Jamshedpur.सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह निवासी गोपाल सिंह का बेटा मनीष कुमार (17) स्वर्णरेखा नदी में डूब गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और नदी के आसपास तलाश की. लेकिन पता नहीं चला. अंधेरा होने की वजह से नदी में मनीष की तलाश नहीं की जा सकी. पुलिस के अनुसार बस्ती की सोनम कुमारी (13) और मनीष कुमार शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे नदी गया था. मोबाइल से वीडियो बनाने के क्रम में सोनम कुमारी पानी में गयी. जिसके बाद वह नदी में डूबने लगी. उसे डूबता देख मनीष कुमार उसे बचाने गया तो वह गहरे पानी में चला गया. पुलिस…
Author: News Desk
New Delhi. दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका पर शुक्रवार को केंद्र से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा जिसमें गृह मंत्रालय को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर निर्णय लेने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने मौखिक रूप से केंद्र सरकार की ओर से पेश ‘प्रॉक्सी’ वकील से मामले में निर्देश प्राप्त करने को कहा. पीठ ने कहा, ‘‘हम कोई भी आदेश पारित करने से पहले सरकार के वकील की सहायता लेना…
Dhanbad. पश्चिम बंगाल प्रशासन द्वारा शुक्रवार को नौवें दिन भी ट्रक के माध्यम से झारखंड में आलू भेजने पर पाबंदी रखी गयी है. हालांकि पिकअप वैन, टेंपो के माध्यम से डिबूडीह के अलावा चिरकुंडा, मैथन डैम के रास्ते कम मात्रा में आलू तिरपाल या प्लास्टिक बांध कर झारखंड प्रवेश कराया जा रहा है. बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा बंगाल बॉर्डर में ही आसपास के किसी बाउंड्रीवॉल के अंदर ट्रकों को अनलोड करवाया जा रहा है. इसके बाद उसे छोटी गाड़ियों से झारखंड में प्रवेश करवाया जा रहा है. छोटी गाड़ियों पर विशेष जांच नहीं है. यह सब बॉर्डर पर सेटिंग-गेटिंग…
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रियों के साथ कैबिनेट की पहली बैठक करते हुए उनको विभागीय कार्य संपादन के लिए कई बिंदुओं पर सलाह दी. मंत्रियों को आप्त सचिव व निजी कर्मचारी रखते समय उनकी पृष्ठभूमि जरूर देखने का सुझाव दिया. कहा कि विवादित कर्मियों को मंत्री कार्यालय में स्थान नहीं दिया जाना चाहिए. श्री सोरेन ने राजस्व प्राप्ति की बेहतर संभावनाओं वाले विभागों के राजस्व स्रोत की समीक्षा करते हुए वृद्धि का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्रों से बाहर निकल कर जिलों का भ्रमण करें. लोगों से मिल कर वहां…
Patna. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा के नियमों में कथित बदलावों को वापस लेने की मांग को लेकर पटना में स्थित आयोग के कार्यालय के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित होनी है. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बेली रोड पर स्थित बीपीएससी कार्यालय के पास एकत्र हुए और वे बीपीएससी कार्यालय की ओर बढ़ना चाहते थे, लेकिन…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य में बालू का उठाव टेंडर के माध्यम से करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनवाई के दाैरान पक्ष सुनने के बाद मामले को निष्पादित कर दिया. खंडपीठ ने प्रार्थी को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के पास जाने की छूट दी. इससे पूर्व सरकार की ओर से बताया गया कि एनजीटी के प्रावधान के अनुसार फिलहाल 23 घाटों से ही बालू की निविदा की जा सकती है. इसे बढ़ाने के लिए सरकार कदम उठा रही है. वहीं प्रार्थी की ओर से…
Jamshedpur. रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता हासिल करने के लिए तीन दिनों से चल रहा मतदान कार्य शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. टाटानगर में तीन दिन चले मतदान में 3345 रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया. टाटानगर में 74.88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया. मतदान से 1022 रेलकर्मी मतदाताओं ने दूरी बनाये रखी. शुक्रवार को टाटानगर के बूथ नंबर 24 कोचिंग डिपो ऑफिस (सीडीओ) और बूथ नंबर 26 वरीय अनुभाग अभियंता विद्युत में 177 रेलकर्मियों ने मतदान किया. टाटानगर में 4465 मतदाताओं के लिए छह मतदान केंद्र बनाये गये थे. टाटानगर के सभी छह मतदान केंद्रों की मतपेटियां…
Jamshedpur. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के पंचायत समिति भवन में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी का अभिनंदन किया गया. मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया. प्रमुख पानी सोरेन और उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा ने विधायक मंगल कालिंदी को गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया. इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जो भी कार्य अधूरे रह गये हैं, उन्हें इसबार धरातल पर उतारने का काम किया जायेगा. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिवकुमार हांसदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश, अंचल अधिकारी मनोज कुमार,…
New Delhi. वैभव सूर्यवंशी की लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी से भारत ने अंडर-19 एशिया कप वनडे के सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां श्रीलंका को 170 गेंद शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी. श्रीलंका की पारी को 46.2 ओवर में 173 रन पर समेटने के बाद भारत ने सूर्यवंशी की 36 गेंद में 67 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूते तीन विकेट गंवा कर महज 24.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी ने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाये. रविवार को दुबई में खेले जाने वाले फाइनल में भारत के सामने बांग्लादेश…
New Delhi. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को उच्च सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद एंटी सेबोटाज टीम (तोड़फोड़ निरोधक दस्ता) को नियमित जांच के दौरान 500 रुपये के नोटों की गड्डी मिली. नोटों की यह गड्डी कांग्रेस के सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली है. सभापति ने कहा कि नोटो की गड्डी पर किसी ने दावा नहीं किया है. इसलिए इसकी जांच करायी जा रही है. इसे लेकर कुछ देर सदन में हंगामा हुआ. इसकी शुरुआत सत्ता पक्ष के सदस्यों की ओर से की गयी. सत्ता पक्ष और विपक्ष के…
