्य भी मौजूद रहे. रेलवे ने बताया कि नयी लाइन रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने में मदद करेंगी और क्षेत्रों का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करेंगी, जिससे आदिवासी बहुल क्योंझर और मयूरभंज जिलों में संपर्क बढ़ेगा. नयी लाइनें खनिज समृद्ध क्षेत्रों से कच्चे माल के परिवहन…
New Delhi. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि उन्हें फिरौती के लिये धमकी मिली है और उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस और झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को जानकारी दी है. सेठ ने कहा कि शुक्रवार को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी. संदेश भेजने वाले कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है. रांची से लोकसभा सांसद ने यहां कहा, ‘‘मैंने इस संबंध में शुक्रवार को ही दिल्ली पुलिस और झारखंड के डीजीपी को जानकारी दे…
Patna. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आईएएस अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में उनकी पत्नी से पूछताछ की. ईडी के पटना जोन कार्यालय में अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की. हालांकि पूछताछ के बारे में अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी. हंस और उनकी पत्नी के वकील चंगेज खान ने कहा, ‘‘ईडी के अधिकारियों ने बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हंस के खिलाफ एक मामले में जारी जांच के तहत आज उनकी पत्नी से पूछताछ की.
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सरकारी नौकरियों के लिए चुने गए उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न दस्तावेजों की जांच और सत्यापन उनकी नियुक्ति की तारीख के छह महीने के भीतर करें. न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने पांच दिसंबर को पारित आदेश में कहा कि उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि के सत्यापन के बाद ही सरकारी पदों पर नियुक्तियों को नियमित किया जाना चाहिए. शीर्ष अदालत ने सेवानिवृत्ति की तारीख से दो महीने पहले एक कर्मी की बर्खास्तगी को खारिज करते हुए यह निर्देश दिया. याचिकाकर्ता…
Ghatshila. घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन झारखंड के स्कूली शिक्षा, साक्षरता और निबंधन मंत्री बनाये गये हैं. मंत्री बनकर शनिवार को पहली बार अपने विस क्षेत्र घाटशिला पहुंचे. घाटशिला पार्टी कार्यलय के पास उनका कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया. उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया और जमकर आतिशबाजी की. लोगों के बीच इस मौके पर मिठाइयां भी बांटी गयी और मंत्री बनने पर सभी को बधाई दी गयी. मौके पर झामुमो नेता जगदीश भकत, बाघराय मार्डी, वकील हेंब्रम, विकास मजूमदार, दुर्गा चरण मुर्मू, मंटू महतो, मो जलील, सुखलाल हांसदा, जुझार सोरेन, रंजीत कोयरी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. यहां…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश प्रसाद यादव एवं उनके करीब एक दर्जन अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और मानगो नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की.श्री राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया. समीक्षा के दौरान निगम के अधिकारियोें ने जानकारी दिया कि मानगो नगर निगम में पदाधिकारियों और कर्मियों के कुल 103 पद सृजित है और इन पदों के विरूद्ध केवल 36 कर्मी ही कार्यरत है. इन 36 कर्मियों में से करीब एक दर्जन कर्मी दैनिक मानदेय…
जमशेदपुर: शहरी क्षेत्र में अवस्थित विभिन्न जलस्रोतों के संरक्षण एवं शहरी नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति किये जाने के संबंध में टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई. परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जलस्रोतों को अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त कराने एवं उनके संरक्षण को लेकर कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई .इस दौरान एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार व नगर निकायों के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे. बैठक में संबंधित जलस्रोतों का इनके मूल नक्शे के आधार पर 3 माह के अन्दर आकार चिन्हित करते हुए तथा इसके आस-पास की सरकारी…
